Breaking News
Rewari Theft News: बावल में चोरों का आतंक, हसनपुरा मोहल्ला में मकान का ताला तोड़कर 90 हजार नकदी चोरी, रेलवे रोड स्थित मंदिर के दानपात्र पर भी बोला धावाFatehabad News: टोहाना अनाज मंडी में हंगामा, समय पर धान की खरीद न होने पर किसानों ने लगाया रोड जामचंडीगढ़ की पूर्व मेयर के पति और भांजे में सड़क पर झड़प: पिस्टल दिखाकर डराने का आरोप, गाली गलौज भी हुआNarnaul: संस्कृति संरक्षण पूर्वजों के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक : सत्यव्रत शास्त्रीKurukshetra News: कुरुक्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा, ज्योतिसर के पास तेज रफ्तार कार ने बुलेट सवार को कुचला, मौतRewari Theft News: बावल में चोरों का आतंक, हसनपुरा मोहल्ला में मकान का ताला तोड़कर 90 हजार नकदी चोरी, रेलवे रोड स्थित मंदिर के दानपात्र पर भी बोला धावाFatehabad News: टोहाना अनाज मंडी में हंगामा, समय पर धान की खरीद न होने पर किसानों ने लगाया रोड जामचंडीगढ़ की पूर्व मेयर के पति और भांजे में सड़क पर झड़प: पिस्टल दिखाकर डराने का आरोप, गाली गलौज भी हुआNarnaul: संस्कृति संरक्षण पूर्वजों के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक : सत्यव्रत शास्त्रीKurukshetra News: कुरुक्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा, ज्योतिसर के पास तेज रफ्तार कार ने बुलेट सवार को कुचला, मौत

Narnaul: एसआईआर नोटिस मामलों के निपटारे पर जोर, जिला में 1,454 सुनवाई मामले लंबित, 28 अक्टूबर तक होगा निपटारा

ddharm narain
Narnaul: एसआईआर नोटिस मामलों के निपटारे पर जोर, जिला में 1,454 सुनवाई मामले लंबित, 28 अक्टूबर तक होगा निपटारा
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Narnaul:

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत महेंद्रगढ़ जिला प्रशासन नोटिस और सुनवाई से जुड़े मामलों के समयबद्ध निपटारे को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहा है। जिला निर्वाचन कार्यालय का लक्ष्य है कि 6 नवंबर 2026 को प्रकाशित होने वाली अंतिम मतदाता सूची में हर पात्र नागरिक का नाम शामिल हो।
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपमा अंजली ने बताया कि इसके लिए 7 से 9 अक्टूबर तक जिले में विशेष शिविर लगाए गए और घर-घर सर्वे के जरिए लंबित सुनवाई मामलों का निपटारा किया गया। अकेले 7 अक्टूबर को लगे शिविर में 1,817 लंबित मामलों की सुनवाई हुई। लंबित मामलों की नियमित समीक्षा की जा रही है और संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण, प्रभावी निगरानी और तय प्रक्रिया के अनुसार पारदर्शी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
पारदर्शिता बनाए रखने और राजनीतिक दलों की भागीदारी बढ़ाने के लिए फार्म 6, फार्म 7 और फार्म 8 के तहत मिले दावों और आपत्तियों की सूचियां संबंधित राजनीतिक दलों के साथ साझा की गई हैं।
फिलहाल जिले में 1,454 सुनवाई मामले लंबित हैं, जिनका निपटारा 28 अक्टूबर 2026 तक किया जाना है। उपायुक्त ने नोटिस प्राप्त कर चुके पात्र मतदाताओं से अपील की है कि जिन्होंने अब तक जरूरी दस्तावेज जमा नहीं करवाए हैं, वे तय तारीख पर सुनवाई में जरूर उपस्थित हों और अपने दस्तावेज तुरंत बूथ लेवल अधिकारी के पास जमा करवाएं।
एसआईआर के दौरान जिले में नए मतदाताओं के पंजीकरण (फार्म 6) के लिए 11,798 आवेदन मिले हैं। नाम हटाने (फार्म 7) के लिए 553 और प्रविष्टियों में सुधार (फार्म 8) के लिए 13,862 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इन सभी का निपटारा समयबद्ध तरीके से किया जा रहा है।
विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।