September 27, 2026

Narnaul: सर्व समाज की बैठक 2 अक्टूबर को, तीन महत्वपूर्ण मुद्दों पर होगा मंथन

0
Nnl 5

Narnaul: श्री गौड़ ब्राह्मण सभा जिला महेंद्रगढ़, नारनौल की ओर से आगामी 2 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे गौड़ ब्राह्मण सभा प्रांगण, मोहल्ला चौधरियान, नारनौल में सर्व समाज की एक आवश्यक बैठक आयोजित की जाएगी।
गौड़ ब्राह्मण सभा के प्रधान एवं वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश महता ने बताया कि बैठक में तीन महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इनमें यूजीसी एक्ट के निरस्तीकरण, आर्थिक आधार पर आरक्षण तथा जातिगत कानूनों के दुरुपयोग की रोकथाम जैसे मुद्दे शामिल हैं।
राकेश महता ने सर्व समाज के सभी वर्गों से बैठक में भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि सभी लोग अपने विचार रखें और इन विषयों पर उचित मार्गदर्शन एवं सुझाव दें, ताकि आगे की रणनीति पर विचार किया जा सके।

 

यह भी देखें     अग्रोहा धाम में 25 अक्टूबर को सजेगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय मेला, एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं के जुटने की उम्मीद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed