Breaking News
Narnaul News: पटाखे जलाए बिना महेंद्रगढ़ जिले में प्रदूषण खराब स्थिति में, एक्यूआई लेवल 200 पारNorthern Railway 24 Hour Food Service: त्योहारी सीजन में देर रात भूखे नहीं रहेंगे रेल यात्री, स्टेशनों पर 24 घंटे मिलेगा खानाNarnaul News: आरोही मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल मंढाना में धूमधाम से मनाई गई प्रदूषण रहित दीपावली, स्लोगन व पेंटिंग प्रतियोगिताओं में चमके विद्यार्थीDiwali Safety: पटाखों की चिंगारी से छिन सकती है आंखों की रोशनी, AIIMS डॉक्टरों ने जारी की चेतावनीNarnaul News: महेंद्रगढ़ जिला पुलिस द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, विद्यार्थियों को सुरक्षा और नशामुक्ति का दिया संदेशNarnaul News: पटाखे जलाए बिना महेंद्रगढ़ जिले में प्रदूषण खराब स्थिति में, एक्यूआई लेवल 200 पारNorthern Railway 24 Hour Food Service: त्योहारी सीजन में देर रात भूखे नहीं रहेंगे रेल यात्री, स्टेशनों पर 24 घंटे मिलेगा खानाNarnaul News: आरोही मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल मंढाना में धूमधाम से मनाई गई प्रदूषण रहित दीपावली, स्लोगन व पेंटिंग प्रतियोगिताओं में चमके विद्यार्थीDiwali Safety: पटाखों की चिंगारी से छिन सकती है आंखों की रोशनी, AIIMS डॉक्टरों ने जारी की चेतावनीNarnaul News: महेंद्रगढ़ जिला पुलिस द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, विद्यार्थियों को सुरक्षा और नशामुक्ति का दिया संदेश

Patiala News: पटियाला में जिम ट्रेनर की कार पर कथित फायरिंग, यूपी नंबर की फॉर्च्यूनर पर आरोप पुलिस, जांच में जुटी

Patiala News: पटियाला में जिम ट्रेनर की कार पर कथित फायरिंग, यूपी नंबर की फॉर्च्यूनर पर आरोप पुलिस, जांच में जुटी

पटियाला में जिम ट्रेनर की कार पर कथित फायरिंग

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohli

Patiala News: पंजाब के पटियाला जिले में एसएसटी नगर इलाके में आज यानी शनिवार को एक जिम ट्रेनर की कार पर कथित फायरिंग का मामला सामने आया है। पीड़ित सिमर का आरोप है कि जिम से घर लौटते समय उत्तर प्रदेश नंबर की एक फॉर्च्यूनर में सवार कुछ युवकों ने उनका पीछा किया, कार को टक्कर मारी और बाद में गोली चलाई। राहत की बात यह रही कि इस घटना में उन्हें कोई चोट नहीं आई और वह सुरक्षित बच गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जुटानी शुरू कर दी है।

पीड़ित ने बताया कैसे हुआ घटनाक्रम

विज्ञापन

सिमर के अनुसार वह अपनी कार से जिम से घर लौट रहे थे। इसी दौरान उत्तर प्रदेश नंबर की एक फॉर्च्यूनर गाड़ी उनके पीछे लग गई। पीड़ित का आरोप है कि फॉर्च्यूनर में सवार लोगों ने पहले उनकी कार को टक्कर मारी और फिर गाड़ी रोककर बाहर आने के लिए कहा। स्थिति को संदिग्ध देखते हुए उन्होंने कार से बाहर निकलने से इनकार कर दिया।

सिमर ने पुलिस को बताया कि कार से बाहर नहीं आने पर कथित तौर पर आरोपियों ने पहले हवाई फायरिंग की। इसके बाद उनकी कार को निशाना बनाकर गोली चलाई गई। हालांकि गोली उन्हें नहीं लगी और वह सुरक्षित बच गए। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

पुलिस जैसी वर्दी पहनने का भी लगाया आरोप

पीड़ित ने दावा किया है कि फॉर्च्यूनर में सवार कुछ लोग पुलिस जैसी वर्दी पहने हुए थे। घटना के बाद सभी आरोपी उत्तर प्रदेश नंबर की उसी फॉर्च्यूनर में सवार होकर फरार हो गए। फिलहाल पुलिस इस दावे की भी जांच कर रही है।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाल रही है ताकि फॉर्च्यूनर वाहन और उसमें सवार लोगों की पहचान की जा सके। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि पीड़ित द्वारा लगाए गए आरोपों की अभी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारण, आरोपियों की पहचान और फायरिंग से जुड़े तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि की जा सकेगी।

यह भी पढ़ें; पटियाला में पूरे परिवार ने निगला जहर

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
Google पर जगमार्ग को पसंदीदा सोर्स के तौर पर जोड़ें
विज्ञापन

पटियाला की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।