Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Pehowa News: पिहोवा अनाज मंडी में गूंजे ‘जय श्रीकृष्ण’ के जयकारे, स्वामी ज्ञानानंद जी ने दिए गीता के अनमोल उपदेश

Pehowa News: पिहोवा अनाज मंडी में गूंजे 'जय श्रीकृष्ण' के जयकारे, स्वामी ज्ञानानंद जी ने दिए गीता के अनमोल उपदेश

पिहोवा अनाज मंडी में गूंजे ‘जय श्रीकृष्ण’ के जयकारे, स्वामी ज्ञानानंद जी ने दिए गीता के अनमोल उपदेश

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaurकंटेंट क्रेडिट: पिहोवा(अभिषेक पूर्णिमा)

Pehowa News पिहोवा(अभिषेक पूर्णिमा)। पिहोवा की अनाज मंडी में आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला, जहां हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम में पहुंचे गीता मनीषी महामंडलेश्वर स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज ने अपने ओजस्वी और भावपूर्ण विचारों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। उन्होंने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में किसी भी मोड़ पर सफलता पाने के लिए मन की एकाग्रता, अपने कर्तव्यों के प्रति निष्ठा और श्रीमद्भगवद्गीता के सिद्धांतों का पालन करना बेहद जरूरी है।

मोबाइल में उलझा मन सत्संग में नहीं टिकता, गीता सिखाती है जीवन जीने की कला

विज्ञापन

स्वामी जी ने कहा कि आज का इंसान मानसिक तनाव, पारिवारिक कलह और अनगिनत सामाजिक चिंताओं से घिरा हुआ है, लेकिन इन तमाम समस्याओं का सटीक और व्यावहारिक समाधान श्रीमद्भगवद्गीता में पहले से मौजूद है। आज के दौर पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि लोग घंटों मोबाइल स्क्रीन पर बिता देते हैं, लेकिन सत्संग में कुछ देर बैठना भी उन्हें भारी लगता है। चंचल मन को वश में करने और जीवन में सकारात्मकता व आत्मविश्वास भरने का सबसे बड़ा जरिया गीता का ज्ञान ही है।

महाभारत का मूल कारण धर्म को न समझना था: स्वामी ज्ञानानंद

महाभारत काल का जिक्र करते हुए महाराज श्री ने समझाया कि कौरवों और पांडवों के बीच युद्ध की वजह धर्म नहीं, बल्कि धर्म की गलत व्याख्या और रिश्तों को धर्म से ऊपर रखना था। जब अर्जुन का मोह कर्तव्य पर हावी होने लगा, तब भगवान श्रीकृष्ण ने उन्हें गीता का दिव्य उपदेश दिया। उपदेश सुनने के बाद ही अर्जुन का मोहभंग हुआ और उन्होंने सही निर्णय लिया। स्वामी जी ने स्पष्ट किया कि शक्ति का प्रयोग किसी को नीचा दिखाने के लिए नहीं, बल्कि मानवता के कल्याण और राष्ट्र व स्वाभिमान की रक्षा के लिए होना चाहिए।

दिग्गजों ने किया दीप प्रज्ज्वलन, रक्तदान शिविर में दिया महादान का संदेश

सत्संग की शुरुआत हरियाणा के मुख्यमंत्री के ओएसडी भारत भूषण भारती, सैमसन पेपर मिल के एमडी प्रदीप सैनी, मार्केट कमेटी चेयरमैन तरणदीप वड़ैच, समाजसेवी नंदलाल सिंगला और विशाल चावला ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर की। इसके साथ ही रोटरी क्लब एलीट पिहोवा द्वारा लगाए गए विशाल रक्तदान शिविर का उद्घाटन भी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज ने किया। रोटरी क्लब पिहोवा की ओर से श्रद्धालुओं को तुलसी के पौधे और प्रसाद का वितरण किया गया, जबकि समाज सेवा में बेहतर योगदान देने वाले सदस्यों व स्थानीय पत्रकारों को सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें–  9 करोड़ के धान घोटाले पर पिहोवा में भड़के किसान, मंत्री राजेश नागर से तीखी बहस

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।