Breaking News
पंजाब-चंडीगढ़ में 7 नवंबर तक मौसम रहेगा शुष्क, दिन में धूप और रात में बढ़ेगी ठंडMonthly Horoscope November: नवंबर में इन 5 राशियों की चमक जाएगी किस्मत, जानिए करियर और बिजनेस का हालIndia Alliance Ramlila Ground Rally: रामलीला मैदान में गरजा विपक्ष, राहुल बोले- जेल जाएंगे ज्ञानेशWorld Bank Report: 12 साल में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकलेDiljit Dosanjh Delhi concert: दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के बाहर गजब का धंधा, 2 घंटे में बेची ₹24000 की पानी की बोतलें, वीडियो वायरलपंजाब-चंडीगढ़ में 7 नवंबर तक मौसम रहेगा शुष्क, दिन में धूप और रात में बढ़ेगी ठंडMonthly Horoscope November: नवंबर में इन 5 राशियों की चमक जाएगी किस्मत, जानिए करियर और बिजनेस का हालIndia Alliance Ramlila Ground Rally: रामलीला मैदान में गरजा विपक्ष, राहुल बोले- जेल जाएंगे ज्ञानेशWorld Bank Report: 12 साल में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकलेDiljit Dosanjh Delhi concert: दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के बाहर गजब का धंधा, 2 घंटे में बेची ₹24000 की पानी की बोतलें, वीडियो वायरल

Pundri News: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत विधायक सतपाल जाम्बा ने चार सरकारी स्कूलों में किया पौधारोपण

Pundri News: 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत विधायक सतपाल जाम्बा ने चार सरकारी स्कूलों में किया पौधारोपण

चंदलाना और पबनावा के सरकारी स्कूलों में बरसे पौधे, ग्रामीणों ने लिया पर्यावरण रक्षा का संकल्प

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaurकंटेंट क्रेडिट: ढांड (नरेश ढांडा)

Pundri News ढांड (नरेश ढांडा)। पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने और पूंडरी विधानसभा क्षेत्र को हरा-भरा रूप देने की कड़ी में एक सराहनीय पहल देखने को मिली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को धरातल पर उतारते हुए स्थानीय विधायक सतपाल जाम्बा ने क्षेत्र के चार सरकारी विद्यालयों में पौधारोपण कर हरित संदेश दिया। इस अवसर पर स्कूली विद्यार्थियों, शिक्षकों, पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने भी उत्साह के साथ पौधे रोपकर इस मुहिम को जन-आंदोलन बनाने की शपथ ली।

विधायक सतपाल जाम्बा ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय चंदलाना और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पबनावा में पौधे लगाते हुए कहा कि पेड़-पौधे महज छांव या फल देने का जरिया नहीं हैं, बल्कि ये मानव जीवन, जल संरक्षण और हमारी आने वाली पीढ़ियों की सांसों का आधार हैं।

विज्ञापन

केवल पौधा लगाना काफी नहीं, उसके संरक्षण की लें जिम्मेदारी

कार्यक्रम के दौरान विधायक ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि अक्सर पौधारोपण अभियानों में पौधे लगा तो दिए जाते हैं, लेकिन देखरेख के अभाव में वे सूख जाते हैं। उन्होंने कहा, “अपनी मां के सम्मान में एक पौधा लगाना और उसे एक वटवृक्ष बनने तक सींचना ही इस अभियान की असली सार्थकता है। हमें इसे केवल फोटो खिंचवाने या एक दिन की औपचारिकता तक सीमित नहीं रखना चाहिए।”

उन्होंने कहा कि पूंडरी हलके के हर गांव को ‘ग्रीन विलेज’ बनाने का सपना तभी पूरा होगा, जब हरित पूंडरी, हरित हरियाणा और हरित भारत का यह संकल्प हर नागरिक के दिल में उतरेगा।

विद्यार्थियों से किया आह्वान—हर जन्मदिन पर लगाएं एक पौधा

विधायक जाम्बा ने स्कूली बच्चों से संवाद करते हुए उन्हें पर्यावरण प्रहरी बनने की प्रेरणा दी। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपने हर जन्मदिन पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं और उसकी पूरी जिम्मेदारी संभालें। साथ ही उन्होंने शिक्षकों, सामाजिक संस्थाओं और पंचायत प्रतिनिधियों से अपील की कि वे गांवों में खाली पड़ी सार्वजनिक जमीनों पर अधिकाधिक पौधारोपण करवाएं।

इस गरिमामय आयोजन में पबनावा के सरपंच प्रतिनिधि सुरजीत सिंह, सरपंच लाभ सिंह जाम्बा, वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य सतीश कुमार, डॉ. हरि सिंह, ओम प्रकाश, ईश्वर सिंह, मास्टर पवन कुमार, डॉ. बलविंद्र मैहला समेत विद्यालय परिवार के सदस्य, पंच-सरपंच और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें– लापरवाही ने ली बेजुबान की जान, पालिका जेई ने दिया जल्द स्लैब लगवाने का भरोसा

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कैथल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।