Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Pehowa News: अरुणाय संगमेश्वर धाम पहुंचेगा राजभवन का बुलावा! प्रबंधक भूषण गौतम ने राज्यपाल से की मुलाकात

Pehowa News: अरुणाय संगमेश्वर धाम पहुंचेगा राजभवन का बुलावा! प्रबंधक भूषण गौतम ने राज्यपाल से की मुलाकात

श्रावण मास में भक्तिमय हुआ संगमेश्वर धाम, राज्यपाल ने दिया आने का आश्वासन

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaurकंटेंट क्रेडिट: पिहोवा (अभिषेक पूर्णिमा)

Pehowa News: पिहोवा (अभिषेक पूर्णिमा)। धर्मनगरी पिहोवा के समीप अरुणाय स्थित ऐतिहासिक संगमेश्वर महादेव मंदिर में चल रहे पवित्र श्रावण महोत्सव के बीच धार्मिक अनुष्ठानों का दौर चरम पर है। इसी कड़ी में मंदिर प्रबंधन समिति की ओर से हरियाणा के राज्यपाल असीम कुमार घोष को मंदिर में आयोजित होने वाली विशेष श्रावण पूजा और जलाभिषेक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए औपचारिक रूप से निमंत्रित किया गया है।

राजभवन में हुई मुलाकात, राज्यपाल ने दिया आने का आश्वासन

विज्ञापन

मंदिर सेवादल के प्रबंधक भूषण गौतम, मुख्यमंत्री के मीडिया कोऑर्डिनेटर तुषार सैनी तथा पूर्व कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी के सुपुत्र गौरव बेदी पर आधारित एक शिष्टमंडल ने राजभवन पहुंचकर महामहिम राज्यपाल से शिष्टाचार मुलाकात की और उन्हें निमंत्रण पत्र सौंपा।

मुलाकात के दौरान राज्यपाल ने निमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए कहा कि वे शीघ्र ही अपने व्यस्त शेड्यूल से समय निकालकर संगमेश्वर महादेव मंदिर आएंगे और भगवान आशुतोष का जलाभिषेक कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना करेंगे।

मुख्यमंत्री नायब सैनी को भी भेजा गया न्योता

मंदिर प्रबंधक भूषण गौतम ने बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को भी श्रावण महोत्सव के पावन अवसर पर संगमेश्वर धाम पधारने का न्योता दिया गया है। उन्होंने जानकारी दी कि पूरे श्रावण मास के दौरान मंदिर परिसर में रोजाना विद्वान आचार्यों द्वारा रुद्राभिषेक, विशेष पूजा-अर्चना और विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान श्रद्धालुओं की उपस्थिति में निर्बाध रूप से संपन्न कराए जा रहे हैं।

10 और 11 अगस्त को उमड़ेगा कांवड़ियों का जनसैलाब

आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा साझा करते हुए प्रबंधक भूषण गौतम ने बताया कि 10 अगस्त की मध्यरात्रि से हरिद्वार व अन्य पवित्र नदियों से जल लेकर आने वाले कांवड़ियों द्वारा भगवान शिव का जलाभिषेक प्रारंभ कर दिया जाएगा। यह सिलसिला 11 अगस्त को पूरे दिन बड़े ही हर्षाल्लास और श्रद्धाभाव के साथ अनवरत जारी रहेगा।

श्रावण मास में लाखों श्रद्धालुओं और शिवभक्त कांवड़ियों की संभावित भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर में सुरक्षा, बैरिकेडिंग, पेयजल और चिकित्सा संबंधी सभी पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें– श्रावण मास में भक्तिमय हुई धर्मनगरी पिहोवा, गोबिंदानंद आश्रम में शिवमहापुराण कथा शुरू, दक्षिणा काली पीठ में उमड़ रहे श्रद्धालु

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।