Breaking News
Haryana guest teacher news: हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी पक्का नहीं होंगे हरियाणा के गेस्ट टीचर, सरकार ने जारी किया स्पीकिंग ऑर्डरदिवाली पर मेयर और कमिश्नर की अपील, पटाखों से बरतें सावधानी; बच्चों को अकेले पटाखे न जलाने देंYamunanagar Sarpanch News: आशा वर्कर रहते लड़ा सरपंच का चुनाव, यमुनानगर की सरपंच को मंडल आयुक्त से भी नहीं मिली राहतKurukshetra Ashram Firing Case: पिपली संत रामपाल आश्रम फायरिंग मामले में 2 और गिरफ्तार, विदेश से जुड़ीं तारेंचंडीगढ़ मैराथन का मैस्कट ‘सीआईएमआई’ लॉन्च, 10 हजार धावकों के दौड़ने की उम्मीदHaryana guest teacher news: हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी पक्का नहीं होंगे हरियाणा के गेस्ट टीचर, सरकार ने जारी किया स्पीकिंग ऑर्डरदिवाली पर मेयर और कमिश्नर की अपील, पटाखों से बरतें सावधानी; बच्चों को अकेले पटाखे न जलाने देंYamunanagar Sarpanch News: आशा वर्कर रहते लड़ा सरपंच का चुनाव, यमुनानगर की सरपंच को मंडल आयुक्त से भी नहीं मिली राहतKurukshetra Ashram Firing Case: पिपली संत रामपाल आश्रम फायरिंग मामले में 2 और गिरफ्तार, विदेश से जुड़ीं तारेंचंडीगढ़ मैराथन का मैस्कट ‘सीआईएमआई’ लॉन्च, 10 हजार धावकों के दौड़ने की उम्मीद

Narnaul : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 साल की जनसेवा पर 17 सितंबर से एक माह तक चलेगा “सेवा संकल्प अभियान”, आशीर्वाद का दीया से लेकर सेवा सेतु तक 14 मोड्यूल का कार्यक्रम तय

Narnaul : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 साल की जनसेवा पर 17 सितंबर से एक माह तक चलेगा “सेवा संकल्प अभियान”, आशीर्वाद का दीया से लेकर सेवा सेतु तक 14 मोड्यूल का कार्यक्रम तय
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
ddharm narain

Narnaul: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में हरियाणा सरकार आगामी 17 सितंबर से एक माह तक प्रदेशभर में “सेवा संकल्प अभियान” का आयोजन करेगी। इसी कड़ी में सोमवार को उपायुक्त अनुपमा अंजली ने लघु सचिवालय में अधिकारियों के साथ इस कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। उपायुक्त ने बताया कि अभियान के सफल, प्रभावी और समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए मॉड्यूलवार जिम्मेदारी तय करते हुए अंतर-विभागीय समन्वय, फील्ड स्तर पर क्रियान्वयन, जन-भागीदारी और नियमित रिपोर्टिंग की व्यवस्था बनाई गई है। इस कार्यक्रम के ओवरऑल इंचार्ज अतिरिक्त उपायुक्त तरुण कुमार पावरिया बनाए गए हैं।
उन्होंने बताया कि संबंधित अधिकारियों व फील्ड कर्मचारियों को उनकी जिम्मेदारियां तय कर दी गई है। इसके अतिरिक्त 17 अक्टूबर को जनसेवक महाकुंभ – पंचायत से संसद तक कार्यक्रम के तहत लगभग सवा लाख जनप्रतिनिधियों, विशेषकर सरपंचों की भागीदारी वाला राष्ट्रीय स्तर का आयोजन प्रस्तावित है।
17 सितंबर को आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम से होगी शुरुआत
अभियान की औपचारिक शुरुआत 17 सितंबर से होगी। इसी दिन शाम को “आशीर्वाद का दीया” कार्यक्रम के तहत बूथ स्तर पर सरकारी योजनाओं के लाभार्थी दीप जलाकर प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के जनसेवा कार्यकाल के प्रति आभार व्यक्त करेंगे तथा विकसित भारत @2047 के संकल्प को दोहराएंगे। इसकी नोडल जिम्मेदारी राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग को सौंपी गई है और संबंधित एसडीएम इसका संचालन करेंगे।
इसी तारीख से नमो सेवा गाथा के तहत स्कूलों, कॉलेजों, पंचायतों और सामुदायिक केंद्रों में सरल, भावनात्मक व संगीतमय नुक्कड़ नाटकों का मंचन शुरू होगा, जो 17 अक्टूबर तक चलेगा तथा 2 अक्टूबर को विशेष प्रस्तुति दी जाएगी। साथ ही सेवा ज्योति यात्रा के तहत ग्रामीण क्षेत्र से जिला मुख्यालय तक मशाल यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें जिले के 25 प्रमुख विकास कार्यों को प्रदर्शित किया जाएगा। सेवा मेरा योगदान के तहत स्वच्छता, वृक्षारोपण, रक्तदान, स्वास्थ्य जांच शिविर जैसी 25 सेवा गतिविधियों में नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। वहीं सेवा सेतु अभियान के तहत हर विधानसभा ब्लॉक स्तर पर सरकार आपके द्वार की तर्ज पर शिविर लगाकर मौके पर ही सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। ये दोनों कार्यक्रम भी 17 अक्टूबर तक चलेंगे।
बच्चों व स्कूलों की रहेगी बड़ी भागीदारी
250 मिलियन बच्चों के सपनों का भारत मॉड्यूल के तहत सरकारी व निजी विद्यालयों में विकसित भारत विषय पर चित्रकला व भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इसके लिए स्कूल स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। उत्कृष्ट प्रविष्टियों को प्रदर्शनी में स्थान देकर सम्मानित किया जाएगा।
आंगनवाड़ी केंद्रों पर आंगन का उत्सव, 24 सितंबर से 5 अक्टूबर के बीच रंगोली
25 सितंबर से 7 अक्टूबर के बीच आंगन का उत्सव कार्यक्रम के तहत आंगनवाड़ी केंद्रों पर पोषण, स्वास्थ्य व महिला-बाल कल्याण से जुड़ी गतिविधियां होंगी, जिसमें लाभार्थी माताओं के अनुभव साझा किए जाएंगे और आंगनवाड़ी वर्कर व आशा वर्करों को सम्मानित किया जाएगा। वहीं 24 सितंबर से 5 अक्टूबर के बीच प्रस्तावित रंगोली राष्ट्र कार्यक्रम में प्राकृतिक सामग्री से विशाल रंगोलियां बनाकर जन-कल्याण योजनाओं, राष्ट्रीय एकता व विकसित भारत की थीम प्रदर्शित की जाएगी।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
Google पर जगमार्ग को पसंदीदा सोर्स के तौर पर जोड़ें
विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।