Breaking News
Narnaul News: युवा महोत्सव विद्यार्थियों की छिपी हुई प्रतिभाओं को सामने लाने का सशक्त माध्यम है-ओमप्रकाश यादव विधायकपंचकूला स्कूल में मासूम पर हमले से भड़के पेरेंट्स, प्रिंसिपल के खिलाफ की नारेबाजी; मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष पहुंचे स्कूलGold Extraction From Drains: बिहार के इस बाजार में नालियों की गाद से निकलता है सोना, राजस्थान-एमपी से आते हैं लोगAmbala Chandigarh Highway Accident: अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर अनियंत्रित ट्राले का तांडव, चार कारों को मारी जोरदार टक्करKarnal News: करनाल में ट्रक को साइड देते समय गहरी खाई में डूबी रेंज रोवर, ऐसे बची सरपंच प्रतिनिधि की जानNarnaul News: युवा महोत्सव विद्यार्थियों की छिपी हुई प्रतिभाओं को सामने लाने का सशक्त माध्यम है-ओमप्रकाश यादव विधायकपंचकूला स्कूल में मासूम पर हमले से भड़के पेरेंट्स, प्रिंसिपल के खिलाफ की नारेबाजी; मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष पहुंचे स्कूलGold Extraction From Drains: बिहार के इस बाजार में नालियों की गाद से निकलता है सोना, राजस्थान-एमपी से आते हैं लोगAmbala Chandigarh Highway Accident: अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर अनियंत्रित ट्राले का तांडव, चार कारों को मारी जोरदार टक्करKarnal News: करनाल में ट्रक को साइड देते समय गहरी खाई में डूबी रेंज रोवर, ऐसे बची सरपंच प्रतिनिधि की जान

Narnaul : नारनौल में एफडी कराने गई युवती से धोखाधड़ी, थमाईं दो इंश्योरेंस पॉलिसी

Narnaul : नारनौल में एफडी कराने गई युवती से धोखाधड़ी, थमाईं दो इंश्योरेंस पॉलिसी

प्रतीकात्मक फोटो ।

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
ppravesh kaushik

Narnaul : महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल में फिक्स डिपोजिट (FD) कराने गई एक युवती को कथित तौर पर गुमराह कर PNB MetLife की दो इंश्योरेंस पॉलिसी थमाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़िता ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

एफडी के फॉर्म के दौरान हुई मुलाकात

गहली गांव की रहने वाली ज्योति कुमारी 19 जून को नारनौल के कोर्ट रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक (PNB) शाखा में 1.50 लाख रुपये की एफडी करवाने गई थीं। युवती के अनुसार, बैंक काउंटर पर फॉर्म लेते समय उनकी मुलाकात प्रतिभा नाम की एक महिला से हुई।

उस महिला ने खुद को बैंक का कर्मचारी बताकर उन्हें एफडी के बजाय PNB MetLife की बीमा पॉलिसियों के बारे में जानकारी दी।

गुमराह कर कराई डेढ़ लाख की दो पॉलिसी

युवती का आरोप है कि आरोपी महिला की बातों में आकर उन्होंने 90 हजार और 60 हजार रुपये की दो पॉलिसी (पॉलिसी नंबर 26686357 और 26686244) करा लीं। चौंकाने वाली बात यह है कि पॉलिसी फॉर्म भरते समय प्रतिभा ने अपनी जीमेल आईडी (Gmail ID) का इस्तेमाल किया था।

कई बार पूछने के बावजूद उन्हें पॉलिसी बॉन्ड तुरंत नहीं दिए गए और 17 जुलाई को फोन कर बॉन्ड आने की जानकारी दी गई।

दस्तावेज पढ़ने पर खुला फर्जीवाड़े का राज

जब युवती ने पॉलिसी के दस्तावेज पढ़े, तो उन्हें पता चला कि पॉलिसियों में वे सुविधाएं या शर्तें नहीं थीं, जो उन्हें मौखिक रूप से बताई गई थीं। इसके बाद उन्होंने उसी दिन दोनों पॉलिसियां कैंसिल करने की मांग की।

आरोप है कि महिला कर्मचारी ने बैंक से छुट्टी पर होने का बहाना बनाते हुए 20 जुलाई को दस्तावेज लेकर आने और पॉलिसी रद्द करने का आश्वासन दिया। यह टालमटोल 30 जुलाई तक चलती रही, जिसके बाद आरोपी ने साफ कह दिया कि “जो करना है कर लो, पॉलिसी कैंसिल नहीं होगी।”

मां की पॉलिसी रद्द, युवती की नहीं

पीड़िता का कहना है कि उनकी पॉलिसी रद्द करने के दस्तावेज उनकी मां (इंद्र कौर) की पॉलिसी के साथ भेजे गए थे।

उनकी मां की पॉलिसी चार दिन पहले हुई थी और वह रद्द हो गई, लेकिन उनकी दोनों पॉलिसियां रद्द करने से इनकार कर दिया गया। PNB MetLife को कई बार ई-मेल करने पर कंपनी ने बताया कि पॉलिसी रद्द करने की निर्धारित समयावधि समाप्त हो चुकी है।

पुलिस ने दर्ज किया केस

इस धोखाधड़ी से परेशान होकर ज्योति ने नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर शिकायत दर्ज कराई थी।

पंचकूला स्थित नोडल साइबर क्राइम थाने से ई-जीरो एफआईआर महेंद्रगढ़ पुलिस को मिलने के बाद, 8 सितंबर को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और युवती ने अपनी जमा राशि वापस दिलाने की मांग की है।

यह भी देखें –  सोनीपत में 4 महीने पहले हुई थी शादी, बंद कमरे में फंदे से झूलती मिली 30 साल की प्रियंका

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।