Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Pehowa News: कुरुक्षेत्र के किसानों के लिए खुशखबरी! 23 ब्लॉकों में चलेगा वैज्ञानिक अन्न भंडारण जागरूकता अभियान

Pehowa News: कुरुक्षेत्र के किसानों के लिए खुशखबरी! 23 ब्लॉकों में चलेगा वैज्ञानिक अन्न भंडारण जागरूकता अभियान

जलबेहड़ा में लगा ‘नवीन कृषि संकल्प’ शिविर, किसानों को सिखाई अन्न भंडारण की तकनीक

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaurकंटेंट क्रेडिट: अभिषेक पूर्णिमा, पिहोवा

Pehowa News: अभिषेक पूर्णिमा, पिहोवा: कुरुक्षेत्र से सांसद नवीन जिंदल की पहल पर किसानों को आधुनिक और वैज्ञानिक खेती से जोड़ने की दिशा में एक नया अध्याय जुड़ गया है। पिहोवा उपमंडल के गांव जलबेहड़ा स्थित सामुदायिक केंद्र में ‘नवीन कृषि संकल्प कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र भर से सैकड़ों किसानों ने शिरकत की। नवीन जिंदल फाउंडेशन और केंद्रीय खाद्य भंडार निगम (CWC) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को फसल की कटाई के बाद अनाज के सही और वैज्ञानिक भंडारण के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता जय भगवान शर्मा (डीडी) ने शिरकत की। किसानों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सांसद नवीन जिंदल हमेशा से किसानों की खुशहाली और उनकी आय बढ़ाने के लिए प्रयासरत रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि ‘नवीन कृषि संकल्प अभियान’ महज एक औपचारिक जागरूकता कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह पारंपरिक कृषि को आधुनिक सोच और वैज्ञानिक तकनीकों से जोड़ने का एक व्यापक जनआंदोलन है।

विज्ञापन

सही भंडारण से रुकेगी बर्बादी, मिलेगा बेहतर दाम

जय भगवान शर्मा ने किसानों का आह्वान किया कि वे अपनी गाढ़ी कमाई से उपजाए अनाज को मौसम और कीटों से बचाने के लिए वैज्ञानिक भंडारण प्रणाली को अपनाएं। उन्होंने कहा कि सही भंडारण तकनीक अपनाने से न केवल फसल की बर्बादी रुकती है, बल्कि अनाज की गुणवत्ता भी लंबे समय तक बरकरार रहती है। जब फसल का दाना-दाना सुरक्षित रहेगा, तो किसान सही समय पर बाजार में अपनी उपज का उचित और बेहतर दाम हासिल कर सकेंगे।

इस अवसर पर मार्केट कमेटी के चेयरमैन तरणदीप सिंह वड़ैच ने किसानों से प्राकृतिक और जैविक खेती की तरफ कदम बढ़ाने की अपील की, ताकि जमीन की उर्वरक क्षमता बची रहे और लोगों का स्वास्थ्य भी बेहतर रहे।

23 ब्लॉकों में चलेगा जागरूकता अभियान

कार्यक्रम के समन्वयक ईशान पांडे ने बताया कि कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के सभी ब्लॉकों में ऐसे कुल 23 जागरूकता सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। इन सत्रों के बाद भी फाउंडेशन का प्रयास रहेगा कि किसानों को लगातार तकनीकी मार्गदर्शन मिलता रहे। सांसद कार्यालय के प्रभारी व पूर्व आईएएस अधिकारी धर्मवीर सिंह ने संदेश दिया कि सांसद का मुख्य ध्येय क्षेत्र के हर किसान को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है।

इस दौरान कृषि विशेषज्ञों और सेंट्रल वेयरहाउस कॉरपोरेशन के अधिकारियों ने किसानों को अनाज सुरक्षा के व्यावहारिक गुर सिखाए। CWC के वरिष्ठ प्रबंधक विंध्य गौरव और पूर्व कृषि उप निदेशक डॉ. कर्म सिंह ने भंडारण की आधुनिक तकनीकों तथा कीट नियंत्रण के वैज्ञानिक तरीकों पर विस्तार से प्रकाश डाला। वहीं, डॉ. कर्मचंद ने बताया कि पिछले वित्तीय वर्ष में हरियाणा सरकार ने पराली प्रबंधन को बढ़ावा देने के लिए किसानों को 410 करोड़ रुपये की सीधी वित्तीय सहायता प्रदान की है।

स्वास्थ्य जांच शिविर और गणमान्य हस्तियों की मौजूदगी

जागरूकता सत्र के साथ-साथ सांसद कार्यालय की ओर से डॉ. प्रमोद सिंह के नेतृत्व में एक मोबाइल मेडिकल यूनिट भी तैनात की गई थी, जिसने मौके पर मौजूद किसानों और ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवाएं उपलब्ध कराईं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. राजकुमार ने किया, जबकि सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से सेवानिवृत्त रमेश शर्मा ने अपने देशभक्ति और लोकगीतों से समां बांध दिया।

इस अवसर पर किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष मनदीप विर्क, जिलाध्यक्ष जगदीप सांगवान, पूर्व चेयरमैन जय सिंह पाल, मंडल अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, सुखबीर ईशाक, बाबू राम रुआं, ब्लॉक समिति चेयरमैन हरविंदर सहित बड़ी संख्या में आसपास के गांवों के सरपंच, पंच और सैकड़ों किसान मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें– पिहोवा के मॉडल टाउन में गूंजे कृष्ण कन्हाई के भजन, पूर्व नपा अध्यक्ष अशोक सिंगला के घर पहुंची प्रभातफेरी

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।