Breaking News
Haryana Dhan Kharid: धान खरीद और भुगतान की समीक्षा, मंत्री राजेश नागर की अधिकारियों को सख्त चेतावनीजंतर-मंतर के पास कॉजपा के सौरव दास, आशुतोष रांका हिरासत मेंKurukshetra triple murder case: कुरुक्षेत्र ट्रिपल मर्डर केस में राजस्थान के 9 बदमाश दोषी करार, दो महिलाएं बरीजस्सा पट्टी ने किया रात के पुलिस नाकों का निरीक्षणचंडीगढ़ के क्लबों में कोकीन सप्लाई का नेटवर्क बेनकाब; डिलीवरी के लिए रैपिडो चालक को बनाया मोहराHaryana Dhan Kharid: धान खरीद और भुगतान की समीक्षा, मंत्री राजेश नागर की अधिकारियों को सख्त चेतावनीजंतर-मंतर के पास कॉजपा के सौरव दास, आशुतोष रांका हिरासत मेंKurukshetra triple murder case: कुरुक्षेत्र ट्रिपल मर्डर केस में राजस्थान के 9 बदमाश दोषी करार, दो महिलाएं बरीजस्सा पट्टी ने किया रात के पुलिस नाकों का निरीक्षणचंडीगढ़ के क्लबों में कोकीन सप्लाई का नेटवर्क बेनकाब; डिलीवरी के लिए रैपिडो चालक को बनाया मोहरा

Narnaul: नारनौल शहर के पांचों जलघरों की क्षमता बढ़ाई जाएगी : रणबीर सिंह गंगवा

ddharm narain
Narnaul: नारनौल शहर के पांचों जलघरों की क्षमता बढ़ाई जाएगी : रणबीर सिंह गंगवा
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Narnaul:

हरियाणा के लोक निर्माण (भवन एवं सड़कें) तथा जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेशभर में विकास कार्यों और ढांचागत सुविधाओं को नई रफ्तार दी जा रही है। महेंद्रगढ़ जिले में पेयजल आपूर्ति को मजबूत करने के लिए सैकड़ों करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर तेजी से काम शुरू हो चुका है। श्री गंगवा रविवार को नांगल चौधरी में श्री विश्वकर्मा सामाजिक एवं शैक्षणिक संस्था द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि राजस्थान सीमा से सटे नांगल चौधरी क्षेत्र की परियोजना को प्राथमिकता दी जा रही है, क्योंकि यह अंतिम छोर वाला इलाका है।
जन स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि नांगल चौधरी क्षेत्र के लिए करीब 284 करोड़ रुपये की लागत से सिरोही बहाली, मुसनोता और आसरावास में तीन नए स्वतंत्र जल घर बनाए जा रहे हैं। इससे नांगल दुर्गु व नांगल चौधरी (मोहनपुर) सहित लहरोदा जलापूर्ति योजना से जुड़े 39 गांवों को लाभ मिलेगा। सिरोही बहाली पैकेज में काम शुरू होकर स्टोरेज टैंक की खुदाई हो रही है, जबकि शेष दो पैकेजों के टेंडर खुल चुके हैं और शीघ्र ही कार्य आदेश जारी होंगे।
इसके अलावा उन्होंने बताया कि नारनौल शहर की पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए करीब 226 करोड़ रुपये की योजना पर भी काम किया जा रहा है, जिसके तहत शहर के पांचों जलघरों की क्षमता बढ़ाई जाएगी और दर्जनों पुराने बूस्टिंग स्टेशनों का सुदृढ़ीकरण होगा।
उन्होंने बताया कि जिले के कुतबापुर, रामपुरा, बड़कोदा और सीहमा नहरी आधारित जलघरों के सुदृढ़ीकरण तथा खामपुर-खासपुर गांवों के लिए नए जलघर के निर्माण के लिए भी करीब 35 करोड़ रुपये की योजना तैयार कर ली गई है, जिससे 18 गांवों को शुद्ध पेयजल मिलेगा।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी परियोजनाओं का काम तय समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा किया जाए, ताकि जिलेभर के लोगों को जल्द से जल्द राहत मिल सके।

विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।