Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Narnaul Crime: पुलिस लाइन रोड पर बेखौफ चोर, एक ही रात में दो दुकानों के एसी की तारें काटकर फरार

Narnaul Crime: पुलिस लाइन रोड पर बेखौफ चोर, एक ही रात में दो दुकानों के एसी की तारें काटकर फरार

पुलिस लाइन रोड पर बेखौफ चोर, एक ही रात में दो दुकानों के एसी की तारें काटकर फरार

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Narnaul Crime: शहर के पुलिस लाइन रोड पर चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए एक ही रात में गैस एजेंसी और साथ लगते ढाबे को निशाना बना डाला। बेखौफ चोरों ने दोनों दुकानों के बाहर लगी एयर कंडीशनर (AC) की आउटडोर यूनिट से तांबे की महंगी तारें और पाइप काटकर पार कर दिए।

पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें एक युवक कटी हुई तांबे की तारों का बंडल बनाकर ले जाता साफ नजर आ रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित कारोबारियों ने स्थानीय पुलिस को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

सुबह जब नहीं चला एसी, तो सामने आया सच
घटना शहर के गर्ल्स आईटीआई के ठीक सामने स्थित पुलिस लाइन रोड की है, जहां देवेंद्र एचपी गैस एजेंसी और छिप्पी ढाबा एक-दूसरे से सटे हुए हैं। रविवार सुबह जब एजेंसी संचालक देवेंद्र यादव और ढाबा संचालक अपने-अपने प्रतिष्ठान पर पहुंचे, तो गर्मी के कारण उन्होंने एसी चालू किया।

काफी देर बीत जाने के बाद भी जब कूलिंग नहीं हुई और एसी ने काम करना बंद कर दिया, तो दुकानदारों को कुछ गड़बड़ का अंदेशा हुआ। उन्होंने तुरंत एसी रिपेयर करने वाले मैकेनिक को मौके पर बुलाया। मैकेनिक ने जब छत और बाहर लगी आउटडोर यूनिट की जांच की, तो पाया कि दोनों ही एसी की तांबे की तारें और पाइप काटकर चोरी कर ली गई थीं।

सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर दिखा चोर

गैस एजेंसी के संचालक देवेंद्र यादव ने बताया कि चोरी का पता चलते ही जब उन्होंने अपने दफ्तर और ढाबे के पीछे लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, तो पूरी कहानी शीशे की तरह साफ हो गई। फुटेज में रात के अंधेरे में एक अज्ञात युवक आउटडोर यूनिट से तारें काटता और फिर उनका बंडल बनाकर आराम से रफूचक्कर होता हुआ दिखाई दिया।

इसके तुरंत बाद मामले की सूचना डायल 112 और शहर पुलिस को दी गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में लेकर आरोपी की पहचान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

पहले भी कई इलाकों में हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं

नारनौल शहर में एसी की आउटडोर यूनिट से तांबे की तारें चोरी होने का यह कोई पहला मामला नहीं है। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि शहर में ऐसा गिरोह सक्रिय है जो सिर्फ तांबे की कीमती पाइपों और तारों को ही निशाना बनाता है।

इससे पहले पार्क गली स्थित करीब आधा दर्जन दुकानों और नई मंडी इलाके में भी इसी तरह से एसी की तारें चोरी होने की वारदातें हो चुकी हैं। लगातार हो रही इन चोरियों से शहर के दुकानदारों और व्यापारियों में पुलिस गश्त को लेकर नाराजगी देखने को मिल रही है।

यह भी पढ़ें– Sonam Wangchuk: मेदांता से आज सोनम वांगचुक को मिल सकती है छुट्टी, जानिए कैसी है सेहत

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।