Breaking News
Narnaul News: नारनौल मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद सुस्त, एक हफ्ते में बिका सिर्फ 165 क्विंटल बाजराNangal Chaudhary News: ग्रामीण रूट की बस बंद होने छात्राओं की बढ़ी परेशानी, पांच किलोमीटर पैदल चलकर पहुंच रही स्कूलRashifal 9 October: सिंह और धनु राशि वालों का बढ़ेगा मान-सम्मान, जानिए बाकी राशियों का हालHaryana Liquor Smuggling Uttarakhand: देहरादून के हॉस्टलों में अवैध शराब की होम डिलीवरी, लॉ स्टूडेंट और उसकी मां चला रहे थे 10 करोड़ का रैकेटKarnal Congress Protest: करनाल में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा शहर, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ताNarnaul News: नारनौल मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद सुस्त, एक हफ्ते में बिका सिर्फ 165 क्विंटल बाजराNangal Chaudhary News: ग्रामीण रूट की बस बंद होने छात्राओं की बढ़ी परेशानी, पांच किलोमीटर पैदल चलकर पहुंच रही स्कूलRashifal 9 October: सिंह और धनु राशि वालों का बढ़ेगा मान-सम्मान, जानिए बाकी राशियों का हालHaryana Liquor Smuggling Uttarakhand: देहरादून के हॉस्टलों में अवैध शराब की होम डिलीवरी, लॉ स्टूडेंट और उसकी मां चला रहे थे 10 करोड़ का रैकेटKarnal Congress Protest: करनाल में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा शहर, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता

Narnaul: माँ चामुंडा देवी मंदिर परिसर से 11 अक्टूबर को निकाली जाएगी कलश यात्रा

ddharm narain
Narnaul: माँ चामुंडा देवी मंदिर परिसर से 11 अक्टूबर को निकाली जाएगी कलश यात्रा
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Narnaul: 23 वे दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियों के लिए कटला नम्बरदार मार्केट में स्थित क्लब कार्यालय पर टाईगर क्लब परिवार की बैठक सम्पन्न हुई। अध्यक्षता टाईगर क्लब के प्रधान राकेश यादव एवं कार्यक्रम संयोजक जय प्रकाश अग्रवाल ने की।

इस अवसर पर क्लब उप प्रधान राजेश सैनी ने बताया कि 23 वां दुर्गा पूजा महोत्सव पुरानी कचेहरी मैदान ही रखा जाएगा। जल्द ही सदस्यता अभियान चलाकर इच्छुक माँ भगवती के भक्तों को टाईगर परिवार से जोड़ा जाएगा। बैठक में सभी सदस्यों से सुझाव लेकर दुर्गा पूजा महोत्सव की रूप रेखा तैयार की गई।

सचिव नरेंद्र बंसी ने बताया कि 11 अक्टूबर को माँ चामुंडा देवी मंदिर परिसर से विशाल आलौकिक कलश यात्रा निकाली जाएगी। इस बार केवल 501 स्टील के कलशों से सजी कलश यात्रा निकाली जाएगी। कलश के साथ एक माता रानी की ध्वजा भी दी जाएगी। कलश शुल्क 301 रखा गया है, जिसमें एक स्टील के कलश के साथ में एक 6 फ़ीट की माता रानी की ध्वजा भी दी जाएगी।
कलश की संख्या कम होने के कारण इस बार कलश लेने के लिए
पहले आओ पहले पाओ व्यवस्था रहेगी। 501कलश ओर 501 माता रानी की ध्वजा ही माता बहनों से उठवाने का सर्वसम्मति से लक्ष्य रखा गया है। प्रचार मंडल अध्यक्ष सुनील शर्मा, उपाध्यक्ष श्रीचंद सैनी ने बताया कि अबकी बार ग्रामीण क्षेत्र से भी अधिक से अधिक माता बहनों को इस धार्मिक आयोजन से जोड़ा जाएगा।  कलश के साथ साथ 501 माता रानी की ध्वजा भी उठवाई जाएंगी।
क्लब के सह कौषाध्यक्ष टीटू सोनी ने बताया कि अगली बैठक में कार्यकारणी का विस्तार भी किया जाएगा। माता रानी के संकीर्तन में हर रोज एक चांदी का सिक्का लक्की ड्रा में निकाला जाएगा। जो भाग्यशाली माता रानी के भक्त को प्रसाद स्वरूप दिया जाएगा। हर रोज माता रानी की पोशाक भी किसी भाग्यशाली माता रानी के भक्त को गुरु जी रणवीर यादव गोद बलाहा द्वारा दी जाएगी।
इस अवसर पर पंडाल संयोजक प्रवीण यादव, विश्वास यादव ने बताया 18 सितम्बर से बंगाल के कारीगरों द्वारा माता रानी की मूर्तियां का निर्माण शुरू किया जाएगा। कार्यक्रम पुरोहित नारायण शास्त्री जी ने बताया कि 501 कलशों में पवित्र गंगा जल ही डाल कर पवित्र कलशों को तैयार किया जाएगा।

विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।