Breaking News
Aaj Ka Ank Rashifal: अंक राशिफल 15 अक्टूबर, जन्म तारीख से जानिए गुरुवार का दिन आपके करियर और लव लाइफ के लिए कैसा रहेगाLudhiana Minor Gang Rape: लुधियाना में अनाथ नाबालिग से गैंगरेप, होटल में नशीली ड्रिंक पिलाकर की दरिंदगीAmritsar News: अमृतसर में पेट्रोल पंप पर ताबड़तोड़ लूट, पिस्तौल के बल पर कैश लूटा, फायरिंग से मची अफरा-तफरीKurukshetra KDB road accident: कुरुक्षेत्र में बेकाबू कैंटर जिम की पार्किंग में घुसा, दर्जनों वाहन क्षतिग्रस्तMoonrise Time Today: आज कपर्दिश चतुर्थी, जानिए चंद्रोदय का समय और चंद्र दर्शन से जुड़े जरूरी नियमAaj Ka Ank Rashifal: अंक राशिफल 15 अक्टूबर, जन्म तारीख से जानिए गुरुवार का दिन आपके करियर और लव लाइफ के लिए कैसा रहेगाLudhiana Minor Gang Rape: लुधियाना में अनाथ नाबालिग से गैंगरेप, होटल में नशीली ड्रिंक पिलाकर की दरिंदगीAmritsar News: अमृतसर में पेट्रोल पंप पर ताबड़तोड़ लूट, पिस्तौल के बल पर कैश लूटा, फायरिंग से मची अफरा-तफरीKurukshetra KDB road accident: कुरुक्षेत्र में बेकाबू कैंटर जिम की पार्किंग में घुसा, दर्जनों वाहन क्षतिग्रस्तMoonrise Time Today: आज कपर्दिश चतुर्थी, जानिए चंद्रोदय का समय और चंद्र दर्शन से जुड़े जरूरी नियम

अब बिना किसी शुल्क के करवाएं अपने जल एवं सीवरेज कनेक्शन नियमित

ddharm narain
शेयर करें
अब बिना किसी शुल्क के करवाएं अपने जल एवं सीवरेज कनेक्शन नियमित
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Narnaul News: जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, नारनौल द्वारा शहरवासियों के लिए “जल एवं सीवरेज कनेक्शन नियमितीकरण अभियान” शुरू किया गया है। इस विशेष अभियान के तहत नागरिक अपने अवैध एवं अनधिकृत जल एवं सीवरेज कनेक्शनों को बिना किसी कनेक्शन शुल्क के स्वीकृत एवं नियमित करवा सकते हैं।
यह जानकारी देते हुए उपमंडल अभियंता मुकेश कुमार शर्मा ने बताया कि इस अभियान के तहत नागरिक केवल जल कनेक्शन, केवल सीवरेज कनेक्शन अथवा जल एवं सीवरेज दोनों कनेक्शन स्वीकृत करवा सकते हैं। नियमित किए गए जल एवं सीवरेज कनेक्शनों की बिलिंग विभाग द्वारा निर्धारित नियमों एवं दरों के अनुसार की जाएगी। उन्होंने बताया कि जल एवं सीवरेज कनेक्शन के आवेदन पत्र विभागीय टीम के पास तथा संबंधित कार्यालय में उपलब्ध हैं।

आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज

विज्ञापन

कनेक्शन नियमित करवाने के लिए नागरिकों को आवेदन के साथ ये दस्तावेज उपलब्ध करवाने होंगे:

फोटो पहचान पत्र, परिवार पहचान पत्र, संपत्ति के स्वामित्व/मालिकाना हक का प्रमाण,
निर्धारित आवेदन पत्र

उपमंडल अभियंता ने नागरिकों से अपील की कि वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन पत्र जमा करवाकर अपने जल एवं सीवरेज कनेक्शनों को निर्धारित अवधि के दौरान नियमित करवा लें।

मीटर एवं रोड कटिंग शुल्क भी नहीं

अभियान के प्रमुख लाभों के बारे में जानकारी देते हुए उपमंडल अभियंता मुकेश कुमार शर्मा ने बताया कि इस विशेष अभियान के दौरान नागरिकों से कनेक्शन स्वीकृति/नियमितीकरण के लिए कोई कनेक्शन शुल्क नहीं लिया जाएगा। इसके अलावा मीटर लगाने का शुल्क तथा रोड कटिंग, रोड कट शुल्क भी नहीं लिया जाएगा।
उन्होंने नागरिकों से अपील की कि इस विशेष अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपने अनधिकृत कनेक्शनों को समय रहते नियमित करवा लें।

घर-घर सर्वे के माध्यम से अनधिकृत कनेक्शनों की पहचान

उन्होंने बताया कि जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा नारनौल शहर में डोर-टू-डोर सर्वे भी करवाया जा रहा है। सर्वे के दौरान अवैध एवं अनधिकृत जल एवं सीवरेज कनेक्शनों की पहचान की जा रही है।
उन्होंने नागरिकों से अपील की कि सर्वे के दौरान अपने जल एवं सीवरेज कनेक्शनों से संबंधित सही जानकारी विभागीय टीम को उपलब्ध करवाएं तथा इस विशेष अभियान का लाभ उठाकर अपने अनधिकृत कनेक्शन को नियमित करवा लें।

अभियान की अवधि समाप्त होने के बाद होगी कार्रवाई

उपमंडल अभियंता ने स्पष्ट किया कि यह विशेष अभियान नागरिकों को अपने अवैध एवं अनधिकृत जल एवं सीवरेज कनेक्शनों को बिना कनेक्शन शुल्क के स्वीकृत एवं नियमित करवाने का विशेष अवसर प्रदान कर रहा है।
उन्होंने बताया कि अभियान की निर्धारित अवधि समाप्त होने के बाद पाए जाने वाले अवैध एवं अनधिकृत जल एवं सीवरेज कनेक्शनों के विरुद्ध विभागीय नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी तथा ऐसे कनेक्शन काटे जा सकते हैं। इसके पश्चात नया कनेक्शन निर्धारित पेनल्टी एवं लागू शुल्क जमा करवाने के बाद ही स्वीकृत किया जाएगा।

नागरिकों से की अभियान का लाभ उठाने की अपील

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के उपमंडल अभियंता ने नारनौल शहर के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस विशेष अभियान का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपने जल एवं सीवरेज कनेक्शनों को समय रहते नियमित एवं वैध करवाएं।
उन्होंने कहा कि इससे नागरिकों को भविष्य में होने वाली विभागीय कार्रवाई से बचने में सहायता मिलेगी तथा शहर की पेयजल एवं सीवरेज व्यवस्था को अधिक सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने में भी सहयोग मिलेगा।
उन्होंने बताया कि नारनौल शहर के नागरिक पेयजल एवं सीवरेज कनेक्शन से संबंधित किसी भी जानकारी, शिकायत या समस्या के लिए निजामपुर रोड स्थित विभागीय कार्यालय के दूरभाष नंबर 01282-252601 अथवा विभाग के टोल-फ्री नंबर 1800-180-5678 पर संपर्क कर सकते हैं।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।