Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

PM Modi Jind Visit: भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का जींद से होगा आगाज, पीएम मोदी के दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट

PM Modi Jind Visit: भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का जींद से होगा आगाज, पीएम मोदी के दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट

PM मोदी के जींद दौरे से पहले एक्शन में डिप्टी स्पीकर कृष्ण लाल मिड्डा

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

PM Modi Jind Visit ( दलेर सिंह ) हरियाणा का जींद जिला बहुत जल्द देश के एक ऐतिहासिक पल का गवाह बनने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जींद से भारत की पहली इको-फ्रेंडली हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ करने वाले हैं। इस प्रस्तावित और बेहद महत्वपूर्ण दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। रविवार देर शाम पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण लाल मिड्डा ने जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मैराथन बैठक की और तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने दोटूक शब्दों में कहा कि यह आयोजन पूरे राज्य के लिए गर्व का विषय है, इसलिए जिम्मेदारी निभाने में किसी भी स्तर पर ढिलाई या कोताही को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मुख्यमंत्री नायब सैनी भी जल्द करेंगे दौरा

विज्ञापन

डिप्टी स्पीकर ने बैठक में मौजूद उपायुक्त डॉ. विशाली शर्मा और अतिरिक्त उपायुक्त प्रदीप कुमार सहित सभी एसडीएम को अपनी-अपनी विस्तृत कार्ययोजना तैयार रखने को कहा है। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को जानकारी दी कि प्रधानमंत्री के आगमन की तैयारियों को खुद परखने के लिए सूबे के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी बहुत जल्द जींद का दौरा करेंगे। ऐसे में सभी विभागों के पास एक पुख्ता और समयबद्ध ब्लूप्रिंट तैयार होना चाहिए ताकि मुख्यमंत्री के सामने फाइनल प्लान रखा जा सके।

सड़कों की मरम्मत और जलभराव रोकने के कड़े निर्देश

अक्सर देखा गया है कि ऐन वक्त पर होने वाली बारिश वीआईपी दौरों का मजा किरकिरा कर देती है। इसी को भांपते हुए डॉ. मिड्डा ने नगर निकाय और जनस्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि वीआईपी रूट, हेलीपैड और पार्किंग स्थलों के आसपास नालों व सीवरों की सफाई पहले ही मुकम्मल कर ली जाए ताकि जलभराव की नौबत न आए। इसके साथ ही लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को प्रधानमंत्री के संभावित रूट की सभी सड़कों के गड्ढे भरने, टूटे डिवाइडर और रेलिंग को तुरंत दुरुस्त करने की हिदायत दी गई है।

सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन पर रहेगा पूरा फोकस

बैठक के दौरान सुरक्षा प्रबंधों, हेलीपैड निर्माण, वीआईपी मूवमेंट, पार्किंग, बिजली-पानी की सुचारू आपूर्ति और आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई। बिजली विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि शहर की स्ट्रीट लाइटें चालू रहें और सड़कों पर नीचे लटक रहे हादसों को न्योता देते तारों को तुरंत ठीक किया जाए। डिप्टी स्पीकर ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि सुरक्षा के कड़े मानकों का पालन करते हुए भीड़ प्रबंधन और यातायात की ऐसी योजना बनाई जाए जिससे कार्यक्रम के दौरान आम जनता को कोई असुविधा न हो।

अधिकारियों संग देर रात किया ग्राउंड जीरो का मुआयना

“विभिन्न विभाग आपसी तालमेल के साथ काम करें, ताकि देश की इस पहली हाइड्रोजन ट्रेन के ऐतिहासिक सफर की शुरुआत बिना किसी बाधा के भव्य तरीके से हो सके।” – डॉ. कृष्ण लाल मिड्डा

समीक्षा बैठक खत्म होने के तुरंत बाद डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण लाल मिड्डा प्रशासनिक अमले के साथ खुद ग्राउंड जीरो पर उतरे। उन्होंने प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल, संभावित हेलीपैड, पार्किंग जोन और वीआईपी रूट का बारीकी से निरीक्षण किया और मौके पर ही अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए।

यह भी पढ़ें– मॉर्निंग वॉक पर निकले कोर्ट कर्मी का मिला शव

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

जींद की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।