Breaking News
Bhagavad Gita Reading Time: श्रीमद्भगवद गीता पढ़ने का सबसे सही समय कौन सा है? जानिए सही नियमUttarakhand Business Update: सीएम धामी ने हल्द्वानी में की बड़ी घोषणाएं, व्यापारी वर्ग के लिए उठाए कई कदमPanchkula ACB Action: रायपुररानी तहसील में एसीबी की रेड, 70 हजार की रिश्वत लेते रजिस्ट्री क्लर्क गिरफ्तारNarnaul Mandi Update: नारनौल अनाज मंडी पहुंचे विधायक ओमप्रकाश यादव, बाजरे की सरकारी खरीद व्यवस्था का लिया जायजाKurukshetra Police Action: नशे के खिलाफ कुरुक्षेत्र पुलिस का बड़ा अभियान, ज्योतिसर के खंडहरों में दी दबिशBhagavad Gita Reading Time: श्रीमद्भगवद गीता पढ़ने का सबसे सही समय कौन सा है? जानिए सही नियमUttarakhand Business Update: सीएम धामी ने हल्द्वानी में की बड़ी घोषणाएं, व्यापारी वर्ग के लिए उठाए कई कदमPanchkula ACB Action: रायपुररानी तहसील में एसीबी की रेड, 70 हजार की रिश्वत लेते रजिस्ट्री क्लर्क गिरफ्तारNarnaul Mandi Update: नारनौल अनाज मंडी पहुंचे विधायक ओमप्रकाश यादव, बाजरे की सरकारी खरीद व्यवस्था का लिया जायजाKurukshetra Police Action: नशे के खिलाफ कुरुक्षेत्र पुलिस का बड़ा अभियान, ज्योतिसर के खंडहरों में दी दबिश

Palwal News: 40 दिन के नवजात और पत्नी की हत्या कर अस्पताल पहुंचा आरोपी पति, बोला- ‘मुझे फांसी दो’

GGaganpreet Kaur
Palwal News: 40 दिन के नवजात और पत्नी की हत्या कर अस्पताल पहुंचा आरोपी पति, बोला- 'मुझे फांसी दो'

40 दिन के नवजात और पत्नी की हत्या कर अस्पताल पहुंचा

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Palwal News: पलवल जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले गांव रजपुरा में बुधवार रात एक ऐसी दर्दनाक घटना घटी, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। एक सनकी और नशेड़ी पति ने क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए अपनी 23 वर्षीय पत्नी और महज 40 दिन के मासूम बच्चे की गला दबाकर बेरहमी से हत्या कर दी। दोहरी हत्या की इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने घर की छत से कूदकर भागने अथवा जान देने का प्रयास किया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। फिलहाल आरोपी को पुलिस हिरासत में जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान शगुफ्ता के रूप में हुई है, जबकि वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी पति सोहेल खान (26) गांव में ही सीएससी केंद्र चलाता है। दोनों का निकाह 20 अप्रैल 2023 को हुआ था। अस्पताल के बेड पर पड़े सोहेल ने पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूल करते हुए कहा कि वह भारी नशे में था और रात में किसी बात को लेकर हुए विवाद में उसने आपा खो दिया। उसने पहले पत्नी और फिर अपने 40 दिन के बेटे जुहान का गला घोंट दिया।

विज्ञापन

छूछक में कार की मांग: परिजनों ने लगाए प्रताड़ना के गंभीर आरोप

दोहरी हत्या की खबर मिलते ही शगुफ्ता के मायके पक्ष के लोग रोते-बिलखते अस्पताल पहुंचे। मृतका की बहन और परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए शगुफ्ता को लगातार प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। परिजनों का कहना है कि शादी में लगभग चार लाख रुपये नकद और तमाम गृहस्थी का सामान दिया गया था, लेकिन ससुराल वालों की हवस खत्म नहीं हुई। डेढ़ महीना पहले जब शगुफ्ता ने बेटे को जन्म दिया, तो ससुराल पक्ष ने ‘छूछक’ की रस्म के नाम पर कार की मांग रख दी।

मांग पूरी न होने पर 15 अगस्त को शगुफ्ता के साथ बेरहमी से मारपीट की गई। इसके बाद 17 अगस्त को रिश्तेदारों के हस्तक्षेप और पंचायत के आश्वासन पर परिजनों ने 50 हजार रुपये नकद व एक एसी देकर बेटी को वापस भेजा था। आरोप है कि 18 अगस्त को शगुफ्ता ने फोन कर बताया कि पति सोहेल, ससुर यकीम, सास अफसाना और गांव का सरपंच उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। बुधवार सुबह परिजनों को फोन पर सूचना मिली कि शगुफ्ता और उसके मासूम बेटे की हत्या कर दी गई है।

अस्पताल के बाहर फूटा परिजनों का गुस्सा, सड़क पर शव रखकर लगाया जाम

इस जघन्य हत्याकांड से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा जिला नागरिक अस्पताल परिसर में फूट पड़ा। परिजनों ने पुलिस पर कार्रवाई में ढिलाई का आरोप लगाते हुए मां और मासूम के शव को स्ट्रेचर पर रखकर सड़क पर जाम लगा दिया। अस्पताल के बाहर महिलाओं और परिजनों की भारी भीड़ के हंगामे को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करना पड़ा। सदर थाना प्रभारी हरिकिशन ने किसी तरह आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया।

पुलिस की कार्रवाई और आरोपी का कबूलनामा

पीड़ित पिता की शिकायत पर पुलिस ने सोहेल खान सहित नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सदर थाना प्रभारी हरिकिशन ने बताया कि मुख्य आरोपी सोहेल खान पुलिस की देखरेख में अस्पताल में उपचाराधीन है। पैर में चोट होने के कारण उसका इलाज चल रहा है और डिस्चार्ज होते ही उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर जांच की कार्रवाई तेज कर दी है।

यह भी पढ़ें– सांप काटने के बाद अस्पताल के फर्श पर चला झाड़-फूंक, नीम की पत्तियां खिलाते तांत्रिक का वीडियो वायरल

विज्ञापन

पलवल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।