Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Kaithal News: कैथल में साइबर ठगी का बड़ा मामला, शेयर बाजार के नाम पर युवक से 14.66 लाख रुपये ठगे

Kaithal News: कैथल में साइबर ठगी का बड़ा मामला, शेयर बाजार के नाम पर युवक से 14.66 लाख रुपये ठगे

कैथल में साइबर ठगी का बड़ा मामला, शेयर बाजार के नाम पर युवक से 14.66 लाख रुपये ठगे

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Kaithal News: कैथल शहर में ऑनलाइन ठगी का एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक को शेयर बाजार में निवेश का लालच देकर 14 लाख 66 हजार रुपये से हाथ धोना पड़ा। साइबर ठगों ने बड़ी ही चालाकी से युवक को अपने जाल में फंसाया और फिर पलक झपकते ही उसकी गाढ़ी कमाई साफ कर दी। पीड़ित युवक संदीप की शिकायत पर कैथल के साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पहले दिया मुनाफा, फिर जाल में फंसाकर हड़पे लाखों

विज्ञापन

पीड़ित संदीप ने पुलिस को बताया कि 20 जुलाई को उसके व्हाट्सएप पर एक अनजान नंबर से मैसेज आया था। मैसेज भेजने वाले ने खुद को शेयर मार्केट एक्सपर्ट बताते हुए कम समय में ज्यादा पैसे कमाने की स्कीम बताई। शुरुआत में संदीप ने आरोपी की बात पर यकीन करते हुए कुछ रकम निवेश की, जिस पर ठग ने तुरंत प्रॉफिट के साथ पैसे वापस कर दिए। इस शुरुआती मुनाफे के चक्कर में संदीप जालसाजों के बिछाए जाल में पूरी तरह फंस गया और उसने धीरे-धीरे कर 14.66 लाख रुपये लगा दिए।

न मुनाफा मिला न मूलधन, ऐप बंद कर ठग हुआ रफूचक्कर

जब ऐप के वॉलेट में भारी-भरकम रकम और मुनाफा दिखाई देने लगा, तो संदीप ने उस पैसे को अपने बैंक खाते में ट्रांसफर करने की कोशिश की। हालांकि, हर बार ट्रांजैक्शन फेल होता रहा। शक होने पर जब संदीप ने व्हाट्सएप और कॉल के जरिए आरोपी से संपर्क साधा तो उसने फोन उठाना बंद कर दिया। कुछ ही देर बाद वह ट्रेडिंग ऐप भी अचानक बंद हो गई, जिसके जरिए सारा लेन-देन कराया गया था। खुद को ठगा महसूस करने के बाद पीड़ित ने तुरंत साइबर पुलिस का रुख किया।

अज्ञात ठग के खिलाफ एफआईआर दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर थाना पुलिस ने धारा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जांच अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। जिस बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर हुए हैं और जिस नंबर से व्हाट्सएप मैसेज भेजा गया था, उनकी डिटेल खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही तकनीकी सर्विलांस की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें– 8 महीने की गर्भवती पत्नी के सिर से उठा साया, कुरुक्षेत्र में कार की टक्कर से युवक ने तोड़ा दम

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कैथल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।