September 25, 2026

Narnaul: समाधान शिविर का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का मौके पर ही त्वरित समाधान

0
Nnl 2

Narnaul:  मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार आमजन की समस्याओं के मौके पर निपटारे के लिए लगाए जा रहे समाधान शिविर की कड़ी में आज लघु सचिवालय में नगराधीश डॉ. मंगल सेन आमजन की समस्याएं सुनी तथा अधिकतर शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया।
नगराधीश डॉ. मंगल सेन ने कहा कि समाधान शिविर का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं का मौके पर ही त्वरित समाधान करना है।
समाधान शिविर में मुख्य रूप से परिवार पहचान पत्र यानी पीपीपी में त्रुटियों, प्रॉपर्टी आईडी की खामियों, बिजली-पानी की आपूर्ति और पुलिस विभाग से संबंधित मामले सामने आए।
उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर लघु सचिवालय और उपमंडल स्तर पर प्रत्येक सोमवार व गुरुवार को सुबह 10 से 12 बजे तक ये शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जा रहे हैं।
इस अवसर पर डीएसपी भारत भूषण के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

 

 

यह भी देखें – सुशासन मॉडल को समझने जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी कार्यालय पहुंचे आईआईएम रोहतक के छात्र

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed