Breaking News
Jhajjar Vigilance raid: झज्जर में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 5 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया पटवारीBollywood News: ‘कैप्टन इंडिया’ के बाद ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में दिखेंगे कार्तिक आर्यन, बदल जाएगी चॉकलेट बॉय की इमेजNarnaul News: गांव भांखरी में लाखों की चोरी के मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में खुलने लगीं कई वारदातों की परतें, महेंद्रगढ़ क्षेत्र में 5 से 7 चोरियों में संलिप्तता की बात आई सामनेAteli Mandi News: अटेली मंडी में श्रमिकों का धरना, दिवाली से पहले वेतन भुगतान की मांगचंडीगढ़ की फार्मा कंपनी में लकी ड्रॉ, बिलिंग विभाग की सविता ने जीती 5 लाख की कार; पहले दिवाली पर बांटीं 51 कारेंJhajjar Vigilance raid: झज्जर में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 5 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया पटवारीBollywood News: ‘कैप्टन इंडिया’ के बाद ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में दिखेंगे कार्तिक आर्यन, बदल जाएगी चॉकलेट बॉय की इमेजNarnaul News: गांव भांखरी में लाखों की चोरी के मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में खुलने लगीं कई वारदातों की परतें, महेंद्रगढ़ क्षेत्र में 5 से 7 चोरियों में संलिप्तता की बात आई सामनेAteli Mandi News: अटेली मंडी में श्रमिकों का धरना, दिवाली से पहले वेतन भुगतान की मांगचंडीगढ़ की फार्मा कंपनी में लकी ड्रॉ, बिलिंग विभाग की सविता ने जीती 5 लाख की कार; पहले दिवाली पर बांटीं 51 कारें

Pehowa News: पिहोवा से सैकड़ों गाड़ियों के काफिले के साथ कुरुक्षेत्र पहुंचे डीडी शर्मा, कार्यकर्ताओं का जताया आभार

Pehowa News: पिहोवा से सैकड़ों गाड़ियों के काफिले के साथ जींद पहुंचे डीडी शर्मा, कार्यकर्ताओं का जताया आभार

पिहोवा से जींद तक गूंजे पीएम मोदी के नारे, डीडी शर्मा के नेतृत्व में उमड़ी कार्यकर्ताओं की भारी भीड़

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaurकंटेंट क्रेडिट: अभिषेक पूर्णिमा, पिहोवा

Pehowa News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जींद दौरे को लेकर हरियाणा के कार्यकर्ताओं में किस कदर उत्साह था, इसकी बानगी पिहोवा विधानसभा क्षेत्र में साफ देखने को मिली। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रत्याशी जय भगवान शर्मा (डीडी) के नेतृत्व में पिहोवा से हजारों कार्यकर्ताओं और सैकड़ों गाड़ियों का एक विशाल काफिला कुरुक्षेत्र  के लिए रवाना हुआ था।

रैली की इस ऐतिहासिक सफलता के बाद डीडी शर्मा और भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रिंस मंगला ने पिहोवा के हर एक कार्यकर्ता का दिल से आभार व्यक्त किया है। प्रिंस मंगला ने बताया कि काफिले में पारंपरिक गाड़ियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में ऑटो रिक्शा और इलेक्ट्रिक वाहन भी शामिल थे, जो पिहोवा से कुरुक्षेत्र तक पीएम मोदी के समर्थन में नारे लगाते हुए पहुंचे।

विज्ञापन

कुरुक्षेत्र एलिवेटेड ट्रैक से जनता को मिलेगी जाम से मुक्ति

कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता जय भगवान शर्मा (डीडी) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की पहली हाइड्रोजन संचालित ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर न सिर्फ पर्यावरण संरक्षण का नया इतिहास रचा है, बल्कि हरियाणा को ₹14,700 करोड़ की विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात भी दी है। उन्होंने विशेष रूप से कुरुक्षेत्र के लिए मंजूर हुए ₹400 करोड़ से अधिक की लागत वाले रेलवे एलिवेटेड ट्रैक का जिक्र किया। डीडी शर्मा ने कहा कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना के पूरा होने के बाद कुरुक्षेत्र और पिहोवा सहित आसपास के तमाम इलाकों के लोगों को रेलवे फाटकों पर लगने वाले भीषण जाम से हमेशा के लिए निजात मिल जाएगी।

‘मिशन ओलंपिक 2036’ का केंद्र बनेगा हरियाणा

जींद के मंच से प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए संदेश को आगे बढ़ाते हुए डीडी शर्मा ने कहा कि पीएम ने हरियाणा के खिलाड़ियों को ‘मिशन ओलंपिक 2036’ का जो नया लक्ष्य दिया है, वह बेहद ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि हमारा हरियाणा विकसित भारत की खेल शक्ति का असली इंजन है, और आने वाले समय में सूबे के गांव-गांव में बने खेल मैदानों से देश के भविष्य के ओलंपिक चैंपियन तैयार होंगे। प्रधानमंत्री ने जिस तरह से हरियाणा के स्पोर्ट्स मॉडल को पूरे देश के लिए एक रोल मॉडल और प्रेरणास्रोत बताया, उसने हर एक प्रदेशवासी का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है।

सीएम नायब सैनी के सुशासन पर जताया भरोसा

जय भगवान शर्मा (डीडी) ने सूबे के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कार्यशैली की भी जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चौबीसों घंटे प्रदेश के विकास कार्यों को जमीनी स्तर पर गति देने के लिए जुटे हुए हैं। मौजूदा सरकार की जनहितैषी नीतियों के कारण ही आज आम जनता की समस्याओं का बेहद त्वरित और पारदर्शी तरीके से समाधान किया जा रहा है। इस दौरान रैली की सफलता पर मुहर लगाने के लिए पिहोवा नगरपालिका चेयरमैन आशीष चक्रपाणि, सारसा मंडल प्रधान बाबूराम रुआ, बाखली मंडल प्रधान सुखबीर इस्हाक, मंडल महामंत्री गुलशन शर्मा, राकेश पुरोहित, और इस्माईलाबाद मंडल अध्यक्ष प्रदीप शर्मा सहित भारी संख्या में स्थानीय सरपंच, पार्षद और सिख समाज के गणमान्य प्रतिनिधि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें– Mahendragarh News: हरियाणा के NH-148B पर बड़ा हादसा टला, डंपर को साइड देते समय बीच सड़क पलटी पिकअप

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।