Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Narnaul News: श्री उपचार गौशाला में समाजसेवी ने दान किया 42 क्विंटल तूड़ा, लगाई सवामणी

Narnaul News: श्री उपचार गौशाला में समाजसेवी ने दान किया 42 क्विंटल तूड़ा, लगाई सवामणी

श्री उपचार गौशाला में समाजसेवी ने दान किया 42 क्विंटल तूड़ा, लगाई सवामणी

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Narnaul News: हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल शहर में गौसेवा की एक सराहनीय मिसाल देखने को मिली है। श्री उपचार गौशाला में स्थानीय समाजसेवी संजय अग्रवाल (आर.आर. स्वीट्स) की ओर से बेसहारा और बीमार गौवंश के लिए लगभग 42 क्विंटल तूड़ा समर्पित किया गया। इस दान की खास बात यह रही कि इसमें से करीब 6 क्विंटल तूड़ा जीण भवानी गोवंश उपचारशाला, नांगल शालू को भी सहयोग स्वरूप प्रदान किया गया, ताकि वहां मौजूद गौवंश के चारे की व्यवस्था भी सुचारू रूप से चल सके।

गौमाता के लिए हरी चरी और दलिया की लगाई सवामणी

विज्ञापन

तूड़ा दान के साथ-साथ गौशाला में धार्मिक और सेवा भाव का विशेष माहौल नजर आया। इस अवसर पर नारनौल गौसेवा मंडल के कोषाध्यक्ष राजेश यादव की तरफ से श्री उपचार गौशाला में गौमाता के लिए पौष्टिक हरी चरी और दलिया की सवामणी का आयोजन किया गया। उपस्थित गौभक्तों ने अपने हाथों से गौवंश को दलिया और हरा चारा खिलाकर पुण्य कमाया।

संस्कृति और मानवता का प्रतीक है गौसेवा: सज्जन सिंह

कार्यक्रम के दौरान नारनौल गौसेवा मंडल के मुख्य सलाहकार सज्जन सिंह ने कहा कि गौसेवा केवल कर्म नहीं, बल्कि हमारी प्राचीन संस्कृति, गहरी आस्था और मानवता का सीधा प्रतीक है। उन्होंने अपील की कि समाज के हर सक्षम व्यक्ति को निराश्रित गौवंश के संरक्षण और संवर्धन के लिए समय-समय पर आगे आना चाहिए। वहीं मंडल के सलाहकार सुरेश यादव ने जोर देकर कहा कि गौमाता की निस्वार्थ सेवा से बढ़कर कोई पुण्य नहीं है और जनसहभागिता से ही गौशालाएं आत्मनिर्भर और मजबूत बन सकती हैं।

गौभक्तों की गरिमामयी मौजूदगी, मंडल ने जताया आभार

इस अवसर पर श्री उपचार गौशाला के प्रधान गंगाराम, नारनौल गौ सेवा मंडल के प्रधान सत्यपाल यादव, मुकेश वालिया, सचिव रमेश यादव, जीण भवानी गोवंश उपचारशाला की पूरी कार्यकारिणी और सतीश भल्ला सहित क्षेत्र के कई प्रमुख गौभक्त मौजूद रहे। अंत में नारनौल गौसेवा मंडल के पदाधिकारियों ने सभी दानदाताओं और सहयोगियों का तहे दिल से आभार व्यक्त किया और भरोसा जताया कि भविष्य में भी जनसहयोग से ऐसे सेवा कार्य अनवरत जारी रहेंगे।

यह भी पढ़ें– Haryana News: ग्लासगो में हरियाणा के 7 बॉक्सरों ने पक्के किए मेडल, देखें शेड्यूल

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।