Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Narnaul news: नारनौल के बंद स्टोन क्रेशर में मिला यूपी के मजदूर का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Narnaul news: नारनौल के बंद स्टोन क्रेशर में मिला यूपी के मजदूर का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

खातौली अहीर में बंद क्रेशर के होद में मिला शव

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaurकंटेंट क्रेडिट: सोनल यादव नारनौल।

Narnaul news: हरियाणा के नारनौल स्थित खातौली अहीर गांव से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक बंद पड़े स्टोन क्रेशर के भीतर शकील अहमद उर्फ भूरा है जो कि उतर प्रदेश के गांव बंजरिया जिला बरेली का है। शकील अहमद का शव क्रेशर के कन्वेयर सिस्टम के होद (गड्ढे) में पड़ा मिला, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। जैसे ही यह खबर फैली, मृतक के परिजन, स्थानीय ग्रामीण और क्रेशर पर काम करने वाले अन्य प्रवासी मजदूर भारी संख्या में मौके पर जमा हो गए और क्रेशर प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए हंगामा शुरू कर दिया।

बिजली कटी थी तो करंट कैसे लगा? पुलिस के दावे पर उठे सवाल

विज्ञापन

इस पूरी घटना ने उस वक्त तूल पकड़ लिया जब पुलिस की शुरुआती थ्योरी और जमीनी हकीकत में बड़ा विरोधाभास नजर आया। स्थानीय ग्रामीण वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि ‘श्री गणेश स्टोन क्रेशर’ पिछले करीब 10 से 12 महीनों से पूरी तरह बंद पड़ा है। बिजली का करीब 5 से 10 लाख रुपए का बिल बकाया होने की वजह से यहां का पावर कनेक्शन काफी पहले ही काटा जा चुका है। ऐसे में ग्रामीणों का साफ तर्क है कि जब क्रेशर में बिजली ही नहीं थी, तो होद में करंट आने का सवाल ही पैदा नहीं होता, जबकि पुलिस प्रशासन की ओर से शुरुआती तौर पर इसे करंट लगने से हुई मौत का हादसा बताया जा रहा है।

“जब साल भर से क्रेशर की बिजली कटी हुई है, तो पुलिस इसे करंट लगने का हादसा बताकर किसे बचाने की कोशिश कर रही है? इस पूरे मामले की परतें खुलनी चाहिए।”
— वेद प्रकाश शर्मा, स्थानीय ग्रामीण

परिजनों का सीधा आरोप—मालिकों ने बुलाकर की हत्या

मृतक बाबू राम के साथ काम करने वाले यूपी के अन्य प्रवासी मजदूरों और परिजनों ने क्रेशर मालिकों पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि शकील अहमद को क्रेशर मालिकों ने ही किसी काम के सिलसिले में फोन करके बुलाया था। इसके बाद साजिश के तहत उसकी हत्या कर दी गई और मामले को दबाने की कोशिश की गई। परिजनों के मुताबिक, यह वारदात गुरुवार शाम की ही है, लेकिन उन्हें बेहद साजिशी तरीके से देर रात ढाई बजे इसकी सूचना दी गई। मजदूरों का कहना है कि शकील अहमद की मौत कोई सामान्य हादसा नहीं है और इसकी उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

शव को होद से निकालने पर अड़े प्रदर्शनकारी, FSL टीम तैनात

घटना की गंभीरता और मौके पर बढ़ते तनाव को देखते हुए निजामपुर थाना पुलिस और आला अधिकारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। गुस्साए प्रदर्शनकारी इस बात पर अड़ गए कि जब तक क्रेशर मालिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और इंसाफ का भरोसा नहीं मिलता, तब तक वे शव को होद से बाहर नहीं निकालने देंगे। निजामपुर थाना प्रभारी धर्मसिंह ने बताया कि पुलिस रात से ही परिजनों को समझाने का प्रयास कर रही है और मौके पर साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम को भी बुला लिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जब तक डेडबॉडी को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजा जाता, तब तक मौत के असली कारणों का वैज्ञानिक खुलासा होना मुमकिन नहीं है।

यह भी पढ़ें–कुरुक्षेत्र में बुजुर्ग पुजारी योगीराज पर मजार के सेवादार का हमला

 

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।