Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Pehowa News: पिहोवा के हर बूथ पर गूंजेगा भारत माता की जय, 6 से 15 अगस्त तक निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा

Pehowa News: पिहोवा के हर बूथ पर गूंजेगा भारत माता की जय, 6 से 15 अगस्त तक निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा

घर-घर पहुंचेगा राष्ट्रभक्ति का संदेश, 6 अगस्त से शुरू होगी बूथ स्तरीय तिरंगा यात्रा

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaurकंटेंट क्रेडिट: अभिषेक पूर्णिमा, पिहोवा

Pehowa News (अभिषेक पूर्णिमा ): स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर राष्ट्रभक्ति की अलख जगाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पिहोवा विधानसभा क्षेत्र में बड़े स्तर पर ‘तिरंगा यात्रा’ निकालने की तैयारी पूरी कर ली है। इसी कड़ी में रविवार को गांव गढ़ी रोड़ान में एक महत्वपूर्ण बूथ स्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं विधिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक एडवोकेट सुशांत भारती ने की।

“तिरंगा केवल ध्वज नहीं, देश की अखंडता का प्रतीक”

विज्ञापन

बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सुशांत भारती ने कहा कि 6 अगस्त से 15 अगस्त तक पिहोवा हलके के प्रत्येक बूथ पर तिरंगा यात्रा का आयोजन होगा। उन्होंने कहा, “तिरंगा केवल एक राष्ट्रीय ध्वज नहीं है, बल्कि यह हमारे देश की एकता, अखंडता और अनगिनत वीरों के त्याग का प्रतीक है। इस अभियान का मूल उद्देश्य युवाओं और नागरिकों को राष्ट्र निर्माण तथा अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना है।”

गांव-गांव जाकर हर नागरिक को अभियान से जोड़ने की अपील

सुशांत भारती ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इस अभियान को एक सरकारी या औपचारिक कार्यक्रम न मानकर जन-आंदोलन का रूप दें। उन्होंने निर्देश दिए कि गांव-गांव जाकर युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों और पूर्व सैनिकों को इस यात्रा में शामिल किया जाए। साथ ही, उन्होंने क्षेत्रवासियों से 15 अगस्त के अवसर पर अपने घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर सम्मानपूर्वक राष्ट्रीय ध्वज फहराने का आग्रह किया।

बूथ स्तर पर सौंपी गईं जिम्मेदारियां

बैठक के दौरान तिरंगा यात्रा के रूट और व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। अभियान को सुचारू रूप से चलाने के लिए उपस्थित कार्यकर्ताओं को बूथ वार अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। कार्यकर्ताओं ने भी एक सुर में अभियान को ऐतिहासिक बनाने का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर बूथ युवा प्रमुख मीतू गढ़ी रोड़ान, दीपक पंवार, सुनील नरवाल, निखिल गोस्वामी, साहिल पंवार, कुलदीप जाट, पंकज कुमार, बूथ अध्यक्ष हरिराम, बीएलए-2 भीम सिंह, रामा, रत्ना राम, नाथ राम, रमेश कुमार और नरेश कुमार सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें– कुरुक्षेत्र में बेखौफ लुटेरे: दुकान खोलते ही आढ़ती का फोड़ा सिर, डेढ़ लाख रुपये लूटे

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।