Narnaul: वैश्य समाज का युवा समाज सेवा, शिक्षा, संस्कार, धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाए
Narnaul: अग्रोहा धाम के राष्ट्रीय प्रवक्ता राहुल गर्ग ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी समाज की सबसे बड़ी ताकत है। युवाओं को अपनी जड़े, संस्कारों, संस्कृति और समाज के गौरवशाली इतिहास से जोड़ना बेहद जरूरी है। इसी उद्देश्य को लेकर अग्रोहा धाम से वैश्य समाज के युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में जोड़ने के लिए जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है।
अग्रवाल समाज के प्रतिनिधियों की बैठक अग्रोहा धाम के राष्ट्रीय प्रवक्ता राहुल गर्ग व युवा संयोजक अनन्त अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में अग्रोहा धाम की गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने, वैश्य समाज के संगठन को मजबूत करने तथा विशेष रूप से समाज के युवाओं को अग्रोहा धाम से जोड़ने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
राहुल गर्ग ने कहा कि महाराजा अग्रसेन जी की विचारधारा आज भी पूरे समाज के लिए प्रेरणास्रोत है ओर रहेगी। महाराजा अग्रसेन जी ने समाज को समानता, सहयोग, सेवा और भाईचारे का संदेश दिया। उनके आदर्शों को युवा पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।
राहुल गर्ग कहा कि आज आवश्यकता है कि वैश्य समाज का युवा केवल अपने व्यवसाय और व्यक्तिगत सफलता तक सीमित न रहे, बल्कि समाज सेवा, शिक्षा, संस्कार, धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों में भी अपनी सक्रिय भूमिका निभाए।
राहुल गर्ग ने बताया कि 25 अक्टूबर को अग्रोहा धाम में विशाल वार्षिक मेला का आयोजन ऐेतिहासिक होगा। जिसमें देश के कौने-कौने से लाखों लोग भाग लेंगे।
इस मौके पर अग्रवाल सभा प्रधान महेंद्र पंसारी, उप प्रधान मनोज अग्रवाल, व्यापार मंडल के प्रधान सुरेंदर बंटी, संजीव जैरपुरिया, अशोक बुचासिया, परमानन्द गर्ग, दिनेश गोयल, प्रशांत गोयल, महेश गुप्ता व समाज के मोजीज सदस्य पे अपने विचार रखे।
यह भी देखें Narnaul: जमानतदार बनना कानूनी जिम्मेदारी, शर्तें समझें और न्यायालय के निर्देशों का करें पालन
