Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Pehowa News: पिहोवा में श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति का विशाल मेडिकल कैंप, स्वामी ज्ञानानंद जी ने दिया आशीर्वाद

Pehowa News: पिहोवा में श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति का विशाल मेडिकल कैंप, स्वामी ज्ञानानंद जी ने दिया आशीर्वाद

श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति के विशाल निशुल्क मेडिकल कैंप में उमड़ा जनसैलाब, सैकड़ों मरीजों ने उठाया लाभ

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaurकंटेंट क्रेडिट: पिहोवा (अभिषेक पूर्णिमा)

Pehowa News: पिहोवा (अभिषेक पूर्णिमा): धर्मनगरी पिहोवा की अनाज मंडी में रविवार को स्वास्थ्य सेवाओं का बड़ा समागम देखने को मिला। श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित विशाल निःशुल्क मेडिकल कैंप में सुबह से ही मरीजों का तांता लगना शुरू हो गया। अल्केमिस्ट अस्पताल, ओजस अस्पताल चंडीगढ़ और डीएवी डेंटल कॉलेज यमुनानगर के संयुक्त सहयोग से लगाए गए इस कैंप का शुभारंभ गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज ने दीप प्रज्वलित कर और चिकित्सकों को आशीर्वाद देकर किया।

इस मौके पर श्रद्धालु और मरीजों को संबोधित करते हुए स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज ने कहा कि निस्वार्थ भाव से पीड़ित मानवता की सेवा करना ही ईश्वर की सबसे बड़ी भक्ति है। जब चिकित्सा सेवा का ध्येय केवल मानव कल्याण बन जाता है, तो उसका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचता है और रोगी भी आत्मिक बल से जल्द स्वस्थ होता है।

विज्ञापन

चंडीगढ़ के नामी अस्पतालों के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दीं सेवाएं

मेडिकल कैंप में विभिन्न गंभीर बीमारियों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दीं। इनमें छाती रोग विशेषज्ञ डॉ. सनी वृद्दी, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शीतल, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. वरुण गर्ग व डॉ. रोहित, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. कमल, यूरोलॉजिस्ट डॉ. राजीव गोयल व डॉ. गौरव, और ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञ डॉ. अभिमन्यु व डॉ. दलबीर प्रमुख रूप से शामिल रहे।

मरीजों के लिए कई आधुनिक जांचों का निःशुल्क प्रबंध किया गया था। इनमें फेफड़ों की जांच (PFT), हड्डियों की घनत्व जांच (BMD), ब्लड शुगर और यूरो फ्लो मीटर टेस्ट जैसी महत्वपूर्ण जांचें शामिल थीं। परामर्श के बाद सभी जरूरतमंद मरीजों को मौके पर ही दवाइयां पूरी तरह मुफ्त बांटी गईं।

डेंटल वैन बनी आकर्षण का केंद्र, इलाज पर 50 फीसदी छूट की घोषणा

कैंप में डीएवी डेंटल कॉलेज यमुनानगर की आधुनिक सुविधाओं से लैस ‘मोबाइल डेंटल वैन’ विशेष आकर्षण का केंद्र रही। डेंटल विशेषज्ञ डॉ. अनमोल ने बताया कि वैन में ही करीब 60 से अधिक मरीजों के दांतों की जांच, सफाई और प्राथमिक उपचार किया गया। इसके अलावा उन्होंने एक बड़ी राहत देते हुए घोषणा की कि इस कैंप के माध्यम से उनके अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को दांतों के इलाज पर 50 प्रतिशत की विशेष छूट दी जाएगी।

वहीं अल्केमिस्ट अस्पताल की टीम ने बताया कि दोपहर तक ही 200 से अधिक मरीजों का विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा परीक्षण किया जा चुका था। कार्यक्रम के अंत में स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज ने सभी डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ को स्मृति चिन्ह भेंट कर अपना आशीर्वाद प्रदान किया। पूरे आयोजन के दौरान श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति और जीवो सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने व्यवस्था संभालने में मुख्य भूमिका निभाई।

यह भी पढ़ें– पिहोवा अनाज मंडी में गूंजे ‘जय श्रीकृष्ण’ के जयकारे, स्वामी ज्ञानानंद जी ने दिए गीता के अनमोल उपदेश

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।