Breaking News
Yamunanagar News: यमुनानगर में भिखारी बनकर आए शातिर ने महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर लूटीं सोने की बालियांSonipat News: सोनीपत में दिल दहला देने वाला कांड, जेबीटी टीचर की पत्नी ने 3 बच्चों की हत्या के बाद की खुदकुशीAmbala 1857 Martyrs Memorial: मेरठ से 10 घंटे पहले अंबाला में बजा था आजादी का बिगुल, जानिए इस ऐतिहासिक स्मारक की खास बातेंAmbala News: अंबाला में खूनी संघर्ष का सीसीटीवी वीडियो वायरल, दुकान के विवाद में गंडासे और हथौड़ों से ताबड़तोड़ हमलेTesla Cybercab Halloween viral: टेस्ला की ड्राइवरलेस कैब में घूमते दिखे कंकाल, अमेरिका की सड़कों पर वायरल हुआ हैरान करने वाला वीडियोYamunanagar News: यमुनानगर में भिखारी बनकर आए शातिर ने महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर लूटीं सोने की बालियांSonipat News: सोनीपत में दिल दहला देने वाला कांड, जेबीटी टीचर की पत्नी ने 3 बच्चों की हत्या के बाद की खुदकुशीAmbala 1857 Martyrs Memorial: मेरठ से 10 घंटे पहले अंबाला में बजा था आजादी का बिगुल, जानिए इस ऐतिहासिक स्मारक की खास बातेंAmbala News: अंबाला में खूनी संघर्ष का सीसीटीवी वीडियो वायरल, दुकान के विवाद में गंडासे और हथौड़ों से ताबड़तोड़ हमलेTesla Cybercab Halloween viral: टेस्ला की ड्राइवरलेस कैब में घूमते दिखे कंकाल, अमेरिका की सड़कों पर वायरल हुआ हैरान करने वाला वीडियो

Patiala News: पटियाला में पूरे परिवार ने निगला जहर, पिता और 13 वर्षीय बेटी की मौत, मां-बेटे की हालत गंभीर

Patiala News: पटियाला में पूरे परिवार ने निगला जहर, पिता और 13 वर्षीय बेटी की मौत, मां-बेटे की हालत गंभीर

पटियाला में पूरे परिवार ने निगला जहर

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohli

Patiala News: पंजाब के पटियाला जिले में ऑफिसर कॉलोनी इलाके से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक ही परिवार के चार सदस्यों ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया, जिसके बाद सभी की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तुरंत राजिंदरा अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान पिता विकास बातिश (45) और उनकी 13 वर्षीय बेटी खुशी बातिश की मौत हो गई। वहीं पत्नी तमन्ना बातिश (43) और 11 वर्षीय बेटे कनव का अस्पताल में इलाज जारी है। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और प्रारंभिक जांच में घरेलू लेन-देन से जुड़े विवाद की बात सामने आने की जानकारी दी है। हालांकि पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारणों को लेकर स्पष्ट रूप से कुछ कहा जा सकेगा।

तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल पहुंचाया गया
जानकारी के अनुसार, बुधवार रात विकास बातिश, उनकी पत्नी, बेटी और बेटे की अचानक तबीयत बिगड़ने लगी। इसके बाद आसपास के लोगों और परिजनों की मदद से चारों को तुरंत पटियाला के राजिंदरा अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने सभी का इलाज शुरू किया, लेकिन विकास बातिश और उनकी बेटी खुशी की हालत लगातार गंभीर बनी रही। इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। वहीं तमन्ना बातिश और कनव की हालत गंभीर बताई जा रही है और डॉक्टरों की टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही है।

विज्ञापन

डीएसपी सिटी-1 संजीव सिंगला ने बताया कि घटना की सूचना बुधवार रात अस्पताल से पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सटीक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

घरेलू लेन-देन विवाद की भी जांच
डीएसपी संजीव सिंगला के अनुसार, शुरुआती जांच में घरेलू लेन-देन से जुड़े विवाद का पहलू सामने आया है। हालांकि पुलिस फिलहाल इसे अंतिम कारण नहीं मान रही है और हर एंगल से जांच की जा रही है। जांच टीम परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही अन्य साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि परिवार ने किन परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाया और इसके पीछे वास्तविक वजह क्या थी।

पुलिस का कहना है कि अभी जांच प्रारंभिक चरण में है। फोरेंसिक रिपोर्ट, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि यदि जांच के दौरान कोई नया तथ्य सामने आता है तो उसके आधार पर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।

 

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

पटियाला की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।