Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Narnaul News: नारनौल में 9 अगस्त को हाफ मैराथन, ‘हर घर तिरंगा’ थीम पर दौड़ेंगे हजारों युवा, सीएम नायब सैनी दिखाएंगे हरी झंडी

Narnaul News: नारनौल में 9 अगस्त को हाफ मैराथन, 'हर घर तिरंगा' थीम पर दौड़ेंगे हजारों युवा, सीएम नायब सैनी दिखाएंगे हरी झंडी

नारनौल में 9 अगस्त को राज्य स्तरीय हाफ मैराथन। ‘हर घर तिरंगा’ थीम पर होगी दौड़,

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Narnaul News: हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल शहर में आगामी 9 अगस्त को ‘हरियाणा उदय’ एवं कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत राज्य स्तरीय हाफ मैराथन का आयोजन होने जा रहा है। सुबह 7 बजे शुरू होने वाली इस दौड़ की थीम इस बार ‘हर घर तिरंगा’ रखी गई है। आयोजन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इस बड़े इवेंट में प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे और धावकों का उत्साहवर्धन करेंगे।

बदला गया स्टार्टिंग पॉइंट, नूनी शेखपुरा मोड़ पर बनेगा विशेष ‘मचान’

विज्ञापन

सोमवार को कम्युनिटी पुलिसिंग एंड आउटरीच अभियान के विशेष अधिकारी पंकज नैन (IPS) के साथ हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद उपायुक्त अनुपमा अंजली ने कार्यक्रम की रूपरेखा साझा की। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक दीपक भी मौजूद रहे। वीसी के बाद डीसी ने नारनौल-महेंद्रगढ़ रोड पर नूनी शेखपुरा मोड़ का दौरा कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

प्रशासन ने मैराथन के स्टार्टिंग पॉइंट में बड़ा बदलाव किया है। पहले इस दौड़ को आईटीआई गेट से शुरू किया जाना था, लेकिन अब नया स्टार्टिंग पॉइंट ‘नूनी शेखपुरा-सेक्टर मोड़’ तय किया गया है। मुख्यमंत्री के लिए यहां एक विशेष मंच यानी ‘मचान’ तैयार किया जा रहा है, जिस पर चढ़कर वे हजारों धावकों को फ्लैग ऑफ करेंगे। इसके ठीक पास कलाकारों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों और मीडिया प्रतिनिधियों के लिए अलग-अलग मंच बनाए जा रहे हैं।

दीवारों पर सज रहे नशामुक्ति के स्लोगन, भव्य तरीके से सज रहा रूट

उपायुक्त ने बताया कि इस हाफ मैराथन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे के जाल से दूर रखना और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना है। पूरे मैराथन रूट को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। सड़कों के सौंदर्यीकरण के साथ-साथ दीवारों पर ‘नशामुक्त हरियाणा’ से जुड़े प्रेरणादायक स्लोगन लिखे जा रहे हैं।

पुलिस-प्रशासन, खेल, स्वास्थ्य, शिक्षा विभाग और स्थानीय स्वयंसेवी संस्थाएं (NGOs) आपसी समन्वय से सुरक्षा, ट्रैफिक रूट डायवर्जन और प्रतिभागियों के रजिस्ट्रेशन का काम लगभग पूरा कर चुकी हैं।

विजेताओं पर होगी इनामों की बारिश, हर धावक को मिलेगा मेडल

मैराथन में हिस्सा लेने वाले धावकों के लिए बड़े नकद पुरस्कारों की घोषणा की गई है:

10 किलोमीटर दौड़ (महिला व पुरुष वर्ग):

प्रथम पुरस्कार: ₹1,00,000 (एक-एक लाख रुपये)

द्वितीय पुरस्कार: ₹50,000 (पचास-पचास हजार रुपये)

तृतीय पुरस्कार: ₹25,000 (पच्चीस-पच्चीस हजार रुपये)

5 किलोमीटर दौड़:

हिस्सा लेने वाले हर प्रतिभागी को प्रोत्साहन मेडल दिया जाएगा।

पहले तीन स्थानों पर रहने वाले विजेताओं को मुख्यमंत्री खुद ट्रॉफी देकर सम्मानित करेंगे।

यह भी पढ़ें–कांवड़ यात्रा के लिए झांकी की ऊंचाई, डीजे की लिमिट और ट्रैफिक डायवर्जन को लेकर महेंद्रगढ़ पुलिस की एडवाइजरी जारी

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।