Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Yamunanagar News: यमुनानगर में रविवार को मैराथन, CM नायब सैनी जगाधरी मटका चौक से दिखाएंगे हरी झंडी

Yamunanagar News: यमुनानगर में रविवार को मैराथन, CM नायब सैनी जगाधरी मटका चौक से दिखाएंगे हरी झंडी

हरियाणवी स्टार MD देसी और सत्ति सतविंद्र देंगे नशा मुक्ति का संदेश, यमुनानगर राज्य स्तरीय मैराथन कल

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Yamunanagar News: हरियाणा को नशा मुक्त बनाने के संकल्प के साथ ‘नशे से जंग-यमुनानगर के संग’ अभियान के तहत रविवार को यमुनानगर में राज्य स्तरीय मैराथन आयोजित की जा रही है। आयोजन को लेकर पूरा जिला सज-धजकर पूरी तरह तैयार है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रविवार सुबह 5 बजे जगाधरी स्थित मटका चौक से इस भव्य मैराथन का शुभारंभ करेंगे।

नशे के खिलाफ इस सामाजिक जंग में जनसैलाब उमड़ पड़ा है। मैराथन के लिए अब तक रिकॉर्ड 81 हजार 3 लोगों ने अपना पंजीकरण कराया है, जिसमें 54 हजार 450 पुरुष और 26 हजार 486 महिलाएं शामिल हैं। ग्रामीण इलाकों में भी इस अभियान को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है; केवल ग्राम पंचायतों के जरिए ही 25 हजार से अधिक पंजीकरण हुए हैं।

विज्ञापन

हरियाणवी स्टार्स एमडी और सत्ति सतविंद्र जगाएंगे अलख

युवाओं को नशे की दलदल से दूर रखने और खेल-कूद से जोड़ने के उद्देश्य से इस बार मैराथन में ग्लैमर्स और सांस्कृतिक तड़का भी लगाया गया है। हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री के जाने-माने कलाकार एमडी देसी रॉकस्टार और ‘छोरा मैं हरियाणे का’ फेम सिंगर सत्ति सतविंद्र मैराथन में शिरकत करेंगे।

एमडी देसी ने एक वीडियो संदेश जारी कर राज्य के युवाओं से मैराथन में पहुंचकर नशा मुक्त हरियाणा की सामूहिक शपथ लेने का आह्वान किया है।

दुल्हन की तरह सजा मैराथन रूट, चाक-चौबंद हुईं व्यवस्थाएं

मैराथन की प्रशासनिक तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद, पीडब्ल्यूडी और जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ लगातार रूट का मुआयना कर रहे हैं। अंबाला रोड, रेलवे रोड और वर्कशॉप रोड समेत पूरे मैराथन मार्ग को चमकाया गया है। सड़कों के गड्ढे भरकर पैचवर्क पूरा कर लिया गया है, जबकि डिवाइडरों की रंगाई-पुताई, पेड़ों की ट्रिमिंग और स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त किया गया है।

हजारों धावकों की सुविधा के लिए पूरे रूट पर जगह-जगह पीने का पानी, मोबाइल शौचालय, रिफ्रेशमेंट काउंटर, फर्स्ट एड सेंटर, एंबुलेंस और मेडिकल टीमों की तैनाती की गई है।

पहले तीन विजेताओं को 1 लाख तक के पुरस्कार

नशे के खिलाफ इस दौड़ में प्रतिभागी केवल सेहत ही नहीं बनाएंगे, बल्कि जीतने वाले धावकों पर इनामों की बारिश भी होगी। महिला और पुरुष दोनों श्रेणियों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले धावक को 1 लाख रुपये, द्वितीय स्थान पर रहने वाले को 75 हजार रुपये और तृतीय स्थान पाने वाले को 51 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। इसके अतिरिक्त, चौथे से दसवें स्थान पर रहने वाले धावकों को 5100-5100 रुपये देकर सम्मानित किया जाएगा।

शनिवार रात 3 बजे से बदलेगा ट्रैफिक रूट

सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ के प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए पुलिस-प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं। 5 किलोमीटर की दौड़ में धावकों की भारी संख्या को देखते हुए शनिवार रात 3 बजे से ही संबंधित मार्गों पर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश बंद कर डायवर्जन लागू कर दिया जाएगा। वहीं, 10 किलोमीटर दौड़ वाले रूटों पर रविवार सुबह 6 बजे से रूट डायवर्ट रहेगा।

यह भी पढ़ें– दिल्ली में छात्रों पर पुलिस बल प्रयोग के खिलाफ भड़की INLD

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

यमुनानगर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।