Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Pehowa News: कुरुक्षेत्र में दर्दनाक हादसा, पिहोवा से दूध बांटकर लौट रहे साइकिल सवार की XUV की टक्कर से मौत

Pehowa News: कुरुक्षेत्र में दर्दनाक हादसा, पिहोवा से दूध बांटकर लौट रहे साइकिल सवार की XUV की टक्कर से मौत

गलत साइड से आई तेज रफ्तार XUV ने साइकिल सवार को रौंदा, मौत

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Pehowa News: कुरुक्षेत्र जिले में तेज रफ्तार और लापरवाही का कहर एक बार फिर एक हंसते-खेलते परिवार पर टूटा है। पिहोवा क्षेत्र के अंबाला-पिहोवा मार्ग पर जुरासी गांव के कट के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में 42 वर्षीय दूध कारोबारी की मौत हो गई। पिहोवा शहर में दूध सप्लाई करने के बाद साइकिल से अपने गांव लौट रहे दुकानदार को सामने से गलत साइड में आई एक अनियंत्रित महिंद्रा एक्सयूवी ने सीधी टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि साइकिल सवार उछलकर गाड़ी के विंडशील्ड (अगले शीशे) से टकराया और गंभीर रूप से घायल हो गया।

दूध बांटकर गांव लौट रहे थे सुरेश, जुरासी कट के पास हुआ हादसा

विज्ञापन

हरिगढ़-भौरख गांव के रहने वाले गुरप्रीत सिंह ने बताया कि उनके चचेरे भाई सुरेश कुमार (42) गांव में ही किराना दुकान और दूध की डेयरी चलाते थे। रोजाना की तरह वे साइकिल पर पिहोवा शहर में दूध सप्लाई करने गए थे। सुबह दूध बांटने के बाद अपनी दुकान के लिए किराना का कुछ सामान लेकर वे साइकिल से वापस गांव हरिगढ़-भौरख लौट रहे थे।

जैसे ही वे अंबाला-पिहोवा मार्ग पर जुरासी कट से थोड़ा आगे अंबाला की दिशा में बढ़े, तभी सामने से आ रही महिंद्रा XUV गाड़ी (HR41F-9741) के चालक ने अचानक कट मारते हुए गलत साइड में गाड़ी मोड़ दी।

सिर और पैरों में आईं गंभीर चोटें, गाड़ी छोड़कर फरार हुआ ड्राइवर

गलत दिशा से आई तेज रफ्तार एक्सयूवी ने सुरेश की साइकिल में सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के जोरदार झटके से सुरेश हवा में उछलकर सीधे एक्सयूवी के अगले शीशे से जा टकराए, जिससे उनके सिर और दोनों पैरों में बेहद गंभीर चोटें आईं। हादसे के प्रभाव से उनकी साइकिल कई फीट दूर खेत में जाकर गिरी और सुरेश लहूलुहान हालत में सड़क पर जा गिरे।

घटना के तुरंत बाद राहगीरों की मदद से घायल सुरेश को उसी एक्सयूवी गाड़ी में लादकर पिहोवा के एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए तुरंत पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। इस आपाधापी के बीच मौका पाकर एक्सयूवी चालक अपनी गाड़ी को अस्पताल परिसर में ही छोड़कर फरार हो गया।

PGI ले जाते समय बिगड़ी तबीयत, कुरुक्षेत्र LNJP में डॉक्टरों ने घोषित किया मृत

अस्पताल से रेफर किए जाने के बाद परिजन एंबुलेंस के जरिए सुरेश को लेकर पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रवाना हुए, लेकिन रास्ते में अंबाला के पास उनकी हालत अचानक ज्यादा बिगड़ने लगी। बिगड़ती स्थिति को देखते हुए परिजन उन्हें तुरंत वापस कुरुक्षेत्र के एलएनजेपी (LNJP) नागरिक अस्पताल ले आए। हालांकि, यहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और अस्पताल में छोड़ी गई एक्सयूवी के नंबर के आधार पर फरार चालक की तलाश में दबिश दी जा रही है।

यह भी पढ़ें–  गुरुद्वारे जा रहे रिटायर्ड फौजी को रास्ते में घेरकर बुरी तरह पीटा

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।