Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Pehowa News: पिहोवा के मॉडल टाउन में गूंजे कृष्ण कन्हाई के भजन, पूर्व नपा अध्यक्ष अशोक सिंगला के घर पहुंची प्रभातफेरी

Pehowa News: पिहोवा के मॉडल टाउन में गूंजे कृष्ण कन्हाई के भजन, पूर्व नपा अध्यक्ष अशोक सिंगला के घर पहुंची प्रभातफेरी

पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अशोक सिंगला जी के परिवार के सौजन्य से प्रभात फेरियों आयोजित

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaurकंटेंट क्रेडिट: पिहोवा।(अभिषेक पूर्णिमा)

Pehowa News पिहोवा।(अभिषेक पूर्णिमा): धार्मिक नगरी पिहोवा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज की पावन प्रेरणा से निकाली जा रही प्रभातफेरियों की कड़ी में मंगलवार को अमृतवेला में प्रभातफेरी पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अशोक सिंगला के मॉडल टाउन स्थित निवास पर पहुंची। सिंगला परिवार के सौजन्य से आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में सुबह से ही भक्ति, श्रद्धा और उल्लास का अनूठा माहौल देखने को मिला, जहां कृष्ण भक्ति के भजनों पर श्रद्धालु खुद को झूमने से नहीं रोक सके।

कार्यक्रम की शुरुआत गणपति आराधना, सरस्वती वंदना और गुरु वंदना से हुई। इसके बाद विधिवत पूजन-अर्चन संपन्न कराया गया और भजनों का सिलसिला शुरू हुआ। भजन गायक जगदीश तनेजा, काका ग्रोवर, वीना नारंग, नरेश शर्मा और सुभाष अग्रवाल सहित अन्य कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर पूरे वातावरण को कृष्णमय बना दिया। गायक सुभाष अग्रवाल के भजन “आओ मिल खुशियां मनाएं सब आज दिन खुशियों वाला आया” ने वहां मौजूद हर श्रद्धालु को भाव-विभोर कर दिया।

विज्ञापन

गौ सेवा और दिव्य गीता सत्संग का दिया संदेश

कार्यक्रम का संचालन करते हुए जगदीश तनेजा ने सभी श्रद्धालुओं से गौ सेवा के पवित्र कार्य से जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रभातफेरियां केवल भजन-कीर्तन का माध्यम नहीं हैं, बल्कि यह समाज को गौ सेवा और आध्यात्मिक मूल्यों से जोड़ने का एक सुंदर अवसर भी हैं। वहीं मंदिर कमेटी के सेवादारों ने नगरवासियों से आह्वान किया कि वे 30 जुलाई से 2 अगस्त तक पिहोवा की नई अनाज मंडी में आयोजित होने वाले ‘दिव्य गीता सत्संग’ में स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज के प्रवचनों का लाभ उठाने अवश्य पहुंचें।

सिंगला परिवार का हुआ सम्मान, आरती के बाद बटा प्रसाद

इस पावन अवसर पर उपस्थित गणमान्य अतिथियों और सेवादारों द्वारा आयोजन के मुख्य यजमान अशोक सिंगला और उनके परिवार को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के समापन पर भगवान ठाकुर जी की भव्य आरती उतारी गई, जिसके बाद उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन में कृष्ण कृपा परिवार के सदस्यों के साथ-साथ शहर के अनेक सामाजिक व धार्मिक गणमान्य व्यक्ति बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें– गौ सेवा को समर्पित दिव्य गीता सत्संग, पिहोवा में जुटेगी श्रद्धालुओं की भीड़, 1 अगस्त को फ्री मेडिकल कैंप

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।