Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Pehowa Health Camp: गांव भेरियां और खेड़ी शीशगरां पहुंची सांसद नवीन जिंदल की फ्री मेडिकल वैन, 45 लोगों का हुआ इलाज

Pehowa Health Camp: गांव भेरियां और खेड़ी शीशगरां पहुंची सांसद नवीन जिंदल की फ्री मेडिकल वैन, 45 लोगों का हुआ इलाज

Pehowa Health Camp: गांव भेरियां और खेड़ी शीशगरां पहुंची सांसद नवीन जिंदल की फ्री मेडिकल वैन, 45 लोगों का हुआ इलाज

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
JJagmarg

Pehowa Health Camp: पिहोवा (अभिषेक पूर्णिमा): ग्रामीण अंचल में अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के सिलसिले को जारी रखते हुए कुरुक्षेत्र के सांसद नवीन जिंदल की मुहिम अब रंग लाने लगी है। इसी कड़ी में नवीन जिंदल फाउंडेशन की मोबाइल मेडिकल वैन पिहोवा उपमंडल के गांव भेरियां और खेड़ी शीशगरां पहुंची। गांवों में आयोजित इस विशेष निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का मुख्य उद्देश्य उन बुजुर्गों और महिलाओं को उनके घर के नजदीक ही इलाज मुहैया कराना था, जो रूटीन चेकअप के लिए शहर के बड़े अस्पतालों तक जाने में असमर्थ हैं।

 

विज्ञापन

डॉ. पूर्ण मल की देखरेख में हुए लैब टेस्ट

शिविर के दौरान स्वास्थ्य विभाग के अनुभवी चिकित्सक डॉ. पूर्ण मल के नेतृत्व में आई मेडिकल टीम ने पूरी मुस्तैदी से काम किया। शिविर में आए कुल 45 ग्रामीणों की विस्तृत ओपीडी (OPD) जांच की गई और उनकी बीमारी के अनुसार मौके पर ही उच्च गुणवत्ता वाली दवाइयां मुफ्त वितरित की गईं। इसके अलावा, गंभीर व मौसमी बीमारियों की सटीक पहचान के लिए 10 मरीजों के मौके पर ही ब्लड व अन्य जरूरी लैब टेस्ट भी किए गए।

कुरुक्षेत्र को 2035 तक नंबर वन बनाने का रोडमैप

सांसद की इस लोककल्याणकारी पहल का स्वागत करते हुए सरपंच प्रतिनिधि डीसी विर्क और रमेश खेड़ी ने कहा कि नवीन जिंदल केवल चुनावी वादों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे क्षेत्र के समग्र विकास के लिए धरातल पर कंक्रीट प्लान के साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “एक तरफ जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2047 तक ‘विकसित भारत’ का संकल्प लिया है, वहीं हमारे सांसद नवीन जिंदल ने कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र को वर्ष 2035 तक ही शिक्षा, स्वास्थ्य, इंफ्रास्ट्रक्चर और रोजगार के मामले में देश का सिरमौर बनाने का विजन रखा है।”

हुनरमंद बन रही हैं ग्रामीण महिलाएं और युवा

जनप्रतिनिधियों ने बताया कि स्वास्थ्य वैन के अलावा फाउंडेशन की ओर से ग्रामीण परिवेश की तस्वीर बदलने के लिए कई सामाजिक प्रोजेक्ट चलाए जा रहे हैं। महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से गांवों में सिलाई कढ़ाई और ब्यूटी पार्लर के मुफ्त प्रशिक्षण केंद्र सफलता पूर्वक संचालित हो रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर युवाओं को वैश्विक स्तर पर रोजगार के काबिल बनाने के लिए ‘इंटरनेशनल स्किल सेंटर’ मील का पत्थर साबित हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सांसद के मार्गदर्शन में चल रही इन जमीनी योजनाओं से आम आदमी के जीवन स्तर में एक बड़ा और सकारात्मक बदलाव साफ महसूस किया जा सकता है।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।