Breaking News
Yamunanagar News: यमुनानगर में नगर निगम का बड़ा एक्शन, BWG नियमों का उल्लंघन करने पर होटल और मैरिज पैलेस का चालानKarnal News: करनाल में खौफनाक वारदात, सिंगड़ा गांव से 2 साल का मासूम लापता, रात में तालाब में उतरे गोताखोरलुधियाना में 1 नवंबर से महंगा होगा दूध; हर किलो पर 3 रुपये तक बढ़ेंगे दाम, तूड़ी और दाना महंगा होने का असरJind Anganwadi expired food: जींद में आंगनवाड़ी का शर्मनाक कारनामा, मासूम बच्चों को परोसी जा रही थी महीनों पुरानी एक्सपायरी खीरBhiwani Sports Award Ceremony: भिवानी के भीम स्टेडियम में लगेगा खिलाड़ियों का मेला, CM नायब सैनी बांटेंगे 185 करोड़ रुपयेYamunanagar News: यमुनानगर में नगर निगम का बड़ा एक्शन, BWG नियमों का उल्लंघन करने पर होटल और मैरिज पैलेस का चालानKarnal News: करनाल में खौफनाक वारदात, सिंगड़ा गांव से 2 साल का मासूम लापता, रात में तालाब में उतरे गोताखोरलुधियाना में 1 नवंबर से महंगा होगा दूध; हर किलो पर 3 रुपये तक बढ़ेंगे दाम, तूड़ी और दाना महंगा होने का असरJind Anganwadi expired food: जींद में आंगनवाड़ी का शर्मनाक कारनामा, मासूम बच्चों को परोसी जा रही थी महीनों पुरानी एक्सपायरी खीरBhiwani Sports Award Ceremony: भिवानी के भीम स्टेडियम में लगेगा खिलाड़ियों का मेला, CM नायब सैनी बांटेंगे 185 करोड़ रुपये

Panchkula ACB Raid: पंचकूला में 5 हजार की रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर देशराज रंगे हाथ गिरफ्तार

Panchkula ACB Raid: पंचकूला में 5 हजार की रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर देशराज रंगे हाथ गिरफ्तार

पंचकूला में 5 हजार की रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर देशराज रंगे हाथ गिरफ्तार

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Panchkula ACB Raid: हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की है। पंचकूला के सेक्टर-21 स्थित पुलिस चौकी में तैनात सब-इंस्पेक्टर देशराज को 5,000 रुपये की रिश्वत की रकम के साथ रंगे हाथ दबोच लिया गया। कानून के रखवाले की इस करतूत से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

आवश्यक कानूनी कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद एसीबी की टीम आरोपी सब-इंस्पेक्टर को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई।

विज्ञापन

समझौते के बाद भी कार छोड़ने के लिए ऐंठ रहा था पैसे

मामले की जानकारी देते हुए शिकायतकर्ता ने बताया कि एक विवाद के सिलसिले में उनकी कार को सेक्टर-21 पुलिस चौकी में खड़ा कराकर रखा गया था। इस मामले में दोनों पक्षों के बीच लिखित रूप से समझौता भी हो चुका था। इसके बावजूद चौकी में तैनात एसआई देशराज गाड़ी को कब्जे से मुक्त करने के एवज में लगातार 5 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था।

ऑडियो रिकॉर्डिंग ने खोली पोल, जाल बिछाकर एसीबी ने पकड़ा

पुलिसकर्मी की इस अवैध मांग से परेशान होकर शिकायतकर्ता ने रिश्वत देने के बजाय एंटी करप्शन ब्यूरो का दरवाजा खटखटाया। शिकायतकर्ता ने लिखित शिकायत के साथ ही एसआई देशराज द्वारा रिश्वत मांगे जाने की एक ऑडियो रिकॉर्डिंग भी सबूत के तौर पर एसीबी को सौंपी। ब्यूरो की टीम ने जब ऑडियो और शिकायत का प्राथमिक सत्यापन किया, तो रिश्वत मांगने की बात पूरी तरह सच साबित हुई।

इसके तुरंत बाद एसीबी ने आरोपी को दबोचने के लिए एक योजनाबद्ध ट्रैप तैयार किया। जैसे ही शिकायतकर्ता ने पुलिस चौकी में एसआई देशराज को केमिकल लगे 5,000 रुपये थमाए, पहले से घात लगाकर बैठी एसीबी की टीम ने उसे रंगे हाथ धर दबोचा। आरोपी सब-इंस्पेक्टर के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

यह भी पढ़ें– Haryana News: ग्लासगो में हरियाणा के 7 बॉक्सरों ने पक्के किए मेडल, देखें शेड्यूल

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

पंचकूला की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।