Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

NEET Topper: NEET UG 2026 में AIR 2 लाने वाले पांशुल बंसल से मिले सीएम नायब सैनी, चंडीगढ़ में किया सम्मानित

NEET Topper: NEET UG 2026 में AIR 2 लाने वाले पांशुल बंसल से मिले सीएम नायब सैनी, चंडीगढ़ में किया सम्मानित

NEET UG 2026 में AIR 2 लाने वाले पांशुल बंसल से मिले सीएम नायब सैनी

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

NEET Topper: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को चंडीगढ़ में नीट यूजी (NEET UG) 2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 2 हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन करने वाले होनहार छात्र पांशुल बंसल से खास मुलाकात की। सीएम सैनी ने पांशुल को उनकी इस अभूतपूर्व सफलता पर बधाई दी और पुष्पगुच्छ व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने पांशुल के समर्पण, अनुशासन और लगन की दिल खोलकर तारीफ करते हुए उनके उज्ज्वल और समृद्ध भविष्य की कामना की।

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि पांशुल की यह बड़ी उपलब्धि हरियाणा की युवा पीढ़ी के लिए एक बहुत बड़ा मार्गदर्शन और प्रेरणा का जरिया बनेगी। उन्होंने भरोसा जताया कि पांशुल आने वाले समय में चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान कर न केवल हरियाणा बल्कि पूरे देश का मान बढ़ाएंगे। सीएम ने कहा कि यह ऐतिहासिक कामयाबी उनकी वर्षों की अटूट लगन, कड़ी मेहनत और पक्के इरादे का ही मीठा फल है।

विज्ञापन

फरीदाबाद से दिल्ली का सफर और पेरेंट्स का अटूट सपोर्ट

फरीदाबाद से ताल्लुक रखने वाले पांशुल की इस सफलता के पीछे उनके दिन-रात के सफर की कहानी भी छिपी है। उन्होंने दिल्ली की कैलाश कॉलोनी स्थित समर फील्ड स्कूल से अपनी 12वीं की पढ़ाई पूरी की और साथ ही दिल्ली से ही नीट की कोचिंग भी ली। अपनी तैयारी के दिनों में पांशुल रोज फरीदाबाद से दिल्ली आते-जाते थे।

पांशुल ने अपनी इस यात्रा के बारे में बात करते हुए बताया कि उनके माता-पिता ने तैयारी के हर पड़ाव पर उनका सबसे मजबूत सहारा बनकर साथ निभाया। उन्होंने साझा किया कि जब कभी मॉक टेस्ट या प्रैक्टिस पेपर्स में कम नंबर आते थे, तो उनके माता-पिता ने कभी उन पर दबाव नहीं डाला और न ही कभी डांट लगाई, बल्कि हर बार उनके मनोबल को बढ़ाते हुए और बेहतर करने की हिम्मत दी।

‘किताबी कीड़ा’ बनने के बजाय अपनाया बैलेंस अप्रोच

अक्सर यह माना जाता है कि नीट जैसी कठिन परीक्षा निकालने के लिए सब कुछ छोड़कर सिर्फ किताबों में खो जाना पड़ता है, लेकिन पांशुल ने इस सोच को पूरी तरह से खारिज कर दिया। पांशुल का कहना है कि उन्होंने अपनी तैयारी के दौरान खुद को कमरे में बंद नहीं किया और न ही बाहरी दुनिया से पूरी तरह कट आउट हुए।

वे खाली समय में रिलैक्स करने के लिए यूट्यूब और एनिमेशन वीडियो देखा करते थे। इतना ही नहीं, हर तीन महीने में जब भी कोई बड़ा टेस्ट खत्म होता था, तो वे अपने दोस्तों के साथ बाहर घूमने जाते थे और कभी-कभार पार्टी भी करते थे। पांशुल का साफ मानना है कि घंटों पढ़ाई करने से ज्यादा जरूरी यह है कि पढ़ाई के बीच में दिमाग को तरोताजा (मेंटल फ्रेशनेस) रखा जाए, जिससे फोकस और एफिशिएंसी दोनों बनी रहती हैं।

ये भी पढ़े- दिल्ली से पंजाब जाने वाले ध्यान दें

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

फरीदाबाद की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।