September 15, 2026

Ateli Mandi : शहीद हवलदार शीशराम यादव की द्वितीय पुण्यतिथि पर नांगल गांव में रक्तदान शिविर आयोजित

0
Ateli Mandi : शहीद हवलदार शीशराम यादव की द्वितीय पुण्यतिथि पर नांगल गांव में रक्तदान शिविर आयोजित

रक्तदाताओं को बेज लगाकर सम्मानित करते हुए।

Ateli Mandi : अटेली क्षेत्र के गांव नांगल में शहीद हवलदार शीशराम यादव की द्वितीय पुण्यतिथि के मौके पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अटेली सरपंच एसोसिएशन के पूर्व प्रधान एवं भाजपा नेता कुलदीप यादव बौचड़िया ने रक्तदाताओं को बैज लगाकर सम्मानित किया।

 

 

इस मौके पर कुलदीप यादव ने कहा कि रक्तदान महादान है। एक व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने में सहायक हो सकता है। उन्होंने युवाओं से समाजसेवा के ऐसे कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।

 

 

उन्होंने कहा कि शहीद हवलदार शीशराम यादव ने देश की सेवा करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उनकी पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर आयोजित कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी गई है। शहीदों का जीवन युवाओं को देशभक्ति और समाजसेवा की प्रेरणा देता है।

 

 

शिविर में रक्तदाताओं ने शहीद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। शहिद की बिटिया खुशबू ने रक्तदान करने वाले सभी लोगों का आभार जताया और भविष्य में भी सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया। इस मौके पर एडवोकेट सुरेश,प्रवक्ता विजय शर्मा, राजेश, मास्टर राजेंद्र,डा.पूजा, सवित राज, बिट्टू लंबा, सचिन खोड़, दीपक पूनिया, गौरव, इंद्रजीत, राजेश, योगेंद्र,सुरभि,पवित्र आदि मौजूद रहे।

 

 

यह भी देखें – अटेली के कांटी गांव फायरिंग मामला, पुलिस ने दूसरे आरोपी प्रदीप को किया गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed