Breaking News
Ambala news: अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम से भिड़े दुकानदार, अनिल विज के हस्तक्षेप के बाद मिला समाधानजगराओं के गुरुद्वारा मंजी साहिब में फायरिंग का मुख्य शूटर गिरफ्तार, 5 दिन पहले आया था जेल से बाहरGen Z Social Media Trend: रील्स देखकर अपनी भावनाएं समझ रहा Gen Z, जानिए इसके साइड इफेक्ट्सपंजाब में बच्चों की सुरक्षा पर सरकार सख्त, 3,995 की जांच; 3,621 चालान और 31 बसें जब्तSirsa Accident News: ओटू के पास थार और बाइक की भीषण टक्कर, 32 वर्षीय कंपाउंडर की दर्दनाक मौतAmbala news: अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम से भिड़े दुकानदार, अनिल विज के हस्तक्षेप के बाद मिला समाधानजगराओं के गुरुद्वारा मंजी साहिब में फायरिंग का मुख्य शूटर गिरफ्तार, 5 दिन पहले आया था जेल से बाहरGen Z Social Media Trend: रील्स देखकर अपनी भावनाएं समझ रहा Gen Z, जानिए इसके साइड इफेक्ट्सपंजाब में बच्चों की सुरक्षा पर सरकार सख्त, 3,995 की जांच; 3,621 चालान और 31 बसें जब्तSirsa Accident News: ओटू के पास थार और बाइक की भीषण टक्कर, 32 वर्षीय कंपाउंडर की दर्दनाक मौत

Narnaul News: लघु सचिवालय में लगा समाधान शिविर, डीसी और एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं

Narnaul News: लघु सचिवालय में लगा समाधान शिविर, डीसी और एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं

लघु सचिवालय में लगा समाधान शिविर, डीसी और एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
ppravesh kaushik

Narnaul News: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं पारदर्शी समाधान के लिए लगाए जा रहे समाधान शिविर की कड़ी में आज उपायुक्त अनुपमा अंजली की अध्यक्षता में लघु सचिवालय में समाधान शिविर का आयोजन किया।

उपायुक्त अनुपमा अंजली ने बारी-बारी से नागरिकों की शिकायतों को सुना और अधिकतर शिकायतों का मौके पर ही संबंधित विभागीय अधिकारियों के माध्यम से समाधान करवाया।
उन्होंने शेष शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करने के अधिकारियों को निर्देश दिए।

विज्ञापन

डीसी ने कहा कि जनता को अपनी जायज समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें, इसके लिए अधिकारी पूर्ण जवाबदेही और सेवा भावना के साथ कार्य करें।
उन्होंने कहा कि समाधान शिविर का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को त्वरित राहत पहुंचाना और शासन-प्रशासन प्रणाली को अधिक पारदर्शी व सुलभ बनाना है।

शिविर में पुलिस विभाग से जुड़ी समस्याओं के निवारण के लिए पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार ने स्वयं नागरिकों की शिकायतें सुनीं। उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि कानून-व्यवस्था और जन-शिकायतों से संबंधित मामलों का निष्पक्ष एवं त्वरित निपटारा किया जाए, ताकि आमजन को समय पर न्याय मिल सके और सुरक्षा का अहसास सुदृढ़ हो।

इस अवसर पर सीईओ दीपक कुमार, नगराधीश डॉ. मंगल सेन, एसडीएम गुरविंदर सिंह, डीएसपी भारत भूषण समेत विभिन्न विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।

यह भी देखें – नारनौल में जिला उद्योग व्यापार केंद्र की बैठक संपन्न, उठी व्यापारियों के लिए पेंशन की मांग

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।