Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Nilokheri News: बीजेपी नेता कदम गिल कारसा ने पौधारोपण और गौसेवा के साथ मनाया अपना जन्मदिन

Nilokheri News: बीजेपी नेता कदम गिल कारसा ने पौधारोपण और गौसेवा के साथ मनाया अपना जन्मदिन

भाजपा नेता एवं समाजसेवी कदम गिल कारसा ने पर्यावरण संरक्षण और गौसेवा के साथ मनाया अपना जन्मदिन

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaurकंटेंट क्रेडिट: नीलोखेड़ी (महाबीर मैहला)

Nilokheri News: नीलोखेड़ी (महाबीर मैहला) अक्सर लोग अपने जन्मदिन पर व्यक्तिगत जश्न मनाते हैं, लेकिन नीलोखेड़ी के प्रमुख भाजपा नेता एवं समाजसेवी कदम गिल कारसा ने इस खास दिन को सामाजिक और धार्मिक मूल्यों के नाम कर दिया। पर्यावरण संरक्षण और जीव दया का संदेश देते हुए उन्होंने अपना जन्मदिन सादगी, पौधारोपण और गौसेवा के बीच मनाया।

दिन की शुरुआत उन्होंने बाल्मीकि आश्रम परिसर में पौधा रोपकर की। इस दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज के दौर में प्रकृति का संतुलन बनाए रखना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। हर नागरिक को अपने जन्मदिन, शादी की सालगिरह या किसी भी मांगलिक अवसर पर कम से कम एक पौधा जरूर लगाना चाहिए, ताकि हमारी आने वाली नस्लों को शुद्ध हवा और हरा-भरा वातावरण मिल सके।

विज्ञापन

गऊशाला में किया पूजन, कमेटी ने किया नागरिक अभिनंदन

वृक्षारोपण के बाद कदम गिल कारसा बोहला खालसा स्थित बाबा हरिदास श्री कृष्ण गोपाल गऊशाला पहुंचे। वहां उन्होंने सनातन परंपरा के अनुसार गौमाता का पूजन किया और उन्हें गुड़ व चारा खिलाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। गऊशाला पहुंचने पर कमेटी के उपप्रधान जगदीश सांवत के नेतृत्व में सदस्यों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।

गांव कारसा में उमड़ा शुभचिंतकों का हुजूम

धार्मिक व सामाजिक अनुष्ठानों के बाद जब कदम गिल कारसा अपने पैतृक गांव कारसा पहुंचे, तो वहां पहले से मौजूद ग्रामीणों, युवाओं और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद समर्थकों ने केक काटकर खुशी का इजहार किया और उनके स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की।

इस मौके पर कदम गिल कारसा ने कहा कि हमारी भारतीय संस्कृति हमें प्रकृति और जीव-जंतुओं के प्रति दयाभाव रखना सिखाती है। यदि हम अपनी खुशियों को समाज और पर्यावरण के साथ बांटेंगे, तभी ऐसे आयोजनों की सार्थकता सिद्ध होगी।

समारोह के दौरान चेयरमैन बलराज कारसा, वीरेंद्र, सतीश, गुरदीप, सुशील, अरुण, मेवा राम, जगदीश बाथला, काकू और मेहर सिंह सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग, सामाजिक कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें– नीलोखेड़ी में बोले विधायक सतपाल जाम्बा, 2 अगस्त को अहर कुराना मंडी में शुरू होगा नया सामाजिक अभियान

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

करनाल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।