Breaking News
25 October Rashifal: रविवार के दिन इन राशियों पर बरसेगी सूर्यदेव की कृपा, चमक जाएगी किस्मतMother Son Viral Video: मां की तबीयत खराब हुई तो 14 साल के बेटे ने संभाला किचन, वीडियो देख हर कोई कर रहा तारीफYamunanagar News: यमुनानगर में खौफनाक कत्ल, मां के प्रेमी की बेटे ने रॉड से पीट-पीटकर की हत्या, कट्टे में मिला शवNarnaul Mandi Update: नई अनाज मंडी नारनौल में बाजरा खरीद का नया रोस्टर जारी, 26 से 31 अक्टूबर तक तय गांवों के किसान ला सकेंगे फसलNarnaul News: हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा का दोहरे विरोध प्रदर्शन के तहत मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन, 5 व 6 नवंबर की हड़ताल की चेतावनी25 October Rashifal: रविवार के दिन इन राशियों पर बरसेगी सूर्यदेव की कृपा, चमक जाएगी किस्मतMother Son Viral Video: मां की तबीयत खराब हुई तो 14 साल के बेटे ने संभाला किचन, वीडियो देख हर कोई कर रहा तारीफYamunanagar News: यमुनानगर में खौफनाक कत्ल, मां के प्रेमी की बेटे ने रॉड से पीट-पीटकर की हत्या, कट्टे में मिला शवNarnaul Mandi Update: नई अनाज मंडी नारनौल में बाजरा खरीद का नया रोस्टर जारी, 26 से 31 अक्टूबर तक तय गांवों के किसान ला सकेंगे फसलNarnaul News: हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा का दोहरे विरोध प्रदर्शन के तहत मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन, 5 व 6 नवंबर की हड़ताल की चेतावनी

Narnaul News: नारनौल NH-152D पर भीषण हादसा, ट्रक में घुसी बेकाबू कार, तीन लोगों की मौके पर मौत

Narnaul News: नारनौल NH-152D पर भीषण हादसा, ट्रक में घुसी बेकाबू कार, तीन लोगों की मौके पर मौत

खैरड़ी मोड़ के पास सड़क हादसे में तीन की मौत

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaurकंटेंट क्रेडिट: सोनल यादव, नारनौल

Narnaul News: नारनौल के समीप नेशनल हाईवे-152डी (NH-152D) पर गुरुवार तड़के एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। खैरड़ी मोड़ के पास सुबह करीब 5:00 से 5:30 बजे के बीच एक कार आगे चल रहे ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार नारनौल निवासी तीनों व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद शवों को दुर्घटनाग्रस्त कार से बाहर निकालकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया।

विज्ञापन

अंबाला से नारनौल लौट रही थी कार

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, टाटा पंच कार (नंबर HR 35W 6112) अंबाला की दिशा से नारनौल की तरफ आ रही थी। जैसे ही कार खैरड़ी मोड़ के समीप पहुंची, अचानक आगे चल रहे ट्रक (नंबर HP 72D 9773) के पिछले हिस्से से जा टकराई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया।

हादसा इतना अचानक हुआ कि कार सवार लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। हाईवे पर गश्त कर रही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया।

मृतक मनोज जैन की हुई शिनाख्त, दो की पहचान बाकी

पुलिस ने मृतकों में से एक व्यक्ति की पहचान रामकरण दास कॉलोनी, नारनौल निवासी मनोज कुमार जैन (पुत्र सुभाष चंद्र जैन) के रूप में की है। वहीं, कार में मौजूद अन्य दो मृतकों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस उनके परिजनों से संपर्क साधने में जुटी है।

दुर्घटनाग्रस्त वाहनों के कारण हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा, जिसे पुलिस ने क्रेन की मदद से हटवाकर सुचारू कराया।

हादसे के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

हादसे की असल वजह का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। आशंका जताई जा रही है कि तड़के चालक को झपकी आने या तेज रफ्तार होने के कारण यह दुर्घटना हुई होगी। पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है।

नारनौल शहर में इस दुखद हादसे की खबर फैलते ही शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिजनों के बयानों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें– अंबाला-करनाल समेत 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए अपने जिले का हाल

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।