Breaking News
Haryana-UP Expressway: 4800 करोड़ की लागत से तैयार हो रहा नया हाईवे, हरियाणा  के इन जिलों की चमकेगी किस्मतBhiwani Accident: हांसी-भिवानी रोड परखड़े कैंटर से टकराई हरियाणा रोडवेज की बस, कई सवारियां घायलKaithal News: कैथल में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, 18 हजार रुपये रिश्वत लेते कंप्यूटर ऑपरेटर रंगे हाथों गिरफ्ताNarnaul News Update: नारनौल में विनोद सैनी आत्महत्या मामला, परिजनों ने थाने के बाहर किया प्रदर्शन, पुलिस ने निष्पक्ष जांच का दिया आश्वासनRice recipes: रोज के सादे चावल से हो गए हैं बोर? इन 7 आसान तरीकों से बनाएं अपने राइस को रेस्टोरेंट जैसा स्वादिष्टHaryana-UP Expressway: 4800 करोड़ की लागत से तैयार हो रहा नया हाईवे, हरियाणा  के इन जिलों की चमकेगी किस्मतBhiwani Accident: हांसी-भिवानी रोड परखड़े कैंटर से टकराई हरियाणा रोडवेज की बस, कई सवारियां घायलKaithal News: कैथल में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, 18 हजार रुपये रिश्वत लेते कंप्यूटर ऑपरेटर रंगे हाथों गिरफ्ताNarnaul News Update: नारनौल में विनोद सैनी आत्महत्या मामला, परिजनों ने थाने के बाहर किया प्रदर्शन, पुलिस ने निष्पक्ष जांच का दिया आश्वासनRice recipes: रोज के सादे चावल से हो गए हैं बोर? इन 7 आसान तरीकों से बनाएं अपने राइस को रेस्टोरेंट जैसा स्वादिष्ट

Panipat News: तेज रफ्तार बोलेरो ने मारी टक्कर, ओवरब्रिज से कई फीट नीचे गिरे बिजनेसमैन

Panipat News: तेज रफ्तार बोलेरो ने मारी टक्कर, ओवरब्रिज से कई फीट नीचे गिरे बिजनेसमैन

तेज रफ्तार बोलेरो ने मारी टक्कर, ओवरब्रिज से कई फीट नीचे गिरे बिजनेसमैन

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Panipat News: टेक्सटाइल सिटी पानीपत में मंगलवार देर रात रफ्तार का कहर देखने को मिला। जाटल रोड स्थित रेलवे ओवरब्रिज पर एक तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी ने स्कूटी सवारों को ऐसी जोरदार टक्कर मारी कि देखने वालों की रूह कांप गई। हादसे के वक्त स्कूटी सवार कारोबारी उछलकर ओवरब्रिज की रेलिंग पार करते हुए कई फीट नीचे जा गिरे, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस भीषण दुर्घटना में एक अन्य युवक भी गंभीर रूप से घायल हुआ है।

दुकान बढ़ा घर लौट रहे थे कारोबारी संजीव ग्रोवर

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान पानीपत के विराट नगर निवासी संजीव ग्रोवर के रूप में हुई है। संजीव ग्रोवर पेशे से कारोबारी थे। मंगलवार रात करीब 11 बजे वह अपनी दुकान समेटकर रोजाना की तरह स्कूटी पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वह जाटल रोड स्थित रेलवे ओवरब्रिज पर चढ़े, तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी के चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उनकी स्कूटी को सीधी टक्कर मार दी।

ओवरब्रिज से सीधे नीचे गिरे, मौके पर ही निकला दम

बोलेरो की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर लगते ही संजीव ग्रोवर अपनी स्कूटी समेत हवा में उछल गए और ओवरब्रिज की रेलिंग को पार करते हुए सीधे पुल के नीचे पक्के रोड पर आ गिरे। काफी ऊंचाई से गिरने के कारण उनके सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। अत्यधिक खून बह जाने की वजह से संजीव ग्रोवर ने मौके पर ही तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया। वहीं हादसे की चपेट में आकर एक अन्य राहगीर युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी

हादसे के तुरंत बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के राहगीरों ने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी और घायल युवक को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षत-विक्षत हालत में पड़े शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह भिजवाया। बुधवार सुबह सिविल अस्पताल में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से फरार बोलेरो चालक की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें–Narnaul Theft News: नारनौल में बंद मकान से 2 लाख कैश और जेवर चोरी, पिता के तीये में रोहतक गया था परिवार

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

पानीपत की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।