Breaking News
Mahendragarh News: कठिन परिस्थितियों और शारीरिक चुनौतियों के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता संभव है- शर्मिला धनखड़Narnaul News: नशे के अवैध कारोबार पर महेंद्रगढ़ पुलिस का शिकंजा, हेरोइन बरामदगी मामले में खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए सीआईए ने दो और आरोपी किए गिरफ्तारNarnaul News: डीसी अनुपमा अंजली की यूनियन पदाधिकारियों से वार्ता के बाद आवश्यक सेवाओं की बिजली सप्लाई बहाली पर सहमतिRashifal 24 October: कैसा रहेगा 24 अक्टूबर का दिन, जानें व्यापार और नौकरी का पूरा हाल,  पढ़ें सटीक राशिफलLongest Train Journey: जानिए विवेक एक्सप्रेस की कहानी, क्यों इस ट्रेन का सफर माना जाता है भारत दर्शन का सबसे बेहतरीन जरियाMahendragarh News: कठिन परिस्थितियों और शारीरिक चुनौतियों के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता संभव है- शर्मिला धनखड़Narnaul News: नशे के अवैध कारोबार पर महेंद्रगढ़ पुलिस का शिकंजा, हेरोइन बरामदगी मामले में खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए सीआईए ने दो और आरोपी किए गिरफ्तारNarnaul News: डीसी अनुपमा अंजली की यूनियन पदाधिकारियों से वार्ता के बाद आवश्यक सेवाओं की बिजली सप्लाई बहाली पर सहमतिRashifal 24 October: कैसा रहेगा 24 अक्टूबर का दिन, जानें व्यापार और नौकरी का पूरा हाल,  पढ़ें सटीक राशिफलLongest Train Journey: जानिए विवेक एक्सप्रेस की कहानी, क्यों इस ट्रेन का सफर माना जाता है भारत दर्शन का सबसे बेहतरीन जरिया

Pehowa News: पिहोवा में ठेकेदार से 2 लाख की लूट, जांच छोड़ सीमा विवाद में उलझी पुलिस

Pehowa News: पिहोवा में ठेकेदार से 2 लाख की लूट, जांच छोड़ सीमा विवाद में उलझी पुलिस

पिहोवा में ठेकेदार से 2 लाख की लूट

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Pehowa News: कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा इलाके में सरेराह लूट की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक मकान ठेकेदार की जेब से ₹2 लाख निकाल लिए और उसे चलती बाइक से धक्का दे दिया। घटना मंगलवार शाम की है जब पीड़ित अपने कारीगरों को मजदूरी बांटने जा रहा था। हालांकि, इस गंभीर अपराध के बाद मौके पर पहुंची खाकी का जो रवैया दिखा, उसने पुलिस की कार्यशैली पर बड़े सवाल खड़े कर दिए।

गुहला-चीका रोड पर हुडा ग्राउंड के पास वारदात की सूचना मिलते ही पिहोवा सिटी थाना और सदर थाना—दोनों की पुलिस गाड़ियां मौके पर तो पहुंच गईं, लेकिन कार्रवाई शुरू करने के बजाय दोनों थानों के पुलिसकर्मी आपस में ही भिड़ गए। बहस का मुद्दा यह था कि घटनास्थल किस थाने के अधिकार क्षेत्र (एरिया) में आता है। जब काफी देर तक मामला नहीं सुलझा, तो इलाके के पटवारी को फोन घुमाया गया। पटवारी से नक्शा और सीमा की पुष्टि होने के बाद तय हुआ कि मामला सिटी थाने का है, जिसके बाद आखिरकार पुलिस की कार्रवाई आगे बढ़ी।

विज्ञापन

मिस्त्री की दिहाड़ी देने निकला था ठेकेदार

शास्त्री कॉलोनी, पिहोवा के रहने वाले सतपाल सिंह रामगढ़िया पेशे से मकान बनाने के ठेकेदार हैं। सतपाल ने बताया कि मंगलवार शाम वह अपने घर से ₹2 लाख नकद लेकर बाइक से निकले थे। यह रकम उन्हें अपने मिस्त्री और मजदूरों को भुगतान के रूप में देनी थी।

जैसे ही वह गुहला-चीका रोड पर हुडा ग्राउंड के पास पहुंचे, पीछे से एक ही बाइक पर सवार होकर आए तीन नकाबपोश युवकों ने उन्हें घेर लिया। बदमाशों ने पलक झपकते ही उनकी जेब से ₹2 लाख से भरा पैकेट छीन लिया और सतपाल की बाइक में जोर से धक्का मार दिया।

धक्का देकर गिराया, स्योंसर जंगल की ओर भागे

अचानक लगे झटके से सतपाल संतुलन खो बैठे और बाइक समेत सड़क पर जा गिरे। इस हादसे में उन्हें शरीर पर कई जगह गंभीर चोटें आईं। जब तक वह संभल पाते, तीनों आरोपी अपनी तेज रफ्तार बाइक से स्योंसर जंगल की तरफ भाग निकले।

पीड़ित ने हिम्मत दिखाते हुए एक परिचित की मदद से कुछ दूर तक बदमाशों का पीछा भी किया। रास्ते में लोगों से पूछताछ करने पर अहम सुराग हाथ लगे।

कैथल के बलबेहड़ा गांव के युवकों पर शक, CIA भी मैदान में

पीड़ित और स्थानीय लोगों द्वारा जुटाई गई जानकारी के अनुसार, वारदात को अंजाम देने वाले तीनों आरोपी पड़ोसी जिले कैथल के बलबेहड़ा गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। इन तीनों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और चोरी-छिनैती के मामलों में पुलिस पहले भी इन्हें दबोच चुकी है।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अब सीआईए (CIA) की टीमों को भी मोर्चे पर लगा दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि आरोपियों की पहचान लगभग पक्की हो चुकी है। घटनास्थल और भागने के रास्ते पर लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर जल्द ही तीनों को सलाखों के पीछे भेजने का दावा किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें– हरियाणा में आज से बदलेगा मौसम, 3 जिलों में यलो अलर्ट जारी

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।