Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Punjab power crisis : रोपड़ थर्मल प्लांट का तीसरा यूनिट भी बंद, अघोषित कटों से लोग परेशान

Punjab power crisis : रोपड़ थर्मल प्लांट का तीसरा यूनिट भी बंद, अघोषित कटों से लोग परेशान

रोपड़ थर्मल प्लांट का तीसरा यूनिट भी बंद, अघोषित कटों से लोग परेशान

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
hharpreet singh

Punjab Power Crisis : पंजाब में बिजली का संकट एक बार फिर विकराल रूप धारण करता जा रहा है। पिछले कुछ दिनों से राज्य में बिजली की मांग लगातार 16 हजार मेगावाट के आंकड़े को पार कर रही है, लेकिन इसके मुकाबले उत्पादन लगातार लड़खड़ा रहा है।

सरकारी थर्मल प्लांटों में तकनीकी खराबी और मेंटेनेंस के अभाव के चलते आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालात यह हैं कि एक तरफ जहां ग्रामीण और शहरी इलाकों में अघोषित कट लग रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ जर्जर बिजली सप्लाई लाइनों के कारण बाजारों में हादसों का खतरा मंडराने लगा है।

विज्ञापन

रोपड़ थर्मल प्लांट के तीन यूनिट ठप

संकट की मुख्य वजह सरकारी थर्मल प्लांटों की बदहाल स्थिति है। मंगलवार दोपहर बाद से रोपड़ थर्मल प्लांट के दो यूनिट बंद चल रहे थे, और स्थिति तब और बिगड़ गई जब बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे तीसरा यूनिट भी ठप हो गया।

इस प्लांट की कुल क्षमता 840 मेगावाट है, लेकिन वर्तमान में यहां बमुश्किल 200 मेगावाट के आसपास ही बिजली का उत्पादन हो पा रहा है। जो यूनिट चालू हैं, वे भी अपनी पूरी क्षमता से काम नहीं कर रहे हैं, जिसका सीधा असर राज्य की पावर ग्रिड पर पड़ रहा है।

बाजारों में स्पार्किंग और लोगों का गुस्सा

उत्पादन घटने के साथ-साथ मेंटेनेंस की कमी ने उपभोक्ताओं की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। लुधियाना के व्यस्त चौड़ा बाजार स्थित हजूरी रोड पर मंगलवार देर रात बिजली के तारों में भयानक स्पार्किंग हुई, जिसके बाद पूरे इलाके की लाइट गुल हो गई। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि कपड़ों की इस घनी मार्केट में तारों का मकड़जाल फैला हुआ है, जहां थोड़ी सी हवा या नमी से चिंगारी निकलने लगती है।

पूरी रात बिजली गायब रहने और जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा फोन न उठाए जाने से लोगों में भारी रोष है। इसी व्यवस्था के खिलाफ आज शिरोमणि अकाली दल लुधियाना के डीसी दफ्तर के बाहर जोरदार प्रदर्शन करने जा रहा है।

मांग और सप्लाई का बढ़ता फासला

पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (PSPCL) के सामने इस समय मांग और आपूर्ति के बीच के अंतर को पाटना बड़ी चुनौती बन गया है। प्राइवेट थर्मल प्लांटों की बात करें तो तलवंडी साबो और राजपुरा प्लांट आंशिक रूप से राहत दे रहे हैं, जहां कुल क्षमता के मुकाबले करीब 1,300-1,300 मेगावाट बिजली बन रही है।

हाइड्रो प्रोजेक्ट्स रात के समय 830 मेगावाट तक सहयोग कर रहे हैं, लेकिन दिन में इसे घटाना पड़ता है। वहीं, सोलर प्रोजेक्ट्स रात में पूरी तरह शून्य रहते हैं। इस भारी कमी से निपटने के लिए PSPCL को मजबूरी में केंद्रीय पूल से करीब 11,700 मेगावाट महंगी बिजली खरीदनी पड़ रही है, फिर भी स्थिति पूरी तरह संभल नहीं पाई है।

Amritsar Murder : Jandiala Guru के नवा पिंड पुलिस चौकी के बाहर युवक की गोली मारकर हत्या

Click Here : पंजाब, मोहाली, चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की ताज़ा खबरों और अपडेट्स से जुड़े रहने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं। ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

रूपनगर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।