Breaking News
Kajal gold medal Nepal: नेपाल में सीकरी की बेटी काजल का कमाल, 100 और 200 मीटर रेस में जीते दो गोल्ड मेडलPunjab Weather Update: पंजाब में गुलाबी ठंड की दस्तक, बठिंडा 32.2°C के साथ सबसे गर्म, जानिए अपने शहर का तापमानHaryana Weather Update: हरियाणा में बदला मौसम, दिन और रात के पारे में दोगुना अंतर, हिसार सबसे गर्म तो नारनौल ठंडाHaryana Day History 1966: फजल अली आयोग ने कर दिया था खारिज, जानिए कैसे मिला हरियाणा को अलग राज्य का दर्जाNarnaul News: महेंद्रगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2019 के सड़क दुर्घटना मामले में फरार चल रहा घोषित अपराधी गिरफ्तारKajal gold medal Nepal: नेपाल में सीकरी की बेटी काजल का कमाल, 100 और 200 मीटर रेस में जीते दो गोल्ड मेडलPunjab Weather Update: पंजाब में गुलाबी ठंड की दस्तक, बठिंडा 32.2°C के साथ सबसे गर्म, जानिए अपने शहर का तापमानHaryana Weather Update: हरियाणा में बदला मौसम, दिन और रात के पारे में दोगुना अंतर, हिसार सबसे गर्म तो नारनौल ठंडाHaryana Day History 1966: फजल अली आयोग ने कर दिया था खारिज, जानिए कैसे मिला हरियाणा को अलग राज्य का दर्जाNarnaul News: महेंद्रगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2019 के सड़क दुर्घटना मामले में फरार चल रहा घोषित अपराधी गिरफ्तार

Punjab News: प्रधानमंत्री मोदी पंजाब दौरे पर 5,470 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे

Punjab News: प्रधानमंत्री मोदी पंजाब दौरे पर 5,470 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे

प्रधानमंत्री मोदी का पंजाब दौरा

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohli

Punjab News: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17 जुलाई को पंजाब के दौरे पर 5,470 करोड़ रुपये की रेल और सड़क अवसंरचना परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि यह कार्यक्रम जालंधर में आयोजित होगा। इन परियोजनाओं का उद्देश्य क्षेत्र में संपर्क व्यवस्था को मजबूत करना, यात्रियों की सुविधाओं में सुधार करना और आर्थिक विकास को गति देना है। इस वर्ष फरवरी में डेरा सचखंड बल्लां के दौरे के बाद यह प्रधानमंत्री मोदी का जालंधर का दूसरा दौरा होगा। वर्ष 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा अपने दम पर लड़ने की तैयारी के बीच प्रधानमंत्री का यह दौरा राजनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बृहस्पतिवार को जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। जिला प्रशासन ने प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए जालंधर को उड़ान के लिए ‘निषिद्ध क्षेत्र’ घोषित किया है।

प्रधानमंत्री शुक्रवार को जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन से अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित 75 रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे। लगभग 1,570 करोड़ रुपये की लागत से विकसित इन स्टेशनों को आधुनिक और यात्री-अनुकूल सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है। ‘विरासत भी, विकास भी’ की भावना के अनुरूप इन स्टेशनों के पुनर्विकास में स्थानीय संस्कृति, विरासत और वास्तुकला की झलक भी शामिल की गई है। पंजाब के जिन चार स्टेशनों का पुनर्विकास किया गया है, उनमें जालंधर कैंट, एस.ए.एस. नगर (मोहाली), श्री मुक्तसर साहिब और श्री आनंदपुर साहिब शामिल हैं। प्रधानमंत्री नंगल बांध-तलवाड़ा-मुकेरियां नयी रेल लाइन परियोजना के तहत लगभग 830 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित दौलतपुर चौक-करतोली नयी रेल लाइन का भी उद्घाटन करेंगे।

विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार, इससे पंजाब और हिमाचल प्रदेश के बीच रेल संपर्क मजबूत होगा तथा होशियारपुर और ऊना जिलों को विशेष लाभ मिलेगा। यह नयी रेल लाइन श्री आनंदपुर साहिब और माता चिंतपूर्णी मंदिर जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों तक बेहतर संपर्क उपलब्ध कराएगी। साथ ही दूरदराज के क्षेत्रों तक तेज, सुरक्षित और विश्वसनीय रेल सेवा पहुंचाने में भी मदद करेगी। प्रधानमंत्री करतोली-अंबाला रेल सेवा को भी हरी झंडी दिखाएंगे, जिससे पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के बीच रेल संपर्क बेहतर होगा। इसके अलावा वह अमृतसर (छेहरटा)-वाराणसी रेल सेवा की भी शुरुआत करेंगे, जिससे देश के दो प्रमुख धार्मिक एवं सांस्कृतिक केंद्रों के बीच सीधा रेल संपर्क स्थापित होगा। प्रधानमंत्री 3,070 करोड़ रुपये से अधिक की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे।

अधिकारियों ने बताया कि वह चार लेन वाले दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे के 30.9 किलोमीटर लंबे ग्रीनफील्ड पैकेज-6 का उद्घाटन करेंगे। इससे विशेष रूप से भारी वाहनों की आवाजाही आसान और तेज होगी, साथ ही ईंधन की खपत और परिचालन लागत में कमी आएगी। प्रधानमंत्री 25.2 किलोमीटर लंबे छह लेन वाले ग्रीनफील्ड दक्षिणी लुधियाना बाईपास की आधारशिला भी रखेंगे। इससे लुधियाना और बठिंडा के बीच यात्रा की दूरी और समय कम होगा तथा अन्य प्रमुख आर्थिक केंद्रों से संपर्क भी बेहतर होगा। भाजपा की पंजाब इकाई के अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने बुधवार को कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का लक्ष्य भारत को विश्व का अग्रणी राष्ट्र बनाना है और इस दिशा में पंजाब की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि राज्य के पुराने रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण उन्हें विश्वस्तरीय परिवहन केंद्रों में बदलने की इसी सोच का हिस्सा है।

जालंधर पहुंचने से पहले प्रधानमंत्री मोदी चंडीगढ़ जाएंगे, जहां वह 4,700 करोड़ रुपये से अधिक की स्वास्थ्य, शिक्षा और सड़क अवसंरचना से जुड़ी कई परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। अधिकारियों के अनुसार, प्रधानमंत्री पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (पीजीआईएमईआर), चंडीगढ़ में अत्याधुनिक मातृ-शिशु केंद्र तथा अत्याधुनिक तंत्रिका विज्ञान केंद्र का उद्घाटन करेंगे। उन्होंने बताया कि 300 बिस्तरों और अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से सुसज्जित यह केंद्र मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करेगा तथा पूरे क्षेत्र के हजारों परिवारों को लाभ पहुंचाएगा। प्रधानमंत्री पीजीआईएमईआर, चंडीगढ़ में प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन के तहत 150 बिस्तरों वाली अत्याधुनिक गहन देखभाल इकाई की आधारशिला भी रखेंगे।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

पंजाब की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।