Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Pehowa News: गौ सेवा को समर्पित दिव्य गीता सत्संग, पिहोवा में जुटेगी श्रद्धालुओं की भीड़, 1 अगस्त को फ्री मेडिकल कैंप

Pehowa News: गौ सेवा को समर्पित दिव्य गीता सत्संग, पिहोवा में जुटेगी श्रद्धालुओं की भीड़, 1 अगस्त को फ्री मेडिकल कैंप

श्री कृष्ण कृपा परिवार की पहल: पिहोवा में भव्य गीता सत्संग और सुपर स्पेशलिटी हेल्थ कैंप 30 जुलाई से

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaurकंटेंट क्रेडिट: पिहोवा।(अभिषेक पूर्णिमा)

Pehowa News पिहोवा।(अभिषेक पूर्णिमा): धार्मिक और ऐतिहासिक नगरी पिहोवा में अध्यात्म, गौ सेवा और मानव सेवा का एक अनूठा संगम देखने को मिलेगा। श्री कृष्ण कृपा गौशाला एवं श्री कृष्ण कृपा परिवार के तत्वावधान में परम पूज्य महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज के पावन सान्निध्य में चार दिवसीय ‘दिव्य गीता सत्संग’ का आयोजन 30 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक स्थानीय नई अनाज मंडी में किया जा रहा है। इस भव्य धार्मिक आयोजन की तैयारियां अब अपने अंतिम चरण में हैं और सेवादार दिन-रात व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में लगे हुए हैं।

आयोजन के संबंध में जानकारी देते हुए श्री कृष्ण कृपा गौशाला के अध्यक्ष जगदीश तनेजा और वरिष्ठ सेवादार नरेश शर्मा ने बताया कि इस दिव्य सत्संग का मुख्य ध्येय समाज में सनातन संस्कृति, गौ संरक्षण और आध्यात्मिक मूल्यों का पुनरुत्थान करना है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए अनाज मंडी में वाटरप्रूफ विशाल पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है। स्थल को आकर्षक पुष्प सज्जा और भव्य रोशनी से सजाया जा रहा है, साथ ही पेयजल, स्वच्छता और पार्किंग के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

विज्ञापन

स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज देंगे गीता का दिव्य संदेश

सत्संग के दौरान स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज अपने ओजस्वी प्रवचनों से श्रीमद्भगवद्गीता के व्यावहारिक और जीवनोपयोगी संदेशों की व्याख्या करेंगे। आयोजकों का मानना है कि इस आयोजन में पिहोवा शहर के अलावा कुरुक्षेत्र, अंबाला और पंजाब के सीमावर्ती इलाकों से भी हजारों की तादाद में भक्त शामिल होंगे। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, उद्योगपति और गणमान्य नागरिक भी विशेष तौर पर शिरकत करेंगे।

1 अगस्त को लगेगा विशाल मेगा हेल्थ चेकअप कैंप

धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ समाज सेवा की परंपरा को निभाते हुए शनिवार, 1 अगस्त को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक एक मेगा सुपर स्पेशलिटी हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन भी किया जाएगा। इस शिविर में ओजस हॉस्पिटल पंचकूला और दव डेंटल कॉलेज यमुनानगर के अनुभवी विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीमें ऑल केमिस्ट एसोसिएशन के सहयोग से मरीजों की निःशुल्क जांच करेंगी। शिविर में आने वाले जरूरतमंद मरीजों को मुफ्त दवाइयां भी वितरित की जाएंगी। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर सत्संग का आनंद लेने और स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।

यह भी पढ़ें– गांव दीवाना में पीएम मोदी के ‘मन की बात’ का 136वां संस्करण, ग्रामीणों ने किया पौधारोपण

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।