Breaking News
Gurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीमPanipat Bus Accident: पानीपत में इलेक्ट्रिक बस और बाइक की टक्कर में भतीजे की मौत, चाचा गंभीर रूप से घायलNarnaul News: जिले में उत्साह के साथ मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस, एसपी दीपक कुमार के नेतृत्व में पुलिस लाइन और थानों में ली गई शपथ, निकाली गई ‘रन फॉर यूनिटी’Narnaul News: युवा महोत्सव विद्यार्थियों की छिपी हुई प्रतिभाओं को सामने लाने का सशक्त माध्यम है-ओमप्रकाश यादव विधायकGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीमPanipat Bus Accident: पानीपत में इलेक्ट्रिक बस और बाइक की टक्कर में भतीजे की मौत, चाचा गंभीर रूप से घायलNarnaul News: जिले में उत्साह के साथ मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस, एसपी दीपक कुमार के नेतृत्व में पुलिस लाइन और थानों में ली गई शपथ, निकाली गई ‘रन फॉर यूनिटी’Narnaul News: युवा महोत्सव विद्यार्थियों की छिपी हुई प्रतिभाओं को सामने लाने का सशक्त माध्यम है-ओमप्रकाश यादव विधायक

Punjab News: गृह मंत्री से मिले रंधावा, पंजाब में ‘बिगड़ती कानून व्यवस्था’ पर कार्रवाई की मांग की

Punjab News: गृह मंत्री से मिले रंधावा, पंजाब में ‘बिगड़ती कानून व्यवस्था’ पर कार्रवाई की मांग की

गृह मंत्री से मिले रंधावा

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohli

Punjab News: कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति, पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद, ‘नार्को-आतंकवाद’ तथा गैंगस्टरों के बढ़ते प्रभाव का मुद्दा उठाया और कहा कि यदि केंद्र सरकार मौजूदा स्थिति को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा मानती है तो उसे प्रभावी कदम उठाने चाहिए। रंधावा ने गृह मंत्री से मुलाकात के बाद संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने चार जून को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री शाह को पत्र लिखकर पंजाब के सीमावर्ती जिलों गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन और पठानकोट की स्थिति की ओर ध्यान आकर्षित किया था।

गुरदासपुर से लोकसभा सदस्य ने कहा कि अपने पत्र में उन्होंने कानून-व्यवस्था की ‘बिगड़ती स्थिति’, पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद, नार्को-आतंकवाद, गैंगस्टरों और नेताओं के कथित गठजोड़ तथा पंजाब पुलिस के राजनीतिक दुरुपयोग जैसे मुद्दे उठाए थे। उन्होंने यह भी कहा कि पत्र के साथ उन्होंने अपने क्षेत्र में सक्रिय एक कुख्यात गैंगस्टर के संबंध में विस्तृत जानकारी भी उपलब्ध कराई थी। कांग्रेस सांसद ने बताया कि उन्होंने 23 जून को एक और पत्र भेजकर गुरदासपुर और पंजाब के अन्य हिस्सों में गैंगस्टरों की गतिविधियों के तौर-तरीकों का विस्तृत विवरण दिया था। उन्होंने कहा कि इन पत्रों के आधार पर उन्हें एक बैठक के लिए बुलाया गया।

विज्ञापन

रंधावा के अनुसार, बैठक के दौरान उन्होंने इस तथ्य की ओर ध्यान दिलाया कि राज्य में गुप्तचर ब्यूरो (आईबी), सैन्य आसूचना तंत्र (एमआई), रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) जैसी केंद्रीय एजेंसियां मौजूद हैं। कांग्रेस नेता ने दावा किया कि बैठक के दौरान गृह मंत्री ने स्वीकार किया कि पंजाब में जबरन वसूली और धमकियों की घटनाएं व्यापक स्तर पर हो रही हैं तथा जेलों के भीतर से मोबाइल फोन का लगभग लगातार इस्तेमाल किया जा रहा है। रंधावा ने कहा, ‘‘यदि भारत सरकार स्वयं यह स्वीकार करती है कि वर्तमान स्थिति राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है और पाकिस्तान सीधे तौर पर हस्तक्षेप कर रहा है, तो वह अपनी जिम्मेदारी से पीछे नहीं हट सकती।’’ उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को प्रभावी कदम उठाए जाने चाहिए।

यह भी पढ़ें; पठानकोट में 8 फीट पानी में फंसी टूरिस्ट बस

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

नई दिल्ली की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।