Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Nilokheri News: नीलोखेड़ी के सरकारी स्कूल में रोड़ समाज सद्भावना कमेटी की पहल, पौधारोपण के साथ बांटी लेखन सामग्री

Nilokheri News: नीलोखेड़ी के सरकारी स्कूल में रोड़ समाज सद्भावना कमेटी की पहल, पौधारोपण के साथ बांटी लेखन सामग्री

नीलोखेड़ी के सरकारी स्कूल में रोड़ समाज सद्भावना कमेटी की पहल

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaurकंटेंट क्रेडिट: नीलोखेड़ी (महाबीर मैहला)

Nilokheri News: नीलोखेड़ी (महाबीर मैहला)। नीलोखेड़ी के पास स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय कुड़क जागीर में अखिल भारतीय रोड़ महासभा के तत्वावधान में रोड़ समाज सद्भावना कमेटी द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जहां एक तरफ पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का मजबूत संदेश दिया गया, वहीं दूसरी तरफ स्कूली बच्चों को कॉपियां और पेंसिल जैसी लेखन सामग्री बांटकर उन्हें मन लगाकर पढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।

अतिथियों का जोरदार स्वागत, विद्यालय परिवार ने दिया सम्मान

विज्ञापन

स्कूल पहुंचने पर मुख्याध्यापिका ज्योति रानी और शिक्षक स्टाफ (राजीव कुमार, धर्मवीर मलिक, राजेश कुमार) ने अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से रोड़ महासभा के उपप्रधान चौधरी सुखदयाल मैहला, प्रेस सचिव एडवोकेट जितेंद्र चोपड़ा, महासचिव मनोज कुमार और एडवोकेट अंशुल चौधरी शरीक हुए। समाज सेवा और पर्यावरण सुधार में दिए जा रहे इस योगदान के लिए विद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों को प्रशस्ति-पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

शिक्षा और पर्यावरण ही समाज की असली नींव: सुखदयाल मैहला

संबोधित करते हुए चौधरी सुखदयाल मैहला ने कहा कि पौधारोपण और शिक्षा, ये दो ऐसे स्तंभ हैं जिन पर किसी भी समाज का उज्ज्वल भविष्य टिका होता है। वहीं एडवोकेट जितेंद्र चोपड़ा और अंशुल चौधरी ने इस बात पर जोर दिया कि बच्चों में बचपन से ही प्रकृति के प्रति प्रेम और सामाजिक सेवा की भावना जगाना समय की सबसे बड़ी मांग है। महासभा के महासचिव मनोज कुमार ने भरोसा जताया कि संस्था आगे भी शिक्षा और समाज सेवा के ऐसे कार्य जारी रखेगी।

मुख्याध्यापिका ने जताया आभार, प्रेरणादायक रही पहल

मुख्याध्यापिका ज्योति रानी ने सद्भावना कमेटी के इस प्रयास की तारीफ करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि तो बढ़ती ही है, साथ ही वे पर्यावरण के प्रति भी सतर्क होते हैं। कार्यक्रम का कुशल संचालन अध्यापक एडवोकेट जितेंद्र चोपड़ा की देखरेख में हुआ। अंत में कमेटी पदाधिकारियों ने शानदार आयोजन और सहयोग के लिए स्कूल प्रशासन व समस्त स्टाफ का धन्यवाद ज्ञापित किया।

यह भी पढ़ें– कैथल में साइबर ठगी का बड़ा मामला, शेयर बाजार के नाम पर युवक से 14.66 लाख रुपये ठगे

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

करनाल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।