Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Pehowa road accident: कुरुक्षेत्र रोड पर ट्रक ने क्रेटा को मारी सीधी टक्कर, अनाज मंडी के आढ़ती की मौत

Pehowa road accident: कुरुक्षेत्र रोड पर ट्रक ने क्रेटा को मारी सीधी टक्कर, अनाज मंडी के आढ़ती की मौत

ट्रक ने क्रेटा कार को मारी भीषण टक्कर, अनाज मंडी के आढ़ती की मौत

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Pehowa road accident: कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा में रफ्तार का कहर देखने को मिला है। बीती रात अनाज मंडी से काम निपटाकर घर लौट रहे एक आढ़ती की कार को बेकाबू ट्रक ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। कुरुक्षेत्र-पिहोवा मार्ग पर संधौली गांव के बस स्टैंड के पास हुए इस खौफनाक हादसे में आढ़ती की मौके के हालात बिगड़ने के बाद अस्पताल में मौत हो गई।

मृतक की शिनाख्त सारसा गांव के रहने वाले पवन कुमार के रूप में हुई है। पवन पिहोवा मंडी में आढ़त का काम करते थे। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन

रात में दुकान बढ़ा कर लौट रहे थे घर

मृतक के भाई सोहन लाल ने बताया कि बुधवार रात करीब सवा नौ बजे पवन कुमार मंडी स्थित दुकान बंद कर अपने एक रिश्तेदार की क्रेटा कार लेकर गांव सारसा स्थित घर के लिए निकले थे। अभी वे संधौली बस स्टैंड पार कर एक राइस मिल के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक (HR-65A-9638) ने उनकी गाड़ी को सीधी टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो टक्कर का प्रभाव इतना खतरनाक था कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खदान में जा गिरी। हैरत की बात यह रही कि इतनी भीषण टक्कर के बावजूद कार के एयरबैग नहीं खुले।

राहगीरों ने निकाला बाहर, अस्पताल में तोड़ा दम

हादसे के वक्त सोहन लाल भी अपनी गाड़ी से पवन के पीछे ही आ रहे थे। टक्कर होते ही आसपास के ग्रामीण और राहगीर तुरंत मदद के लिए दौड़े। मशक्कत के बाद पवन को क्षतिग्रस्त कार से बाहर निकाला गया और तुरंत एंबुलेंस के जरिए कुरुक्षेत्र के एलएनजेपी अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, तब तक बहुत देर हो चुकी थी और डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

आरोपी ट्रक चालक पर केस दर्ज

सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने सोहन लाल के बयानों के आधार पर संबंधित ट्रक नंबर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

जांच अधिकारी का बयान: “ट्रक नंबर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर स्वजनों को सौंप दिया जाएगा। दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।”

पारिवारिक पृष्ठभूमि की बात करें तो मृतक पवन तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। उनका एक छोटा भाई प्रदीप अमेरिका में रहता है, जबकि दूसरा भाई सोहन लाल गांव में रहकर खेती-बाड़ी संभालता है। पवन के अचानक चले जाने से गांव सारसा और पिहोवा मंडी आढ़ती एसोसिएशन में शोक की लहर दौड़ गई है।

यह भी पढ़ें– हरियाणवी स्टार MD देसी और सत्ति सतविंद्र देंगे नशा मुक्ति का संदेश, यमुनानगर राज्य स्तरीय मैराथन कल

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।