Breaking News
Jhajjar Vigilance raid: झज्जर में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 5 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया पटवारीBollywood News: ‘कैप्टन इंडिया’ के बाद ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में दिखेंगे कार्तिक आर्यन, बदल जाएगी चॉकलेट बॉय की इमेजNarnaul News: गांव भांखरी में लाखों की चोरी के मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में खुलने लगीं कई वारदातों की परतें, महेंद्रगढ़ क्षेत्र में 5 से 7 चोरियों में संलिप्तता की बात आई सामनेAteli Mandi News: अटेली मंडी में श्रमिकों का धरना, दिवाली से पहले वेतन भुगतान की मांगचंडीगढ़ की फार्मा कंपनी में लकी ड्रॉ, बिलिंग विभाग की सविता ने जीती 5 लाख की कार; पहले दिवाली पर बांटीं 51 कारेंJhajjar Vigilance raid: झज्जर में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 5 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया पटवारीBollywood News: ‘कैप्टन इंडिया’ के बाद ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में दिखेंगे कार्तिक आर्यन, बदल जाएगी चॉकलेट बॉय की इमेजNarnaul News: गांव भांखरी में लाखों की चोरी के मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में खुलने लगीं कई वारदातों की परतें, महेंद्रगढ़ क्षेत्र में 5 से 7 चोरियों में संलिप्तता की बात आई सामनेAteli Mandi News: अटेली मंडी में श्रमिकों का धरना, दिवाली से पहले वेतन भुगतान की मांगचंडीगढ़ की फार्मा कंपनी में लकी ड्रॉ, बिलिंग विभाग की सविता ने जीती 5 लाख की कार; पहले दिवाली पर बांटीं 51 कारें

Pehowa News: पिहोवा में प्रभात फेरियों से गूंजा राधे-राधे, गौसेवा के लिए आगे आया कृष्ण कृपा परिवार

Pehowa News: पिहोवा में प्रभात फेरियों से गूंजा राधे-राधे, गौसेवा के लिए आगे आया कृष्ण कृपा परिवार

गुरु नानक कॉलोनी में उठी भक्ति की तरंगें, अरोड़ा परिवार के निवास पहुंची भव्य प्रभात फेरी

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Pehowa News: महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज के पावन आशीर्वाद और प्रेरणा से पिहोवा शहर इन दिनों कृष्णमयी भक्ति के रंग में रंगा नजर आ रहा है। श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के उपलक्ष्य में निकाली जा रही प्रभात फेरियों की कड़ी में सोमवार को अमृतवेला में श्री कृष्ण कृपा मंदिर से भव्य प्रभात फेरी रवाना हुई। यह प्रभात फेरी गुरु नानक कॉलोनी स्थित सतपाल अरोड़ा और राज कुमार अरोड़ा के निवास पर पहुंची, जहां पूरा वातावरण भक्ति और उल्लास से सराबोर हो गया।

भजनों की सरगम पर झूमे श्रद्धालु, साक्षी अरोड़ा के भजन ने मोहा मन

विज्ञापन

धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत जगदीश तनेजा व सुरेश वर्मा द्वारा गणपति आराधना, नरेश शर्मा द्वारा गुरु वंदना और काका ग्रोवर द्वारा राधा नाम के संकीर्तन के साथ हुई। इसके बाद भजन गायकों की टोली ने एक से बढ़कर एक मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। गायिका साक्षी अरोड़ा के गाए भजन “कैसे ना इतराऊं मैं बरसाना मिला है” पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर नृत्य करने लगे। इसके अलावा वीना नारंग, धर्मपाल वैरागी, अंकिता वत्ता, शिवानी धीमान और नेहा अत्री समेत कई कलाकारों ने अपने भजनों से समां बांध दिया।

प्रभात फेरी से जुटाया गया धन सीधे गौसेवा में समर्पित: चिराग ग्रोवर

कार्यक्रम का मंच संचालन करते हुए जगदीश तनेजा ने आगामी दिनों में अनाज मंडी में आयोजित होने वाले ‘दिव्य गीता सत्संग’ का निमंत्रण दिया और अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। वहीं श्री कृष्ण कृपा सेवा मंदिर कमेटी के सेवादार चिराग ग्रोवर ने कहा कि ये प्रभात फेरियां केवल भक्ति का माध्यम नहीं हैं, बल्कि बेसहारा गौवंश के संरक्षण का बड़ा जरिया हैं। प्रभात फेरी के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा दी जाने वाली पूरी धनराशि सीधे गौशालाओं और गौसेवा में लगाई जाती है।

अरोड़ा परिवार को सौंपा स्मृति चिन्ह, आरती के साथ संपन्न हुआ कार्यक्रम

आयोजन के अंत में प्रदीप साहनी, चानन राम, जीत पाल गुर्जर, मोहन लाल सिंगला और मनोज डंग ने मुख्य यजमान अरोड़ा परिवार को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इसके बाद ठाकुर जी की आरती उतारी गई और श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर युवा चेतना प्रधान रिंकू तनेजा, अमित बंसल, श्रवण गुलाटी, तरुण परुथी, सतीश कपूर और दीपक अरोड़ा सहित श्री कृष्ण कृपा परिवार के सैकड़ों सदस्य उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें– महेंद्रगढ़ में पहली बार निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, ‘जय जगन्नाथ’ के जयकारों से गुंजायमान हुआ शहर

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।