Breaking News
Daily Horoscope: आज का राशिफल, किन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानिए अपनी किस्मत का हालWarren Buffett: पिछले 48 साल से सादा पानी नहीं पिया इस अरबपति ने, जानिए वॉरेन बफेट की अजीब आदत की सच्चाईMahendragarh News: महेंद्रगढ़ में सड़क हादसे में फॉरेस्ट गार्ड की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, कनीना-मंडी टी-पॉइंट पर शव रखकर लगाया जामRajasthan Government Third Anniversary: राजस्थान सरकार के 3 साल पूरे, जयपुर में आयोजित होगा भव्य समारोह, सीएम भजनलाल शर्मा ने बुलाई बैठकNarnaul News: त्योहारी सीजन में नारनौल पुलिस सतर्क, बाजारों में एसपी के निर्देश पर पैदल मार्च, दुकानदारों और आमजन से की गई खास अपीलDaily Horoscope: आज का राशिफल, किन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानिए अपनी किस्मत का हालWarren Buffett: पिछले 48 साल से सादा पानी नहीं पिया इस अरबपति ने, जानिए वॉरेन बफेट की अजीब आदत की सच्चाईMahendragarh News: महेंद्रगढ़ में सड़क हादसे में फॉरेस्ट गार्ड की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, कनीना-मंडी टी-पॉइंट पर शव रखकर लगाया जामRajasthan Government Third Anniversary: राजस्थान सरकार के 3 साल पूरे, जयपुर में आयोजित होगा भव्य समारोह, सीएम भजनलाल शर्मा ने बुलाई बैठकNarnaul News: त्योहारी सीजन में नारनौल पुलिस सतर्क, बाजारों में एसपी के निर्देश पर पैदल मार्च, दुकानदारों और आमजन से की गई खास अपील

Panchkula Cyber Crime: पंचकूला में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की महिला अफसर से 76 हजार रुपये की साइबर ठगी

Panchkula Cyber Crime: पंचकूला में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की महिला अफसर से 76 हजार रुपये की साइबर ठगी

पंचकूला में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की महिला अफसर से 76 हजार रुपये की साइबर ठगी

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Panchkula Cyber Crime: साइबर अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब उच्च पदों पर बैठे प्रशासनिक अधिकारी भी उनके बिछाए जाल में उलझ रहे हैं। ताजा मामला पंचकूला के डीएलएफ वैली (सेक्टर-3) का है, जहां स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में ‘नेशनल एक्सटर्नल असेसर’ के पद पर कार्यरत डॉ. रेणू ब्याना साइबर ठगी का शिकार हो गईं। यूपी के हरदोई आरटीओ में अपनी ऑडी कार के ट्रांसफर के नाम पर जालसाजों ने उनसे 76 हजार रुपये ऐंठ लिए। पीड़िता की शिकायत पर सेक्टर-20 साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जस्ट डायल पर नंबर खोजना पड़ा भारी, काउंटर नंबर 5 का कर्मचारी बनकर आया फोन

विज्ञापन

डॉ. रेणू ब्याना के पास दिल्ली नंबर की एक ऑडी Q5 कार है, जिसे वे उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में ट्रांसफर करवाना चाहती थीं। इसी सिलसिले में उन्होंने अपने मोबाइल से जस्ट डायल पर ‘RTO हरदोई’ का संपर्क नंबर तलाशा। नंबर सर्च करने के कुछ ही देर बाद उनके पास एक अनजान नंबर से कॉल आया। फोन करने वाले ने खुद को हरदोई आरटीओ के ‘काउंटर नंबर 5’ का कर्मचारी अभिषेक तिवारी बताया। झांसे में लेते हुए कथित कर्मचारी ने प्रोसेसिंग शुरू करने के नाम पर गाड़ी की आरसी, एनओसी, पर्सनल डॉक्युमेंट्स, इंश्योरेंस और फोटो व्हाट्सएप पर मंगवा लिए।

क्यूआर कोड और ओटीपी के जरिए लगाया चूना, फर्जी महिला आरटीओ अफसर का रचा नाटक

कागजात हासिल करने के बाद आरोपी ने सबसे पहले एक क्यूआर कोड भेजकर 5,000 रुपये ट्रांसफर करवाए। इसके बाद परिवहन पोर्टल पर लॉगिन का झांसा देकर पीड़िता के पति के मोबाइल पर आया ओटीपी भी हासिल कर लिया। जब प्रक्रिया में देरी होने पर डॉ. रेणू ने सवाल उठाए, तो जालसाजों ने खुद को ‘आरटीओ अफसर बबीता सिंह’ बताने वाली एक महिला से उनकी बात कराई। उस महिला ने सर्वर डाउन होने का मनगढ़ंत बहाना बनाकर समय मांगा और फिर फीस के नाम पर 25,000 तथा 23,952 रुपये के दो अलग-अलग ट्रांजैक्शन करवा लिए।

95 हजार का फर्जी स्क्रीनशॉट दिखाकर फिर ऐंठे रुपये, शक होने पर खुली पोल

इसके बाद ठगों ने 95,220 रुपये की एक फर्जी रसीद का स्क्रीनशॉट भेजकर कहा कि लग्जरी गाड़ी होने के कारण फीस ज्यादा लग रही है। इस बहाने से पीड़िता से 17,702 और 5,000 रुपये और ऐंठ लिए गए। इस तरह किस्तों में कुल 76 हजार रुपये हड़पने के बाद जब पीड़िता ने लगातार पक्की रसीद की मांग की, तो आरोपी टालमटोल करने लगे। कानूनी कार्रवाई की चेतावनी देने पर ठगों ने अपने मोबाइल नंबर बंद कर लिए और बातचीत बंद कर दी, तब जाकर पीड़िता को साइबर ठगी का अहसास हुआ।

बीएनएस की धारा में केस दर्ज, पुलिस खंगाल रही बैंक डिटेल्स

पंचकूला के सेक्टर-20 साइबर क्राइम थाना एसएचओ के मुताबिक पीड़िता की शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS 2023) की धारा 316(2), 318(4), 319 और 61(2) के तहत धोखाधड़ी और साइबर अपराध का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जिस बैंक खाते और यूपीआई आईडी में पैसे ट्रांसफर हुए हैं, उनकी डिटेल्स खंगाल रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी जल्द ही कानून की गिरफ्त में होंगे।

यह भी पढ़ें– Diler Kharkiya News: भिवानी में हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की रेंज रोवर पर फायरिंग, अमेरिका बैठे गैंगस्टर अनिल पंडित ने ली जिम्मेदारी

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
Google पर जगमार्ग को पसंदीदा सोर्स के तौर पर जोड़ें
विज्ञापन

पंचकूला की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।