Breaking News
Narnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीमNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीम

Pundri News: पूंडरी में ‘एक पेड़ मां के नाम’: विधायक सतपाल जाम्बा ने 4 स्कूलों में किया पौधारोपण, लिया हरित पूंडरी का संकल्प

Pundri News: पूंडरी में 'एक पेड़ मां के नाम': विधायक सतपाल जाम्बा ने 4 स्कूलों में किया पौधारोपण, लिया हरित पूंडरी का संकल्प

विधायक सतपाल जाम्बा ने 4 स्कूलों में किया पौधारोपण, लिया हरित पूंडरी का संकल्प

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaurकंटेंट क्रेडिट: नरेश ढांडा ,ढांड

Pundri News (नरेश ढांडा): पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और प्रकृति को संवारने की दिशा में पूंडरी विधानसभा क्षेत्र में एक नई पहल देखने को मिली। ‘एक पेड़ मां के नाम’ राष्ट्रीय अभियान के तहत क्षेत्रीय विधायक सतपाल जाम्बा ने क्षेत्र के चार प्रमुख सरकारी विद्यालयों में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने विद्यार्थियों, शिक्षकों, अधिकारियों और स्थानीय ग्रामीणों की मौजूदगी में पौधे रोपे और पूंडरी को हरा-भरा बनाने के लिए सभी से सहयोग मांगा।

विधायक ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धेरडू, राजकीय प्राथमिक विद्यालय खेड़ी साकरा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय साकरा और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कौल में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

विज्ञापन

पौधारोपण केवल औपचारिकता नहीं, भावी पीढ़ी के प्रति जिम्मेदारी: विधायक जाम्बा

कार्यक्रम के दौरान वहां मौजूद जनसमूह और स्कूली बच्चों को संबोधित करते हुए विधायक सतपाल जाम्बा ने कहा कि पौधारोपण महज एक सरकारी या सामाजिक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह हमारी आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित और स्वच्छ भविष्य के प्रति नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपनी मां के सम्मान में हर साल कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं और उसकी पूरी निष्ठा के साथ देखभाल भी करें।

विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक पेड़ मां के नाम’ के आह्वान ने पूरे देश में पर्यावरण के प्रति एक नई चेतना जगाई है। अपनी मां के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का इससे सुंदर और कोई तरीका नहीं हो सकता कि उनके नाम पर एक पौधा रोपा जाए जो आगे चलकर पूरी मानवता को सांसें दे।

हर गांव बनेगा ‘ग्रीन विलेज’, जनभागीदारी से साकार होगा सपना

पूंडरी विधानसभा के विकास और हरियाली का रोडमैप साझा करते हुए जाम्बा ने कहा कि उनका लक्ष्य हलके के प्रत्येक गांव को ‘ग्रीन विलेज’ के रूप में विकसित करना है। उन्होंने जोर देकर कहा कि कोई भी बड़ा बदलाव बिना जनभागीदारी के संभव नहीं है। जब तक समाज का हर नागरिक अपनी जिम्मेदारी नहीं समझेगा, तब तक हरित हरियाणा का सपना पूरा नहीं हो सकता।

उन्होंने उपस्थित लोगों से आग्रह किया कि लगाए गए पौधों की सुरक्षा और सिंचाई का विशेष ध्यान रखें, ताकि ये पौधे वृक्ष बनकर क्षेत्र की आबोहवा को शुद्ध कर सकें।

कार्यक्रम में स्थानीय गणमान्य लोग और अधिकारी रहे मौजूद

पौधारोपण अभियानों के दौरान स्थानीय प्रशासन और ग्रामीणों का पूरा सहयोग देखने को मिला। कार्यक्रमों में सरपंच लाभ सिंह जांम्बा, सरपंच प्रतिनिधि नरेश कौल, पब्लिक हेल्थ विभाग के एसडीओ जगदीश, रामपाल सागवाल, कृष्ण कुमार, ईश्वर सिंह, महावीर सिंह, धोनी, शक्ति सागवाल, साहिल कुमार, बबली, मास्टर रणवीर आर्य, मास्टर कृष्ण कुमार, महेंद्र फौजी, केहर सिंह, नाथूराम, विनोद शर्मा, सोनू पथरिजा, सुभाष गुबर, रिंकू, अभिषेक शर्मा, सूबे सिंह और डॉ. बलविंद्र मैहला सहित भारी संख्या में विद्यालय परिवार व गांव के लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें– कौल में जुटा कुरुक्षेत्र और कैथल का युवा, 29 जुलाई तक चलेगा CATC-137 शिविर

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कैथल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।