Breaking News
Karwa Chauth Sargi Thali: करवाचौथ पर नहीं लगेगा प्यास और चक्कर का झटका, सुबह सरगी में लें नारियल पानी और ये हेल्दी चीजेंMahendragarh News: रामायण केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि कर्तव्यनिष्ठा और विनम्रता का पाठ है- डॉ सुरेंद्रKarnal Aman Murder Case: करनाल अमन हत्याकांड में बड़ा अपडेट, सीआईए-3 ने तीसरे आरोपी कृष को दबोचा, 3 दिन का पुलिस रिमांडKurukshetra News: हरियाणा के 60 साल पूरे होने पर कुरुक्षेत्र में बड़ा जश्न, 1 नवंबर को मुख्य अतिथि होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मूNangal Chaudhary News: दौंखेरा के पहाड़ पर साढे चार एकड़ की लीज लेकर 15 एकड़ में खनन के आरोप, माईंस की पैमाइश करके राजस्व नुकसान भरपाई की कवायदKarwa Chauth Sargi Thali: करवाचौथ पर नहीं लगेगा प्यास और चक्कर का झटका, सुबह सरगी में लें नारियल पानी और ये हेल्दी चीजेंMahendragarh News: रामायण केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि कर्तव्यनिष्ठा और विनम्रता का पाठ है- डॉ सुरेंद्रKarnal Aman Murder Case: करनाल अमन हत्याकांड में बड़ा अपडेट, सीआईए-3 ने तीसरे आरोपी कृष को दबोचा, 3 दिन का पुलिस रिमांडKurukshetra News: हरियाणा के 60 साल पूरे होने पर कुरुक्षेत्र में बड़ा जश्न, 1 नवंबर को मुख्य अतिथि होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मूNangal Chaudhary News: दौंखेरा के पहाड़ पर साढे चार एकड़ की लीज लेकर 15 एकड़ में खनन के आरोप, माईंस की पैमाइश करके राजस्व नुकसान भरपाई की कवायद

Punjab Politics : पंजाब को धोखा देने के बाद अब राज्य को बदनाम कर रहे राघव चड्ढा : धालीवाल

Punjab Politics : पंजाब को धोखा देने के बाद अब राज्य को बदनाम कर रहे राघव चड्ढा : धालीवाल

पंजाब को धोखा देने के बाद अब राज्य को बदनाम कर रहे राघव चड्ढा : धालीवाल

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
hharpreet singh

Punjab Politics :  पंजाब की सियासत में इन दिनों मोहाली और दिल्ली के बीच वोटर लिस्ट को लेकर घमासान मचा हुआ है। आम आदमी पार्टी के भीतर से ही उठे बयानों ने इस मामले को और पेचीदा बना दिया है। चंडीगढ़ में एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए ‘आप’ पंजाब के मुख्य प्रवक्ता और विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने पार्टी के भीतर ही अपनी बात बेबाकी से रखी।

उन्होंने सीधे तौर पर आरोप लगाया कि राघव चड्ढा द्वारा मोहाली की वोटर लिस्ट से नाम हटने के मुद्दे को जिस तरह से राष्ट्रीय स्तर पर उछाला गया, उसका मकसद सिर्फ और सिर्फ पंजाब को कटघरे में खड़ा करना और राज्य की छवि को नुकसान पहुंचाना था।

विज्ञापन

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए धालीवाल ने चुनाव आयोग के सामने कई तीखे सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि जब पार्टी ने इस पूरे मामले की पड़ताल की तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। दिल्ली के राजिंदर नगर विधानसभा क्षेत्र में राघव चड्ढा का नया वोटर रजिस्ट्रेशन इतनी तेजी से कैसे पूरा हो गया, यह जांच का विषय है।

आम जनता को अपने दस्तावेजों के सत्यापन के लिए बीएलओ, एसडीएम और तहसीलदार कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ते हैं और मीनों इंतजार करना पड़ता है, ऐसे में इस मामले में कौन सी विशेष प्रक्रिया अपनाई गई, इसका जवाब मिलना चाहिए।

वोटर वेरिफिकेशन की पारदर्शिता पर खड़े किए सवाल

प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए धालीवाल ने उस पते और सत्यापन प्रक्रिया पर उंगली उठाई जिसके आधार पर दिल्ली में वोट बनाया गया। उन्होंने कहा कि नियम के मुताबिक बीएलओ स्थानीय निवासियों, पड़ोसियों और क्षेत्रीय प्रतिनिधियों की मदद से पते का भौतिक सत्यापन करते हैं। लेकिन जिस पते पर पंजीकरण कराया गया है, वह घर लंबे समय से बंद चल रहा था।

ऐसे में सवाल यह उठता है कि वहां जाकर वेरिफिकेशन किसने किया और किस अधिकारी ने नियमों को ताक पर रखकर इतनी जल्दबाजी दिखाई। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच करनी चाहिए ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके।

पंजाब विरोधी ताकतों पर निशाना

कुलदीप सिंह धालीवाल ने इस पूरे विवाद के पीछे सोची-समझी राजनीतिक साजिश की ओर इशारा किया। उन्होंने कहा कि विरोधी दल और खासकर भारतीय जनता पार्टी भगवंत मान सरकार को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ती।

चाहे कृषि का मुद्दा हो, नशा तस्करी हो या फिर अन्य सामाजिक-राजनीतिक विषय, हर मोर्चे पर पंजाब को बदनाम करने के हथकंडे अपनाए जाते हैं। उन्होंने दो टूक कहा कि पंजाब की जनता सब जानती है और जो लोग यहां से जुड़े मुद्दों का राजनीतिक लाभ लेने के लिए राज्य की साख को दांव पर लगा रहे हैं, उन्हें जनता कभी माफ नहीं करेगी।

Guljar Singh suicide case Sangrur : धमकियों के दबाव में गुलजार सिंह ने की आत्महत्या : मकवाना

Click Here : पंजाब, मोहाली, चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की ताज़ा खबरों और अपडेट्स से जुड़े रहने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं। ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

पंजाब की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।