August 1, 2026

Yamunanagar News: शहीद उधम सिंह के 87वें बलिदान दिवस पर जगाधरी में नमन, मेयर सुमन बहमनी ने अर्पित की श्रद्धांजलि

0
Yamunanagar News: शहीद उधम सिंह के 87वें बलिदान दिवस पर जगाधरी में नमन, मेयर सुमन बहमनी ने अर्पित की श्रद्धांजलि

यमुनानगर में 3 करोड़ के सोने की दिनदहाड़े लूट

Yamunanagar News: संजीव चौहान। मां भारती के अमर सपूत शहीद उधम सिंह कंबोज के 87वें बलिदान दिवस के अवसर पर जगाधरी स्थित शहीद उधम सिंह कंबोज चौक पर एक गरिमामय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर नगर निगम की महापौर सुमन बहमनी ने शहीद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शहीद के अदम्य साहस, देशभक्ति और देश के प्रति उनके अतुलनीय समर्पण को नमन करते हुए कहा कि ऐसे वीरों की बदौलत ही आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले पा रहे हैं।

जलियांवाला बाग के दर्द का लिया प्रतिशोध

कार्यक्रम के दौरान महापौर सुमन बहमनी ने शहीद उधम सिंह के जीवन संघर्ष पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन देशभक्ति, धैर्य और त्याग की अद्भुत मिसाल है। जलियांवाला बाग में हुए बर्बर नरसंहार के निर्दोष शहीदों की शहादत का बदला लेकर उन्होंने न केवल अंग्रेजों के घर में जाकर भारत के स्वाभिमान का झंडा गाड़ा, बल्कि पूरी दुनिया में भारतीय साहस का लोहा मनवाया। उनका यह ऐतिहासिक बलिदान हर पीढ़ी को अन्याय के खिलाफ डटकर खड़े रहने और राष्ट्र प्रेम की सीख देता रहेगा।

इस दौरान उन्होंने जलियांवाला बाग हत्याकांड के समस्त स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हुए कहा कि देश की आजादी की बलिवेदी पर अपने प्राण न्योछावर करने वाले मतवालों का योगदान अमर है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।

समाज और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भागीदारी जरूरी

महापौर ने विशेष रूप से युवाओं से संवाद करते हुए कहा कि शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि तभी दी जा सकती है, जब हम उनके बताए सिद्धांतों को अपने व्यावहारिक जीवन में उतारें। आज के युवाओं को देश के प्रति समर्पण, ईमानदारी और सामाजिक दायित्वों को निभाते हुए राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में आगे आना होगा।

इस अवसर पर वार्ड 22 की पार्षद रुचि शर्मा, रुचि कंबोज तथा कंबोज चैरिटेबल ट्रस्ट के कई वरिष्ठ सदस्य व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। उपस्थित सभी लोगों ने शहीद उधम सिंह कंबोज की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए और देश तथा समाज हित में सदैव तत्पर रहने की शपथ ली।

यह भी पढ़ें– यमुनानगर में देर रात मालगाड़ी से कटकर युवती की मौत, बाजू पर लिखा है ‘रंजू’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed