Breaking News
Daily Horoscope: आज का राशिफल, किन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानिए अपनी किस्मत का हालWarren Buffett: पिछले 48 साल से सादा पानी नहीं पिया इस अरबपति ने, जानिए वॉरेन बफेट की अजीब आदत की सच्चाईMahendragarh News: महेंद्रगढ़ में सड़क हादसे में फॉरेस्ट गार्ड की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, कनीना-मंडी टी-पॉइंट पर शव रखकर लगाया जामRajasthan Government Third Anniversary: राजस्थान सरकार के 3 साल पूरे, जयपुर में आयोजित होगा भव्य समारोह, सीएम भजनलाल शर्मा ने बुलाई बैठकNarnaul News: त्योहारी सीजन में नारनौल पुलिस सतर्क, बाजारों में एसपी के निर्देश पर पैदल मार्च, दुकानदारों और आमजन से की गई खास अपीलDaily Horoscope: आज का राशिफल, किन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानिए अपनी किस्मत का हालWarren Buffett: पिछले 48 साल से सादा पानी नहीं पिया इस अरबपति ने, जानिए वॉरेन बफेट की अजीब आदत की सच्चाईMahendragarh News: महेंद्रगढ़ में सड़क हादसे में फॉरेस्ट गार्ड की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, कनीना-मंडी टी-पॉइंट पर शव रखकर लगाया जामRajasthan Government Third Anniversary: राजस्थान सरकार के 3 साल पूरे, जयपुर में आयोजित होगा भव्य समारोह, सीएम भजनलाल शर्मा ने बुलाई बैठकNarnaul News: त्योहारी सीजन में नारनौल पुलिस सतर्क, बाजारों में एसपी के निर्देश पर पैदल मार्च, दुकानदारों और आमजन से की गई खास अपील

Panchkula Crime: 50 लाख की हेरोइन के साथ 24 साल का नशा तस्कर गिरफ्तार, अमृतसर से लाता था माल

Panchkula Crime: 50 लाख की हेरोइन के साथ 24 साल का नशा तस्कर गिरफ्तार, अमृतसर से लाता था माल

50 लाख की हेरोइन के साथ 24 साल का नशा तस्कर गिरफ्तार, अमृतसर से लाता था माल

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Panchkula Crime: प्रदेश भर में नशा तस्करों के खिलाफ छेड़े गए विशेष अभियान के तहत पंचकूला पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता लगी है। क्राइम ब्रांच-1 की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पंचकूला-यमुनानगर मुख्य मार्ग पर मत्तेवाली फ्लाईओवर के पास से एक युवक को दबोचा है। पुलिस की तलाशी में आरोपी के पास से 256 ग्राम हेरोइन बरामद हुई(Heroin Seized Panchkula)। बाजार में इसकी अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये से भी ज्यादा बताई जा रही है। पकड़ा गया आरोपी 24 वर्षीय मोहित कुमार है, जो पंचकूला जिले के ही गांव श्यामटू का रहने वाला है।

डीसीपी क्राइम एवं ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह ने बताया कि 17 सितंबर को क्राइम ब्रांच-1 के इंचार्ज मनोज कुमार की अगुवाई में टीम को सूचना मिली थी कि एक तस्कर बड़ी खेप के साथ डिलीवरी देने की फिराक में फ्लाईओवर के पास खड़ा है। पुलिस ने बिना वक्त गंवाए मौके पर घेराबंदी की और आरोपी को काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना चंडीमंदिर में एनडीपीएस (NDPS Case Panchkula) एक्ट के तहत आपराधिक मामला दर्ज कर जांच आगे बढ़ा दी है।

विज्ञापन

अमृतसर से लाता था हेरोइन, ट्राइसिटी के युवाओं को 2500 रुपये की पुड़िया में सप्लाई करने की थी तैयारी

मामले का खुलासा करते हुए पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन ने बताया कि प्राथमिक तफ्तीश में चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं। आरोपी मोहित यह हेरोइन पंजाब के अमृतसर (Amritsar Drug Supply Network) से सस्ते दामों पर खरीदकर लाता था। इसके बाद वह पंचकूला, ढकोली, जीरकपुर और आसपास के सीमावर्ती इलाकों में 1-1 ग्राम की छोटी पुड़िया (बिट) बनाकर युवाओं को लगभग 2,500 रुपये प्रति ग्राम के हिसाब से ऊंचे दामों में बेचता था।

पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर 5 दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड अवधि के दौरान पुलिस मुख्य सप्लायर के तार खंगालने की कोशिश करेगी ताकि यह पता लगाया जा सके कि अमृतसर में वह किसके संपर्क में था और ट्राइसिटी में उसके ग्राहक कौन-कौन थे।

शिक्षण संस्थानों पर कड़ी नजर, नशीले पदार्थों के खिलाफ चलेगा विशेष सर्च ऑपरेशन

नशे के इस नेटवर्क पर प्रहार करते हुए पुलिस कमिश्नर ने स्पष्ट किया कि युवाओं और छात्रों को टारगेट करने वाले तस्करों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। (Crime Branch Panchkula) पंचकूला पुलिस की विशेष टीमें अब स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थानों के आसपास सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। इस दौरान कूल लिप, रोलिंग पेपर और अन्य ऐसे संदिग्ध पदार्थों की दुकानों पर औचक जांच की जा रही है, जो युवाओं को नशे की गर्त में धकेलते हैं।

इसके साथ ही पुलिस अधिकारी खुद स्कूलों में जाकर विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर रहे हैं। पंचकूला पुलिस का लक्ष्य न सिर्फ तस्करों को जेल भेजना और नशीले पदार्थों की बरामदगी करना है, बल्कि शुरुआती चरण में ही नशे की लत पर रोक लगाकर पीड़ितों को इलाज और काउंसलिंग की सुविधा मुहैया कराना भी है।

यह भी पढ़ें– Gurugram Spa Center Raid: गुरुग्राम के सफायर मॉल में आधी रात बड़ी रेड: 18 स्पा सेंटरों से 30 युवतियां और 20 युवक हिरासत में

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
Google पर जगमार्ग को पसंदीदा सोर्स के तौर पर जोड़ें
विज्ञापन

पंचकूला की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।