Narnaul: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार सोमवार को स्थानीय लघु सचिवालय में समाधान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें नागरिकों ने अपनी विभिन्न समस्याएं प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष रखीं। इस अवसर पर नगराधीश डॉ मंगलसेन ने आमजन की शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनका प्राथमिकता के आधार पर निवारण करने के निर्देश दिए। शिविर में मुख्य रूप से परिवार पहचान पत्र, संपत्ति पहचान पत्र, बिजली, पेयजल तथा पुलिस विभाग से संबंधित मामले पहुंचे। उन्होंने जानकारी दी कि नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रत्येक सोमवार और बृहस्पतिवार को प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक जिला स्तर पर लघु सचिवालय तथा उपमंडल स्तर पर इन समाधान शिविरों का नियमित आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर डीएसपी भारत भूषण सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
यह भी देखें राता में शिक्षा को बढ़ावा देने की पहल, टॉपर छात्राओं को मिली प्रोत्साहन राशि

